MP के मेधावी छात्रों को सीएम मोहन यादव ने बांटे लैपटॉप, इन छात्रों के खाते में भेजे 25 हजार
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शुक्रवार को भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर में मेधावी छात्रों को लैपटॉप की सौगात दी। दरअसल, 12वीं बोर्ड परीक्षा में 75% या उससे ज्यादा अंक लाने वाले छात्रों को मध्य प्रदेश सरकार प्रोत्साहित करने के लिए लैपटॉप देती है। सरकार हर साल इसके लिए 25 हजार रुपए मेधावी छात्रों के खाते में ट्रांसफर करती है।
94 हजार से ज्यादा को मिला लाभ
15 सालों में 1000 करोड़ से ज्यादा की मदद
प्रतिभाशाली विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना साल 2010 से लगातार चल रही है। बीते 15 सालों में 4 लाख 32 हजार छात्र-छात्राओं को इस योजना के अंतर्गत लैपटॉप के लिए पैसे भेजे गए हैं। सरकार अब तक 1 हजार करोड़ से अधिक राशि ट्रांसफर कर चुकी है।
योजना के लिए पात्रता क्या है?
योजना का लाभ उन्हीं छात्रों को मिलेगा जिन्होंने मध्य प्रदेश बोर्ड (MPBSE) से 12वीं पास की हो और 75% या उससे अधिक अंक हासिल किए हों। छात्रों को पैसा सीधे उनके बैंक खाते में DBT (Direct Benefit Transfer) के ज़रिए भेजा जाता है।
कैसे चेक करें कि आपका नाम है या नहीं?
- educationportal.mp.gov.in पर जाएं।
- Eligibility सेक्शन में List of Eligible Students पर क्लिक करें।
- अपना जिला, स्कूल और साल चुनें।
- स्क्रीन पर नाम की पूरी लिस्ट आ जाएगी।
अगर पैसा नहीं आया तो ऐसे करें शिकायत
- पोर्टल पर जाएं और Register Grievance ऑप्शन पर क्लिक करें।
- रोल नंबर और मोबाइल नंबर दर्ज करें।
- शिकायत का विषय चुनें और पूरा विवरण भरें।
- कैप्चा डालें और ‘शिकायत दर्ज करें’ पर क्लिक करें।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें
📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- एजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापन और क्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना क्या है | मेधावी छात्र स्कीम | सीएम मोहन यादव | फ्री लैपटॉप योजना | मुख्यमंत्री लैपटॉप योजना मध्यप्रदेश | लैपटॉप वितरण | MP News | mp laptop yojana latest update | mp laptop yojana mohan yadav 2025