अगले हफ्ते आएगी लाड़ली बहना योजना की 37वीं किस्त! आ गया अपडेट
समझें क्या है पूरा मामला...
- मध्य प्रदेश की करीब एक करोड़ 25 लाख लाड़ली बहनों को 37वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार है।
- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जल्द ही योजना की किस्त ट्रांसफर करने वाले हैं।
- इस बार भी पात्र महिलाओं के बैंक खातों में DBT के जरिए पैसे भेजे जाएंगे।
- योजना की राशि अगले हफ्ते तक आ सकते हैं।
जल्द होगा खत्म इंतजार
मध्य प्रदेश की लाड़ली बहनों के लिए जून का महीना एक बड़ी खुशखबरी लेकर आया है। राज्य की लगभग एक करोड़ 25 लाख महिलाएं 36वीं किस्त मिलने के बाद से ही अगली किस्त का रास्ता देख रही हैं।
अब उनका यह इंतजार खत्म होने जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जल्द ही लाड़ली बहना योजना (Ladli Bahna Yojana) की अगली किस्त की राशि ट्रांसफर करने वाले हैं। इसे लेकर एक नया और बड़ा अपडेट सामने आया है।
बता दें कि इससे पहले 13 मई 2026 को सीएम मोहन यादव ने 36वीं किस्त जारी की थी। उस समय सरकार ने एक करोड़ 25 लाख से ज्यादा लाड़ली बहनों के बैंक खातों में पैसे ट्रांसफर किए थे।
बहनों के खाते में कुल एक हजार 835 करोड़ रुपए से ज्यादा की रकम ट्रांसफर की गई थी। नवंबर 2025 में सरकार ने इस योजना की राशि में बढ़ोतरी कर दी थी। इसके बाद से ही बहनों को हर महीने 1,500 रुपए की आर्थिक सहायता दी जा रही है।
इस दिन आएगी 37वीं किस्त?
अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि बहनों के खाते में अगली किस्त का पैसा कब जमा होगा? मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मध्य प्रदेश सरकार इस बार अगले हफ्ते तक योजना की 37वीं किस्त जारी कर सकती है।
हालांकि सरकार की तरफ से अभी तक कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है।
इस बार भी योजना की पात्र महिलाओं के बैंक खातों में DBT के जरिए राशि सीधे भेजी जाएगी। इस योजना की शुरुआत मई 2023 में शुरू हुई थी। इस योजना के तहत सरकार अब तक महिलाओं के खातों में 55 हजार करोड़ रुपए से अधिक की राशि ट्रांसफर कर चुकी है।
लाड़ली बहना योजना किस्त इतिहास
| किस्त नंबर | महीना और साल | पैसा ट्रांसफर होने की तारीख | प्रति महीना राशि |
| 1st | जून 2023 | 10 जून 2023 | 1000 रुपए |
| 2nd | जुलाई 2023 | 10 जुलाई 2023 | 1000 रुपए |
| 3rd | अगस्त 2023 | 10 अगस्त 2023 | 1250 रुपए |
| 4th | सितम्बर 2023 | 10 सितम्बर 2023 | 1250 रुपए |
| 5th | अक्टूबर 2023 | 4 अक्टूबर 2023 | 1250 रुपए |
| 6th | नवम्बर 2023 | 7 नवम्बर 2023 | 1250 रुपए |
| 7th | दिसम्बर 2023 | 10 दिसम्बर 2023 | 1250 रुपए |
| 8th | जनवरी 2024 | 10 जनवरी 2024 | 1250 रुपए |
| 9th | फरवरी 2024 | 9 फरवरी 2024 | 1250 रुपए |
| 10th | मार्च 2024 | 1 मार्च 2024 | 1250 रुपए |
| 11th | अप्रैल 2024 | 5 अप्रैल 2024 | 1250 रुपए |
| 12th | मई 2024 | 4 मई 2024 | 1250 रुपए |
| 13th | जून 2024 | 7 जून 2024 | 1250 रुपए |
| 14th | जुलाई 2024 | 5 जुलाई 2024 | 1250 रुपए |
| 15th | अगस्त 2024 | 10 अगस्त 2024 | 1500 रुपए |
| 16th | सितम्बर 2024 | 9 सितम्बर 2024 | 1250 रुपए |
| 17th | अक्टूबर 2024 | 4 अक्टूबर 2024 | 1250 रुपए |
| 18th | नवम्बर 2024 | 9 नवम्बर 2024 | 1250 रुपए |
| 19th | दिसम्बर 2024 | 10 दिसम्बर 2024 | 1250 रुपए |
| 20th | जनवरी 2025 | 10 जनवरी 2025 | 1250 रुपए |
| 21st | फरवरी 2025 | 10 फरवरी 2025 | 1250 रुपए |
| 22nd | मार्च 2025 | 7 मार्च 2025 | 1250 रुपए |
| 23rd | अप्रैल 2025 | 16 अप्रैल 2025 | 1250 रुपए |
| 24th | मई 2025 | 15 मई 2025 | 1250 रुपए |
| 25th | जून 2025 | 10 जून 2025 | 1250 रुपए |
| 26th | जुलाई 2025 | 12 जुलाई 2025 | (1250 रुपए |
| 27th | अगस्त 2025 | 10 अगस्त 2025 | 1,250 + 250 रुपए |
| 28th | सितम्बर 2025 | 12 सितम्बर 2025 | 1250 रुपए |
| 29th | अक्टूबर 2025 | 10 अक्टूबर 2025 | 1250 रुपए |
| 30th | नवम्बर 2025 | 10 नवम्बर 2025 | 1500 रुपए |
| 31st | दिसम्बर 2025 | 9 दिसम्बर 2025 | 1500 रुपए |
| 32nd | जनवरी 2026 | 16 जनवरी 2026 | 1500 रुपए |
| 33rd | फरवरी 2026 | 10 फरवरी 2026 | 1500 रुपए |
| 34th | मार्च 2026 | 13 मार्च 2026 | 1500 रुपए |
| 35th | अप्रैल 2026 | 10 अप्रैल 2026 | 1500 रुपए |
| 36th | मई 2026 | 13 मई 2026 | 1500 रुपए |
| 37th (Next) | जून 2026 | 10 से 15 जून (संभावित) | 1500 रुपए |
ये खबरें भी पढ़िए...
सरकारी महिला कर्मचारी ले रही थीं लाड़ली बहना योजना का पैसा, ऐसे खुला राज, वसूली की तैयारी
इनके खाते में नहीं आएंगे लाड़ली बहना योजना का पैसे, एक लाख महिलाओं के नाम कटे
लाड़ली बहनों को मिलेगा रोजगार, एमपी सरकार का नया मॉडल तैयार, हाउसिंग बोर्ड को मिली जिम्मेदारी
एमपी लाड़ली बहना योजना: हाईकोर्ट ने मांगा जवाब- लाड़ली बहना को 1500 रुपए तो दिव्यांग को 600 क्यों