खरगोन में धर्मांतरण की कोशिश, बाइबिल देकर कहा अब तुम ईसाई बन गए, तिलक लगाना बंद करो!
मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के भीकनगांव थाना इलाके में धर्मांतरण कराने की कोशिश का मामला सामने आया है। पुलिस ने एक गांव वाले की शिकायत पर चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।
ईसा मसीह की प्रार्थना कराने का लगाया आरोप
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बमनाला गांव के बबलू दागोडे ने पुलिस में शिकायत की है। युवक ने आरोप लगाया है कि बुधवार 22 अप्रैल की दोपहर करीब 12 बजे वह सेल्दा रोड पर स्थित पेट्रोल पंप के पास से जा रहा था। तभी उसने राजू बडोले के घर के बाहर काफी भीड़ देखी। जब वह वहां पहुंचा तो उसे घर के अंदर बुलाया गया।
शिकायतकर्ता के मुताबिक घर के अंदर मौजूद लोगों ने उसे ईसा मसीह की प्रार्थना करने को कहा था। बताया था कि ऐसा करने से वह हमेशा स्वस्थ रहेगा और उसकी सारी परेशानियां दूर हो जाएंगी।
पूजा बंद करने, तिलक न लगाने को कहा
शिकायत में ये भी आरोप लगाया कि उन्हें अपने पारंपरिक रीति-रिवाज छोड़ने के लिए भी कहा गया था। उसे हिंदू देवी-देवताओं की पूजा बंद करने, तिलक न लगाने और अपने धर्म को छोड़ने के लिए कहा गया था।
बाइबल दी और कहा अब ईसाई बन चुका
शिकायत में एक और हैरान कर देने वाली बात सामने आई है। जानकारी के अनुसार कुछ देर बाद उसे बाइबिलदी गई और बताया गया कि अब वह ईसाई बन चुका है।
साथ ही उसे नए धर्म के फायदे बताए गए और यह भरोसा दिलाया गया कि धर्म बदलने के बाद उसे किसी भी तरह की परेशानी नहीं होगी।
चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज
घटना के बाद शिकायतकर्ता ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस को खबर मिलते ही भीकनगांव थाना क्षेत्र की बमनाला पुलिस चौकी ने मामले की जांच शुरू की। फिलहाल पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
पुलिस के मुताबिक, आरोपियों में के खिलाफ मध्य प्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
ये खबरें भी पढ़िए...
पिपरई धर्मांतरण केस: मास्टरमाइंड जस्सी किन्नर भोपाल से गिरफ्तार, बड़े रैकेट का होगा खुलासा
पिपरई धर्मांतरण केस: मास्टरमाइंड जस्सी किन्नर भोपाल से गिरफ्तार, बड़े रैकेट का होगा खुलासा
हर्षा रिछारिया के संन्यास पर भड़के संत अनिलानंद, कहा-सनातन धर्म का घोर अपमान
लेंसकार्ट ड्रेस कोड विवाद : बिंदी-तिलक पर रोक और हिजाब को मंजूरी वाला लेटर वायरल