MP Lok sabha result 2024 : मुरैना लोकसभा सीट पर BJP के शिवमंगल सिंह तोमर 52 हजार 530 वोट से जीते

Pratibha ranaa | Jun 04, 2024, 23:59 IST
THESOOTR
मुरैना लोकसभा सीट पर कुल 20,06,730 मतदाता हैं। इसमें से 11,83,282 लोगों ने मतदान किया था। लोकसभा चुनाव 2024 के लिए यहां 58.97 परसेंट वोटिंग हुई है। इसमें से 55.86 परसेंट महिलाओं और 61.68 परसेंट पुरुषों ने मतदान किया था।

MP Lok sabha result 2024 : मुरैना लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी शिवमंगल सिंह तोमर 52 हजार 530 वोट से जीत गए हैं। कांग्रेस ने इस सीट पर सत्यपाल सिकरवार को चुनावी मैदान में उतारा था। शिवमंगल तोमर दिमनी से विधायक रहे हैं। वे विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर के बेहद करीबी माने जाते हैं।मुरैना चंबल डिविजन का प्रशासनिक मुख्यालय भी है। मुरैना लोकसभा में 8 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र आते हैं। इनमें से 4 सीटें विजयपुर, सबलगढ़, सुमावली और दिमनी भाजपा के खाते में और श्योपुर, जोउरा, मुरैना, अंबाह कांग्रेस के खाते में हैं। विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर मुरैना से दो बार सांसद रहे हैं। लोकसभा चुनावों में 1996 से लगातार भाजपा की जीत हो रही है।मुरैना लोकसभा सीट पर कुल 20,06,730 मतदाता हैं। इसमें से 11,83,282 लोगों ने मतदान किया था। लोकसभा चुनाव 2024 के लिए यहां 58.97 परसेंट वोटिंग हुई है। इसमें से 55.86 परसेंट महिलाओं और 61.68 परसेंट पुरुषों ने मतदान किया था।



2024 के समीकरण


नरेंद्र सिंह तोमर के विधानसभा चुनाव जीतने के बाद मुरैना लोकसभा से शिव मंगल सिंह तोमर को टिकट दिया था। शिवमंगल तोमर दिमनी से विधायक रहे हैं। वे विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर के बेहद करीबी माने जाते हैं।कांग्रेस ने इस सीट पर सत्यपाल सिकरवार को चुनावी मैदान में उतारा था। वे पूर्व विधायक और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रहे हैं। इस बार वे लोकसभा प्रत्याशी हैं।


































मुरैना लोकसभा सीट


साल


जीत


वोट मार्जिन


2024















शिवमंगल सिंह तोमर (बीजेपी)




52530

2019


नरेंद्र सिंह तोमर (बीजेपी)


1,13,981


2014


अनूप मिश्रा (बीजेपी)


1,32,981




thesootr links





सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें



द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें







Tags:
  • मुरैना लोकसभा सीट
  • शिवमंगल सिंह तोमर
  • MP Lok sabha result 2024