MP Lok sabha result 2024 : उज्जैन लोकसभा सीट से BJP प्रत्याशी अनिल फिरोजिया 3 लाख 75 हजार 860 वोट से जीते

Sandeep Kumar | Jun 04, 2024, 21:39 IST
THESOOTR
2023 के विधानसभा चुनावों में इनमें से 6 सीटें- नागदा-खाचरौद, घाटिया, उज्जैन उत्तर, उज्जैन दक्षिण, बड़नगर और आलोट भाजपा के खाते में गई थी। इलाके में महिदपुर और तराना दो सीटों पर कांग्रेस के विधायक हैं।

MP Lok sabha result 2024 : उज्जैन लोकसभा सीट से बीजेपी के अनिल फिरोजिया आगे 3 लाख 75 हजार 860 वोट से जीत गए हैं। कांग्रेस पार्टी ने महाकाल की नगरी से महेश परमार को चुनावी मैदान में उतारा था। वे उसी तराना विधानसभा सीट के मौजूदा विधायक हैं जहां से कभी अनिल फिरोजिया जीतकर आए थे। इस बार पार्टी ने उन्हें लोकसभा चुनाव के लिए मौका दिया है।



उज्जैन लोकसभा सीट में 8 विधानसभा सीटें आती हैं


बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन, देश की एक लोकसभी सीट भी है। उज्जैन लोकसभा सीट के अंतर्गत 8 विधानसभा सीटें आती हैं। 2023 के विधानसभा चुनावों में इनमें से 6 सीटें- नागदा-खाचरौद, घाटिया, उज्जैन उत्तर, उज्जैन दक्षिण, बड़नगर और आलोट भाजपा के खाते में गई थी। इलाके में महिदपुर और तराना दो सीटों पर कांग्रेस के विधायक हैं। देवास लोकसभा सीट पर लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में मतदान हुए थे। यहां कुल 17,98,704 मतदाता हैं। इनमें से 13,27,715 ने वोटिंग की थी। देवास में वोटिंग परसेंट 73.82 प्रतिशत रहा था।



2024 का समीकरण


उज्जैन लोकसभा सीट पर भाजपा ने फिर एक बार मौजूदा सांसद अनिल फिरोजिया को चुनावी मैदान में उतारा था। वे 2013 से 2018 के बीच तराना विधानसभा सीट से विधायक भी रह चुके हैं। कांग्रेस पार्टी ने महाकाल की नगरी से महेश परमार को चुनावी मैदान में उतारा था। वे उसी तराना विधानसभा सीट के मौजूदा विधायक हैं जहां से कभी अनिल फिरोजिया जीत कर आए थे। इस बार पार्टी ने उन्हें लोकसभा चुनाव के लिए मौका दिया है।





























साल


जीत


वोट मार्जिन


2024


अनिल फिरोजिया (भाजपा)


3,75,860




2019


अनिल फिरोजिया (भाजपा)


3,65,637


2014


चिंतामणि मालवीय (भाजपा)


3,09,663






thesootr links



सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें



द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें








Tags:
  • महेश परमार
  • अनिल फिरोजिया
  • MP Lok sabha result 2024