एमपी में जूनियर डॉक्टर्स की हड़ताल आज से : मरीजों को होगी भारी परेशानी

Sanjay Dhiman | Mar 08, 2026, 19:55 IST
Photograph: (the sootr)
एमपी में जूनियर डॉक्टर्स की हड़ताल से मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। स्टाइपेंड संशोधन ना होने के कारण 8,000 से ज्यादा डॉक्टरों ने OPD और ऑपरेशन बंद करने की चेतावनी दी है।

News in Short

  • मध्यप्रदेश के जूनियर डॉक्टर्स ने स्टाइपेंड संशोधन न होने पर आज से हड़ताल की चेतावनी दी है।
  • OPD सेवाएं बंद रहेंगी और ऑपरेशन सिर्फ गंभीर मरीजों के लिए किए जाएंगे।
  • जूनियर डॉक्टर्स एसोसिएशन ने रविवार को ‘जस्टिस मार्च’ निकाला, विरोध प्रदर्शन जारी है।
  • डॉक्टर्स की मुख्य मांग है कि स्टाइपेंड संशोधन और एरियर का तुरंत भुगतान किया जाए।
  • सरकार ने हड़ताल को रोकने के प्रयास शुरू किए हैं, लेकिन स्थिति अभी तक हल नहीं हुई है।

News in Detail

BHOPAL. मध्यप्रदेश के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में मरीजों और उनके परिवारों के लिए मुश्किलें बढ़ गई हैं। प्रदेशभर के जूनियर डॉक्टर्स ने स्टाइपेंड में संशोधन ना होने पर हड़ताल की घोषणा की है। रविवार को ‘जस्टिस मार्च’ के तहत डॉक्टर्स ने विरोध प्रदर्शन किया और चेतावनी दी कि अगर उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं तो वे सोमवार से हड़ताल शुरू करेंगे।



OPD सेवाएं बंद रहेंगी

जूनियर डॉक्टर्स एसोसिएशन (JDA) के नेतृत्व में प्रदेशभर के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में लगभग 8,000 रेजिडेंट डॉक्टर, सीनियर रेजिडेंट और इंटर्न डॉक्टर शामिल हैं। ये डॉक्टर पिछले तीन दिनों से शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। अब, डॉक्टर्स ने साफ कर दिया है कि सोमवार से OPD सेवाएं नहीं दी जाएंगी। साथ ही, ऑपरेशन सिर्फ उन मरीजों के लिए किए जाएंगे, जिनकी हालत बेहद गंभीर होगी।



क्या है समस्या?

जूनियर डॉक्टर्स का कहना है कि राज्य सरकार ने 1 अप्रैल 2025 से लागू होने वाले स्टाइपेंड संशोधन के आदेश को लागू नहीं किया है। इसके अलावा, अप्रैल 2025 से एरियर का भुगतान भी लंबित है। डॉक्टर्स का कहना है कि बिना किसी ठोस निर्णय के उनकी समस्याएं हल नहीं हो पा रही हैं।



सिर्फ आपातकालीन सेवाएं जारी रहेंगी

इस हड़ताल के दौरान सिर्फ आपातकालीन सेवाएं जारी रहेंगी, जिससे मरीजों को भारी समस्या हो सकती है। डॉक्टर्स का कहना है कि अगर जल्द समाधान नहीं निकला, तो वे इलेक्टिव सेवाओं का बहिष्कार जारी रखेंगे।



स्थिति पर नजर

अभी स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी इस हड़ताल को हर हाल में रोकने के लिए प्रयासरत हैं, लेकिन फिलहाल स्थिति नाजुक बनी हुई है। सरकार को जल्द कोई समाधान निकालना होगा ताकि स्वास्थ्य सेवाओं में कोई रुकावट ना आए।



यह खबरें भी पढ़ें..



मेंटल पीस और डिसीप्लीन के लिए एमपी पुलिस सीखेगी दक्षिणामूर्ति स्तोत्रम



गोवा की काजू और राजस्थान की केसर कस्तूरी अब एमपी में मिलेगी, हमारी देसी महुआ जाएगी बाहर



एमपी में 15 मार्च से होगी गेहूं खरीदी, 80 लाख मीट्रिक टन का लक्ष्य, SOP जारी



मार्च में मई वाली गर्मी! एमपी, सीजी और राजस्थान में तापमान बढ़ा, कल से बदलेगा मौसम का मिजाज



Tags:
  • हड़ताल की चेतावनी
  • जूनियर डॉक्टर्स
  • विरोध प्रदर्शन
  • राज्य सरकार
  • जूनियर डॉक्टर्स एसोसिएशन