मध्य प्रदेश में शुरू होने लगी भर्तियां, देखें कहां, कितनी पोस्ट

Sandeep Kumar | Dec 10, 2024, 16:59 IST
mp-job-vacancy
मध्यप्रदेश में एक लाख पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। ऊर्जा विभाग में 2573 और शिक्षा विभाग में 35 हजार 357 पद रिक्त है। वहीं आवेदन 24 दिसंबर 2024 से शुरू होगी। मुख्यमंत्री खुद इसकी निगरानी करेंगे।

मध्यप्रदेश में एक लाख पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इसमें ऊर्जा विभाग और शिक्षा विभाग समेत विभिन्न विभागों के लिए सीधी भर्तियां की जाएंगी। ऊर्जा विभाग ने 2573 तृतीय और चतुर्थ श्रेणी पदों पर भर्ती के लिए 24 दिसंबर से आवेदन प्रक्रिया शुरू करने का ऐलान किया है। वहीं, शिक्षा विभाग में 35 हजार 357 पदों को भरने की योजना बनाई गई है।



ऊर्जा विभाग में वैकेंसी

ऊर्जा विभाग के तहत पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी में भर्तियां हो रही हैं। उम्मीदवार 24 दिसंबर 2024 से 23 जनवरी 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इन भर्तियों को लेकर तेजी से कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि भर्ती से संबंधित सभी प्रक्रियाओं को दिसंबर माह तक प्रारंभ करना होगा।



शिक्षा विभाग में 35,357 पद

सरकार ने मांगी थी रिपोर्ट

राज्य सरकार ने सभी विभागों से रिक्त पदों की रिपोर्ट मांगी थी। अब तक 35 विभागों ने अपनी रिपोर्ट जमा की है। इसके अतिरिक्त, 3,675 पदों पर प्रक्रिया चालू है और 18,388 पदों पर भर्ती के प्रस्ताव तैयार हो चुके हैं।



सीएम खुद करेंगे समीक्षा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव स्वयं भर्ती प्रक्रिया की समीक्षा करेंगे। वित्त विभाग ने अगले पांच वर्षों में सीधी भर्ती की रूपरेखा तैयार कर ली है। राज्य सरकार ने विभागों को निर्देश दिए हैं कि वे सामान्य प्रशासन विभाग के पोर्टल पर भर्ती डेटा अपलोड करें।



देखें किस विभाग में कितने पद खाली

स्कूल शिक्षा विभाग 24,614
उच्च शिक्षा विभाग 6,407
तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास और रोजगार विभाग4,336
वन विभाग4,088
पंचायत और ग्रामीण विकास विभाग 2,599
पशुपालन और डेयरी विभाग 2,217
राजस्व विभाग2,577
ऊर्जा विभाग 1,487
जेल विभाग863
श्रम विभाग845
वाणिज्यिक कर विभाग706
महिला और बाल विकास विभाग 692
पर्यावरण विभाग 567
सहकारिता विभाग 606
खाद्य और नागरिक आपूर्ति विभाग399
उद्यानिकी और खाद्य प्रसंस्करण विभाग437
एमएसएमई विभाग382
योजना, आर्थिक और सांख्यिकी विभाग 266

पर्यटन विभाग
243
सामान्य प्रशासन विभाग148
सामान्य प्रशासन विभाग (कार्मिक)141
खनिज साधन विभाग136
भोपाल गैस त्रासदी और पुनर्वास विभाग116
औद्योगिक नीति और निवेश प्रोत्साहन विभाग110
जनजातीय कार्य विभाग109

लोक निर्माण विभाग
81
खेल और युवक कल्याण विभाग27
नगरीय विकास और आवास विभाग18
लोक निर्माण विभाग81
जनसंपर्क विभाग14
सामाजिक न्याय और दिव्यांगजन कल्याण81
संस्कृति विभाग 47

जल संसाधन विभाग 34

विमानन विभाग06
संसदीय कार्य विभाग11


FAQ

  1. मध्यप्रदेश में किस विभाग में सबसे ज्यादा भर्तियां हो रही हैं?
    शिक्षा विभाग में सबसे ज्यादा, 35,357 पदों पर भर्तियां हो रही हैं।
  2. ऊर्जा विभाग में आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?
    ऊर्जा विभाग में आवेदन 23 जनवरी 2025 तक किए जा सकते हैं।
  3. क्या सभी भर्तियां सीधी भर्ती से की जाएंगी?
    हाँ, अधिकांश भर्तियां सीधी भर्ती के माध्यम से की जाएंगी।
  4. भर्ती प्रक्रिया में कितने पद शामिल हैं?
    फिलहाल, 3,675 पदों पर प्रक्रिया चालू है और 18,388 पदों पर प्रस्ताव तैयार हैं।
  5. मुख्यमंत्री ने भर्ती प्रक्रिया को लेकर क्या निर्देश दिए हैं?
    मुख्यमंत्री ने सभी विभागों को दिसंबर माह तक भर्ती प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए हैं।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • सीएम मोहन यादव
  • मोहन यादव
  • Mohan Yadav
  • मध्य प्रदेश
  • सरकारी नौकरी
  • government jobs
  • भर्तियां
  • एमपी हिंदी न्यूज
  • 1 लाख सरकारी नौकरी