एमपी में देर रात 12 IPS अधिकारियों के तबादले, नर्मदापुरम और बैतूल समेत 5 जिलों के SP भी बदले

Sourabh Bhatnagar | Oct 29, 2026, 07:08 IST
मध्य प्रदेश गृह विभाग ने 12 आईपीएस अफसरों के तबादले किए, नर्मदापुरम, बैतूल, पन्ना, हरदा और अलीराजपुर को मिले नए पुलिस कप्तान।
Madhya Pradesh Police Reshuffle: 12 IPS Officers Transferred, 5 Districts Get New SPs 
मध्य प्रदेश प्रदेश सरकार ने देर रात 12 आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। इसमें पांच पुलिस अधीक्षक (SP) भी शामिल हैं। अब नर्मदापुरम, बैतूल, पन्ना, हरदा और आलीराजपुर में नए एसपी तैनात होंगे। वहीं भोपाल स्थित पुलिस मुख्यालय में भी तीन अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। गृह विभाग ने 28 अक्टूबर को तबादलों का आदेश जारी किया है।

आईपीएस अधिकारियों के तबादले

नर्मदापुरम: दीपक कुमार शुक्ला को जिले का नया एसपी बनाया गया है। इससे पहले वे उज्जैन में विशेष सशस्त्र बल की 32वीं वाहिनी के सेनानी थे। वहीं वर्तमान में जिले के एसपी साईकृष्ण एस. थोटा को भोपाल पुलिस मुख्यालय में एआईजी बनाया गया है।



बैतूल: अमित सक्सेना अब बैतूल के नए एसपी होंगे। इससे पहले वे पुलिस मुख्यालय में एआईजी (कार्मिक) की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। वहीं एसपी वीरेंद्र जैन को भोपाल में डीसीपी (यातायात) बनाया गया है।



पन्ना: सव्यसाची सराफ को पन्ना का नया एसपी बनाया गया है। इससे पहले वे इंदौर में एसपी (सायबर) के पद पर तैनात थे। वहीं जिले की मौजूदा एसपी निवेदिता नायडू को सागर में विशेष सशस्त्र बल की 10वीं वाहिनी का सेनानी बनाया गया है।



हरदा: अंकित जायसवाल अब हरदा के नए एसपी होंगे। इससे पहले वे भोपाल में एसपी (रेल) की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। वहीं जिले के वर्तमान में एसपी शशांक को भोपाल पुलिस मुख्यालय में एआईजी बनाया गया है।



आलीराजपुर: समर वर्मा को जिले का नया एसपी बनाया गया है। इससे पहले वे उज्जैन में आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) के एसपी थे। वहीं, आलीराजपुर में डीआईजी और एसपी की जिम्मेदारी संभाल रहे रघुवंश कुमार सिंह को भोपाल पुलिस मुख्यालय में डीआईजी बनाया गया है।



एमपी में देर रात 12 IPS अधिकारियों के तबादले, 5 जिलों के SP भी बदले

पुलिस मुख्यालय में तीन अधिकारियों को नई जिम्मेदारी

तबादला आदेश के तहत रघुवंश कुमार सिंह को डीआईजी और साईकृष्ण एस. थोटा व शशांक को एआईजी बनाकर पुलिस मुख्यालय भोपाल भेजा गया है। वहीं अमित सक्सेना को पुलिस मुख्यालय से हटाकर बैतूल का एसपी बनाया गया है। इस तरह मुख्यालय और जिलों के बीच भी अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली हैं।



इंदौर और ग्वालियर में भी बदली जिम्मेदारी

इंदौर में अभिषेक आनंद को विशेष सशस्त्र बल की 15वीं वाहिनी का सेनानी बनाया गया है। इससे पहले वे पहली वाहिनी की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। इसके साथ ही उन्हें पीटीसी इंदौर के एसपी का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।



वहीं, ग्वालियर में श्रुतकीर्ति सोमवंशी को 13वीं वाहिनी से हटाकर दूसरी वाहिनी का सेनानी बनाया गया है। उन्हें 14वीं वाहिनी की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी सौंपी गई है।



अमित सक्सेना को पुलिस मुख्यालय से हटाकर बैतूल का एसपी बनाया गया है। इस फेरबदल में पुलिस मुख्यालय और जिलों में तैनात अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं।



अगले आदेश तक नई जिम्मेदारी संभालेंगे अधिकारी

गृह विभाग ने सभी अधिकारियों की नई पोस्टिंग अस्थायी तौर पर की है। आदेश के मुताबिक, सभी अधिकारी अगले आदेश तक अपनी नई जिम्मेदारी संभालेंगे।



बता दें कि मध्य प्रदेश शासन के गृह विभाग ने 28 अक्टूबर 2026 को यह आदेश जारी किया है।



सागर-देवास के एसपी हटाए गए थे

बता दें कि इससे पहले सागर और देवास दोनों जिलों के एसपी और कलेक्टर बदले थे। शराब कांड से हुई मौतों के बाद सरकार ने यह प्रशासनिक फेरबदल किया गया था। देवास के एसपी पुनीत गहलोत को पुलिस मुख्यालय भेजा गया है। वहीं कलेक्टर ऋतुराज सामान्य प्रशासन विभाग में उप सचिव बने हैं।



गृह विभाग ने चार आईपीएस (Indian Police Service) अफसरों की नई तैनाती की थी। इस दौरान देवास एसपी पुनीत गहलोत को सहायक पुलिस महानिरीक्षक बनाया गया है। उनकी नई पोस्टिंग पुलिस मुख्यालय भोपाल में है। उनकी जगह बालाघाट के एसपी आदित्य मिश्रा देवास के नए एसपी बनाए गए।



सागर में भी यही कदम उठाया गया है। यहां एसपी अनुराग सुजानिया को हटाकर पुलिस मुख्यालय भोपाल भेजा गया है। उन्हें भी सहायक पुलिस महानिरीक्षक का पद मिला है। उनकी जगह संजीव कुमार सिन्हा सागर के नए एसपी बने हैं। सिन्हा अब तक ग्वालियर में 14वीं वाहिनी के सेनानी थे। यानी सागर में सुजानिया हटे हैं, जबकि सिन्हा की नई तैनाती हुई है।



हटाए गए सागर-देवास एसपी

सागर और देवास के कलेक्टर भी बदले थे

आईएएस नेहा मीना बनीं देवास कलेक्टर

सामान्य प्रशासन विभाग ने पांच आईएएस (Indian Administrative Service) अफसरों के तबादले किए हैं। देवास कलेक्टर ऋतुराज सामान्य प्रशासन विभाग में उप सचिव बनाए गए हैं। देवास की नई कलेक्टर नेहा मीना को बनाया गया है । वे अब तक सिवनी की कलेक्टर थीं।



आईएएस दिलीप कुमार यादव सागर कलेक्टर

सागर कलेक्टर प्रतिभा पाल को पर्यटन विकास निगम की प्रबंध निदेशक बनाया गया है। उनकी जगह दिलीप कुमार यादव सागर के नए कलेक्टर बने हैं। दिलीप यादव अब तक इसी निगम के प्रबंध निदेशक थे। साथ ही सिवनी की नई कलेक्टर अंजू अरूण कुमार हैं। वे पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में उप सचिव थीं।



हटाए गए सागर-देवास के कलेक्टर
Tags:
  • मध्य प्रदेश में पुलिस विभाग
  • भोपाल पुलिस मुख्यालय
  • दीपक कुमार शुक्ला
  • अमित सक्सेना
  • आईपीएस अधिकारियों के तबादले
  • Indian Police Service
  • सामान्य प्रशासन विभाग