खंडवा में मुस्लिम धर्मगुरु पर आपत्तिजनक पोस्ट पर बवाल, भीड़ ने घेरा थाना, TI की पकड़ी कॉलर

Aman Vaishnav | Mar 06, 2026, 08:02 IST
mp khandwa protest social media post police station clash
मध्य प्रदेश के खंडवा में एक सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर बड़ा तनाव पैदा हो गया। मोघट रोड थाने के बाहर गुस्साई भीड़ ने 5 मार्च की रात जमकर हंगामा किया और पुलिस से भिड़ गई। हालात काबू में करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा।

खंडवा:धर्मगुरु पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के विरोध में 5 मार्च की रात मुस्लिम समुदाय के लोग मोघट रोड थाने पहुंचे और जमकर हंगामा किया।



बहस के दौरान थाना प्रभारी टीआई धीरेश धरवाल की कॉलर तक पकड़ ली गई और पुलिसकर्मियों से धक्का-मुक्की हुई। हालात काबू करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा।



क्या है विवाद की जड़

एक शख्स ने सोशल मीडिया पर मुस्लिम धर्मगुरु के बारे में आपत्तिजनक पोस्ट कर दी थी, जिससे समाज के लोगों में गुस्सा फैल गया। जब यह पोस्ट सामने आई, तो लोगों ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की।



शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया था, लेकिन फिर भी लोग कार्रवाई की मांग को लेकर सैकड़ों की संख्या में मोघट रोड थाने के बाहर आकर नारेबाजी करने लगे।



46bcb806-3c7


पुलिस के साथ धक्का- मुक्की

पुलिस अधिकारी मौके पर मौजूद लोगों से बात कर रहे थे ताकि माहौल शांत हो सके। वहीं स्थिति तनावपूर्ण होती जा रही थी। कुछ लोगों और पुलिस वालों के बीच बहस शुरू हो गई थी, जो बाद में धक्का-मुक्की और हंगामे में बदल गई थी।



घटना की जानकारी मिलते ही सीएसपी अभिनव बारंगे मौके पर पहुंचे थे। कंट्रोल रूम से विशेष पुलिस बल और पुलिस लाइन से रिजर्व फोर्स को बुलाया गया था। फिर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर इलाके में गश्त शुरू की गई थी। इससे हालात धीरे-धीरे शांत होने लगे थे।



e2ae440b-4f5


युवती के साथ भी मारपीट का आरोप

आरोप है कि इस दौरान मौके से गुजर रही एक युवती के साथ भी मारपीट की गई है। जानकारी के अनुसार, 8-10 लड़कों ने युवती से बदसलूकी की और थप्पड़ मारे।



युवती थाने पहुंची और पुलिस से मदद मांगी। पुलिस ने इस मामले में प्रदर्शनकारियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कर ली है और कई लोगों को हिरासत में लिया है।



सख्त से सख्त कार्रवाई होगी

पुलिस का कहना है कि जो लोग कानून-व्यवस्था में खलल डालने की कोशिश कर रहे हैं, उनकी पहचान की जा रही है। साथ ही उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले शख्स को भी ढूंढा जा रहा है।



पुलिस ने यह भी बताया कि मामले की पूरी जांच की जाएगी और जो भी दोषी होंगे, उन्हें सख्त सजा दी जाएगी। फिलहाल, इलाके में ज्यादा पुलिस तैनात की गई है और पूरी स्थिति पर नजर रखी जा रही है।



c45dc094-302


ये खबरें भी पढ़िए...



बीजेपी नेता ने पकड़ी पुलिसकर्मी की कॉलर, राहुल गांधी के पुतला दहन के दौरान मचा बवाल



एमपी न्यूज: पिता को कुल्हाड़ी से उतारा मौत के घाट, पुलिस से बोला- बाय मिस्टेक हो गया



धर्मांतरण को लेकर 2 पक्षों में झड़प, पीड़ितों का आरोप- 'महिलाओं की साड़ी उतरवाकर पीटा'



विधायक आवास में NSUI के महासचिव के साथ मारपीट, हमलावरों में MLA के पोते का भी नाम



Tags:
  • एमपी न्यूज
  • आपत्तिजनक पोस्ट
  • खंडवा
  • सोशल मीडिया
  • मुस्लिम धर्मगुरु
  • पुलिस अधिकारी