कटनी में ट्रेन के टॉयलेट में मिला नवजात, ठंड से कांप रहा था लावारिस मासूम
News In Short
- उत्कल एक्सप्रेस के कोच S-4 के टॉयलेट में एक लावारिस नवजात बच्चा मिला।
- फर्श पर अंगोछे में लिपटा अर्धनग्न बच्चा कांपती हालत में मिला था।
- यात्रियों ने नवजात को देखते ही पुलिस और जीआरपी को तुरंत सूचना दी।
- नवजात को जिला अस्पताल के एसएनसीयू (SNCU) वार्ड में भर्ती कराया गया है।
- फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज और पैसेंजर चार्ट के जरिए जांच में जुटी है।
News In Detail
ट्रेन के टॉयलेट में कोई अपने जिगर के टुकड़े को कैसे छोड़ सकता है? उत्कल एक्सप्रेस से एक ऐसी ही दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां फर्श पर ठंड से कांपते हुए एक मासूम की जान बाल-बाल बच गई है। मानवता को शर्मसार करने वाली इस घटना ने सबको झकझोर कर रख दिया है।
लावारिस हालत में फर्श पर पड़ा था नवजात
एमपी के कटनी मुड़वारा जंक्शन पर उत्कल एक्सप्रेस के टॉयलेट में एक नवजात बच्चा लावारिस हालत में पड़ा मिला। बच्चा अंगोछे में लिपटा हुआ और अर्धनग्न अवस्था में था। जब यात्रियों ने उसे देखा तो उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचित किया।
कांप रहा था बच्चा
बच्चा टॉयलेट के फर्श के पास कांप रहा था। जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची और नवजात को तुरंत जिला अस्पताल भेजा, जहां उसकी गहन शिशु इकाई (SNCU) में देखभाल की जा रही है।
फिलहाल पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है और यात्रियों के चार्ट और सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि टॉयलेट में बच्चा किसने छोड़ा।
यात्रियों में मची अफरा-तफरी
जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. यशवंत वर्मा ने बताया कि 30 मार्च 2026 की सुबह उत्कल एक्सप्रेस के कोच नंबर S-4 में एक यात्री टॉयलेट गया। जैसे ही उसने दरवाजा खोला, उसने देखा कि फर्श पर एक नवजात बच्चा लावारिस हालत में पड़ा हुआ था। उसने तुरंत यह जानकारी बाकी यात्रियों को दी। इसके बाद कोच में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई थी।
ये खबरें भी पढ़िए...
सतना में नवजात का शव मिलने से हड़कंप, पुलिस खंगाल रही CCTV फुटेज
एमपी न्यूज: बेबस पिता ने अपनी नवजात बेटी का सड़क पर अंतिम संस्कार
चलती ट्रेन में महिला को प्रसव, कांस्टेबल ने खून दिया, जच्चा और बच्चा अब सकुशल
मध्यप्रदेश न्यूज :बच्चा गोद लेने वाली महिलाओं के लिए सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, मिलेगी इतने हफ्ते की मैटरनिटी लीव