Synopsis: मध्य प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र की कार्यवाही शुरू हो गई है। इसके शुरू होते विपक्ष ने हंगामा करना शुरू कर दिया है। मध्य प्रदेश की मोहन सरकार पहला पूर्ण बजट पेश कर रही हैं।
मानसून सत्र का आज तीसरा दिन
मध्य प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र का आज तीसरा दिन है। सदन की कार्यवाही 11:00 बजे शुरू होगी। बजट सत्र के तीसरे दिन सदन में नर्सिंग घोटाले पर चर्चा होगी। इस दौरान भी हंगामे के आसार हैं।सदन में प्रश्नकाल के बाद आज नर्सिंग घोटाले पर चर्चा होगी। सुबह 11 बजे सदन की कार्यवाही शुरू होगी। सदन में 7 पत्रों को पटल पर रखा जाएगा। विधानसभा की कार्यवाही के दौरान 2 ध्यानाकर्षण सदन में होंगे।
मंत्री के खिलाफ आरोप पत्र लाएगी कांग्रेस
वहीं नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि किसी मंत्री पर आरोप लगाते हैं, तो उसे आरोप पत्र के रूप में लिखित में देना होता है। अब विश्वास सारंग ने इतने दिनों से चुप्पी साधी है, तो जब आरोप पत्र जाएगा। आरोप लगेंगे तो क्या हाईकोर्ट में उन्होंने कहा, पेपरों पर क्या बात कही। सच बोलते हैं या गलत बोलते हैं। ये सारी बातें सामने आएंगी।thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
पांच जिलों में आयुर्वेद अस्पताल खोले जाएंगे
बालाघाट, सागर, शहडोल, नर्मदापुरम और मुरैना में आयुर्वेद चिकित्सालय शुरू किए जाएंगे।
संस्कृति विभाग के लिए एक हजार 81 करोड़ का बजटीय प्रावधान
यह बजट वर्ष 2023-24 से ढाई गुना ज्यादा।
सरकारी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत होने पर पार्थिव देह को घर तक सम्मानजनक ढंग से पहुंचाने के लिए शांति वाहन सेवा शुरू की जाएगी।
मंदसौर, नीमच व सिवनी में सरकारी मेडिकल कॉलेज शुरू किए जाएंगे
इस बजट में 16% की बढ़ोतरी की गई है। मध्य प्रदेश में रिकॉर्ड सड़कों का निर्माण हुआ है। एक्सप्रेस-वे और हाईवे का रिकॉर्ड काम हुआ है।
वित्त मंत्री देवड़ा के भाषण के बीच विपक्ष 'विश्वास सारंग इस्तीफा दो' के नारे लगा रहा है।
'कल के नए सवेरे हैं हम,
धरती की संतान हैं हम,
श्रम से हम तकदीर बदलते,
मानवता के अभिमान हैं हम।'
मध्य प्रदेश के 5 नए मेडिकल कॉलेजों में बायोकेमेस्ट्री विभाग के लिए की गई प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसरों के पद पर हुई भर्ती राज्य सरकार ने निरस्त कर दी है। अब चिकित्सा शिक्षा विभाग प्रोफेसर के 5 पद, एसोसिएट प्रोफेसर के 5 पद और असिस्टेंट प्रोफेसर के 12 पदों पर नए सिरे से विज्ञापन जारी करेगा। इनमें नए सिरे से आवेदन होंगे। दरअसल, 15 की जगह 40% नॉन मेडिको की नियुक्ति कर दी थी, जबकि एमबीबीएस वाले वेटिंग लिस्ट में थे।