MP के 36 कॉलेजों में नहीं पढ़ाए जाएंगे ये कोर्स, देखें कॉलेजों और कोर्सेज की पूरी लिस्ट

Manya Jain | May 26, 2025, 14:16 IST
MP COLLEGES COURSES BAN
मध्यप्रदेश के ग्वालियर-चंबल संभाग के 36 कॉलेजों के कुछ कोर्सों को जीवाजी विश्वविद्यालय से मान्यता नहीं मिली है। अब कॉलेजों में ये कोर्स नहीं पढ़ाए जाएंगे । यह कदम शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के लिए उठाया गया है।

मध्यप्रदेश के ग्वालियर-चंबल संभाग में शैक्षणिक क्षेत्र से बड़ी खबर आई है। उच्च शिक्षा विभाग ने जीवाजी विश्वविद्यालय से एसोसिएट 36 कॉलेजों की सूची जारी की है। इन कॉलेजों के कुछ कोर्सों को मान्यता नहीं मिली है।



इसके बाद विश्वविद्यालय उन कोर्सों के लिए निरीक्षण नहीं करेगा। यह निर्णय शिक्षा स्तर सुधारने और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए लिया गया है। जिन कोर्सों को मान्यता नहीं मिली है वे अब कॉलेज में नहीं चलेंगे। जिन कॉलेजों को कुछ कोर्सों की मान्यता मिली है उन कोर्सों का ही निरीक्षण होगा।



📚 ग्वालियर संभाग के प्रमुख कॉलेज और बंद हुए कोर्स

ये भी पढ़ें...18 साल के होते ही जरूर बनवा लें ये डाक्यूमेंट्स, कभी भी आ सकते हैं काम, पढ़ें पूरी लिस्ट



📍 दतिया, शिवपुरी और श्योपुर के कॉलेजों में भी कोर्स बंद

दतिया जिले के भारत कॉलेज का बीसीए और श्रीकृष्णा कॉलेज का बीए हिस्ट्री कोर्स बंद हो गया है। शिवपुरी के महामंडलेश्वर स्वामी प्रेमानंद जी महाराज कॉलेज में बीए इकोनॉमिक्स , जियोग्राफी , संस्कृत कोर्सों को एनओसी नहीं मिली है।



श्योपुर के डॉ. अबेडकर कॉलेज में बीए और बीएससी के कई विषयों को मान्यता नहीं मिली है।



ये भी पढ़ें...MP Swarojgar Yojna : सरकार कम ब्याज दर पर बिजनेस के लिए देती है लोन, ऐसे करें आवेदन



🚫 भिण्ड जिले के कॉलेजों में कोर्स बंद

भिण्ड में भी शैक्षणिक क्षेत्र को बड़ा झटका लगा है। डॉ. अबेडकर कॉलेज के बीए के 8 विषय और बीएससी के 7 विषय बंद कर दिए गए हैं। कुसुम बाई जैन गलर्स कॉलेज में बीए पॉलिटिकल साइंस और संस्कृत, एसपीएस इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज में बीए हिंदी, हिस्ट्री और पॉलिटिकल साइंस , तथा पंडित रमेश चंद्र भटेले कॉलेज के बीए और बीकॉम कोर्स भी बंद हो चुके हैं।



ये भी पढ़ें...Flipkart Internship 2025 : घर बैठे फ्लिपकार्ट छात्रों को दे रहा है काम का बेहतरीन मौका



🌾 मुरैना जिले के कॉलेजों में बड़े पैमाने पर कोर्स बंद

मुरैना जिले के कॉलेजों में तो कोर्स बंद होने का सिलसिला और भी अधिक व्यापक है। महात्मा फुले एजुकेशन एकेडमी, श्रीमती रामदेवी कॉलेज ऑफ एजुकेशन, लिटिल लॉवर स्कूल ग्रुप, केसर एजुकेशन एकेडमी, बीआरएम महाविद्यालय, मां पीतांबरा कॉलेज, आईपीएस कॉलेज एजुकेशन, सैनिक डिग्री कॉलेज, जय श्रीकृष्णा कॉलेज, जावित्री देवी महाविद्यालय, सीपीएस कॉलेज, महाराणा प्रताप कॉलेज, सुभाष कॉलेज, एमजीएम कॉलेज, बीएल कॉलेज, स्वामी रामकृष्ण परमहंस कॉलेज, शिवशक्ति कॉलेज और एएनडी कॉलेज में अनेक बीए, बीएससी, एमए, एमएससी, एमकॉम सहित कई विषयों को बंद किया गया है।



thesootr links



अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧



Jiwaji University | jiwaji university news | Course | Education news | top education news | mp education news | MP College | Gwalior



Tags:
  • Gwalior
  • Jiwaji University
  • Education news
  • Course
  • jiwaji university news
  • MP College
  • top education news
  • mp education news