ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग अबके बरस मालामाल, दान में 23 करोड़ की बढ़ोतरी

Ravi Singh | Dec 22, 2024, 19:04 IST
MP Khandwa Omkareshwar Jyotirlinga temple Photograph: (the sootr)
ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर को 2023-24 में 33.27 करोड़ रुपए का दान मिला है। दान पिछले साल से 23 करोड़ रुपए अधिक है। आय में यह वृद्धि मंदिर की बढ़ती लोकप्रियता और भक्तों के योगदान को दर्शाती है।

Omkareshwar Jyotirlinga temple : मध्य प्रदेश के खंडवा जिले का ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर फिर चर्चा में है। श्री ओंकारेश्वर पब्लिक ट्रस्ट ने 2023-24 के दान और आय का आंकड़ा जारी किया है। इस साल ट्रस्ट को 33 करोड़ 27 लाख रुपए दान के रुप में मिले हैं। पिछले साल यह आंकड़ा सिर्फ 10 करोड़ रुपए था। यानि, इस साल मंदिर में 23 करोड़ रुपए अधिक चढ़ावा आया है।



मंदिर की आय में 23 करोड़ की बढ़ोतरी

साल 2023-24 में श्री ओंकारेश्वर सार्वजनिक न्यास को 33 करोड़ 27 लाख रुपए की आय हुई है, जो पिछले साल की तुलना में 23 करोड़ अधिक है। इस साल की आय में उल्लेखनीय वृद्धि मंदिर की बढ़ती लोकप्रियता और भक्तों से मिलने वाले बढ़ते दान को दर्शाती है।



आय के विभिन्न स्रोतों से मिली बढ़त

ओंकारेश्वर मंदिर की आय कई स्रोतों से आती है, जैसे ओंकार प्रसादालय, लड्डू महाप्रसाद फंड, ऑनलाइन दर्शन शुल्क, विशेष दर्शन रॉयल्टी, अभिषेक आय और कृषि भूमि का किराया। इन आय स्त्रोतों ने मंदिर के ट्रस्ट की वित्तीय स्थिति को मजबूत किया है।



पुराने आंकड़ों से तुलना

पुराने आंकड़ों पर गौर करें तो 2019-20 में ओंकारेश्वर मंदिर की आय 13 करोड़ रुपए थी। तब से लेकर अब तक मंदिर की आय में बड़ा अंतर आया है। इससे साफ पता चलता है कि श्रद्धालुओं का दान और मंदिर की लोकप्रियता बढ़ी है।



ये खबर भी पढ़ें...



ASI सर्वे : रिपोर्ट से तय होगा संभल के कल्कि विष्णु मंदिर का इतिहास



इस साल महाकाल में आया 165 करोड़ का दान, 6.57 करोड़ लोगों ने किए दर्शन



साल 2023-2024 में ट्रस्ट की आय के मुख्य मद

2022-23 में हुई 10 करोड़ की आय

आंकड़ों पर नजर डालें तो साल 2020-21 में श्री ओंकारेश्वर सार्वजनिक ट्रस्ट की कुल आय 2 करोड़ 52 लाख 94 हजार 42 रुपए थी। वहीं उस साल ट्रस्ट का व्यय 2 करोड़ 50 लाख 85 हजार 529 रुपए था। इसी प्रकार साल 2021-22 में मंदिर ट्रस्ट की कुल आय 3 करोड़ 95 लाख 91 हजार 65 रुपए थी। वहीं उस साल मंदिर ट्रस्ट का व्यय 2 करोड़ 75 लाख 84 हजार 605 रुपए था। साल 2022-23 में ट्रस्ट की कुल आय 10 करोड़ 57 लाख 32 हजार 628 रुपए थी। वहीं उस साल ट्रस्ट का व्यय 5 करोड़ 12 लाख 58 हजार 648 रुपए था।



thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • Khandwa News
  • खंडवा
  • Omkareshwar Jyotirlinga Temple
  • ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर
  • Omkareshwar Jyotirlinga
  • एमपी हिंदी न्यूज