पति को छुट्टी न मिलने से नाराज पत्नी का अफसर पर फूटा गुस्सा, जमकर पीटा

Marut raj | Jun 13, 2024, 22:51 IST
MP Khargone Bhikangaon Viral Video News द सूत्र
भीकनगांव थाने में कुछ महिलाओं ने नगर परिषद में पदस्थ एक अफसर की जमकर पिटाई कर दी। महिलाओं ने उस पर जमकर लात-घूंसे बरसाए। किसी तरह उसने खुद को महिलाओं से छुड़ाया।

MP Khargone Bhikangaon Viral Video News : खरगोन के भीकनगांव थाने में कुछ महिलाओं ने नगर परिषद में पदस्थ एक अफसर की जमकर पिटाई कर दी। महिलाओं ने उस पर जमकर लात-घूंसे बरसाए। किसी तरह उसने खुद को महिलाओं से छुड़ाया। घटना गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे की बताई जा रही है। अधिकारी का नाम मयंक जैन है। ये भीकनगांव नगर परिषद में सहायक राजस्व निरीक्षक पद पर हैं।



छुट्टी को लेकर हुआ था विवाद


मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि छुट्टी की बात को लेकर अधिकारी मयंक जैन का एक सफाईकर्मी से विवाद हुआ था। ये बात उसकी पत्नी को पता चली तो वो कुछ और महिलाओं के साथ वहां पहुंच गई। इस दौरान नगर परिषद के सारे सफाईकर्मी यहां इकट्ठे हो गए।





अफसर पर थाने में टूट पड़ी महिलाएं


विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्ष एफआईआर दर्ज कराने थाने पहुंच गए। यहां भी दोनों पक्ष में बहस हुई। इसी दौरान महिलाओं ने अधिकारी मयंक जैन की पिटाई कर दी। महिलाओं ने अफसर पर अभद्रता करने का भी आरोप लगाया।



खरगोन एसपी धर्मराज मीणा के अनुसार थाने में दोनों पक्षों में सुलह चल रही थी। इस बीच झूमाझटकी की घटना हुई है। दोनों पक्ष यदि कार्रवाई चाहते हैं तो पुलिस कार्रवाई करेगी।





Tags:
  • Bhikangaon Viral Video
  • भीकनगांव नगर परिषद
  • खरगोन एसपी धर्मराज मीणा