MP Lok sabha result : मंदसौर लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी सुधीर गुप्‍ता 5 लाख 655 वोट से जीते

Sandeep Kumar | Jun 04, 2024, 16:45 IST
THESOOTR
मध्यप्रदेश लोकसभा चुनाव 2024 में मंदसौर लोकसभा सीट पर चौथे चरण में मतदान हुए थे। यहां कुल 18,98,060 मतदाता हैं। इनमें से 14,28,623 ने वोटिंग की थी। मंदसौर में वोटिंग परसेंट 75.27 प्रतिशत रहा था।

MP Lok sabha result : मंदसौर लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी सुधीर गुप्‍ता 5 लाख 655 वोट से जीत गए हैं। मंदसौर विधानसभा सीट पर 1989 से लेकर 2004 तक कांग्रेस के सांसद रहे हैं। इस बार फिर मंदसौर पर अपना कब्जा करने के इरादे से कांग्रेस ने दिलीप सिंह गुर्जर को टिकट दी थी। वे मंदसौर की नागदा-खाचरोद सीट से 4 बार के विधायक हैं।



मंदसौर लोकसभा सीट पर चौथे चरण में हुए थे मतदान


मंदसौर मध्य प्रदेश की 29 लोकसभा सीटों में से एक है। इस लोकसभा के अंतर्गत 8 विधानसभा सीटें आती हैं। इसमें से जावरा, मल्हारगढ़, सुवासरा, गारोध, मनसा, नीमच और जावद 7 सीटों पर भाजपा के विधायक है। 2023 के विधानसभा चुनावों में सिर्फ एक मंदसौर सीट पर कांग्रेस विधायक की जीत हुई थी। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा भी मंदसौर लोकसभा के अंतर्गत आने वाली मल्हारगढ़ विधानसभी सीट से विधायक हैं। मंदसौर लोकसभा सीट पर लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में मतदान हुए थे। यहां कुल 18,98,060 मतदाता हैं। इनमें से 14,28,623 ने वोटिंग की थी। मंदसौर में वोटिंग परसेंट 75.27 प्रतिशत रहा था।



2024 का समीकरण


2024 लोकसभा चुनावों के लिए मंदसौर लोकसभा सीट से भाजपा ने अपने दो बार के सांसद सुधीर गुप्ता को फिर से चुनावी मैदान में उतारा था। 2019 के चुनावों में उनकी विनिंग मार्जिन में भी बढ़ोतरी हुई थी। मंदसौर विधानसभा सीट पर 1989 से लेकर 2004 तक कांग्रेस के सांसद रहे हैं। इस बार फिर मंदसोर पर अपना कब्जा करने के इरादे से कांग्रेस ने दिलीप सिंह गुर्जर को टिकट दी थी। वे मंदसौर की नागदा-खाचरोद सीट से 4 बार के विधायक हैं।





























साल


जीत


वोट मार्जिन


2024


सुधीर गुप्‍ता (भाजपा)


5,00,655


2019


सुधीर गुप्ता (भाजपा)


3,76,734


2014


सुधीर गुप्ता (भाजपा)


3,03,649


thesootr links



सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें



द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें




Tags:
  • बीजेपी प्रत्याशी सुधीर गुप्‍ता
  • कांग्रेस ने दिलीप सिंह गुर्जर
  • MP Lok sabha result