देवउठनी एकादशी पर जरूर करें मध्यप्रदेश के एकादशी माता मंदिर के दर्शन, शादी की समस्याएं होगी दूर
Aman Vaishnav | Oct 28, 2025, 15:05 IST
1 / 6
जबलपुर एकादशी माता मंदिरImage credit : Aman Vaishnav
मध्यप्रदेश के जबलपुर में एक ऐसा चमत्कारी और प्राचीन प्रसिद्ध मंदिर है, जहां सिर्फ माता के दर्शन मात्र से ही शादी जैसी बड़ी समस्याएं दूर हो जाती हैं। माना जाता है कि यहां अर्जी लगाने वाले हर भक्त की जल्दी शादी हो जाती है
2 / 6
1100 साल पुराना मंदिरImage credit : Aman Vaishnav
यह पवित्र और ऐतिहासिक मंदिर लगभग 1100 वर्ष पुराना है, जो इसे कलचुरी काल की धरोहर बनाता है, और यह पूरे देश में एकमात्र ऐसा स्थान है जहां एकादशी माता को समर्पित मंदिर स्थापित है।
3 / 6
देवउठनी एकादशी पर होता है पूजाImage credit : Aman Vaishnav
देवउठनी एकादशी के पुण्य अवसर पर इस पवित्र तीर्थ स्थल में भव्य पूजा-अर्चना, आरती और धार्मिक अनुष्ठानों का विशेष आयोजन किया जाता है। (देव उठनी ग्यारस) देश के कोने-कोने से भक्तों की भीड़ इस मंदिर में आती है।
4 / 6
शादी की रुकावटें खत्मImage credit : Aman Vaishnav
मान्यता है कि इस मंदिर में दर्शन करने से शादी की सभी रुकावटें खत्म हो जाती हैं और भक्त का विवाह बहुत जल्दी हो जाता है।
5 / 6
नर्मदा नदी के तट पर स्थितImage credit : Aman Vaishnav
मध्य प्रदेश के जबलपुर में, नर्मदा नदी के तट पर स्थित एकादशी माता का यह प्राचीन मंदिर अपनी दिव्यता और चमत्कारों के कारण भक्तों के बीच गहरी आस्था का केंद्र है।
6 / 6
विष्णु-लक्ष्मी और एकादशी जी की पूजाImage credit : Aman Vaishnav
देव उठनी एकादशी: यह मंदिर त्रिदेवों के संगम का अद्भुत स्थल है, जहां भगवान विष्णु और उनकी शक्ति माता लक्ष्मी के साथ-साथ, उनकी प्रिय पुत्री एकादशी माता की भी श्रद्धापूर्वक पूजा-अर्चना की जाती है।