मध्यप्रदेश में कांग्रेस का मास्टर स्ट्रोक, पार्टी 1 लाख घरों में बांटेगी गंगाजल, बोतल पर कमलनाथ का स्टिकर

Pratibha Rana | Sept 22, 2023, 24:00 IST
मध्यप्रदेश में कांग्रेस का मास्टर स्ट्रोक, पार्टी 1 लाख घरों में बांटेगी गंगाजल, बोतल पर कमलनाथ का स्टिकर
मध्यप्रदेश में होने जा रहे विधानसभा चुनाव में अब 'गंगाजल' की एंट्री हो गई है। कांग्रेस के कार्यकर्ता गंगाजल के साथ कमलनाथ के 11 वचन लेकर जनता के बीच जाएंगे और सरकार बनने के बाद इन्हें पूरा करने का भरोसा देंगे।

BHOPAL. मध्यप्रदेश में इसी साल विधानसभा के चुनाव होंगे। विधानसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस का केन्द्रीय नेतृत्व एक्टिव है। कांग्रेस और बीजेपी दोनों ही सत्ता पाने के लिए पूरा जोर लगा रहे है। अब कांग्रेस गंगा जल के साथ कमलनाथ के 11 वचनों को लेकर घर-घर पहुचेंगी। इसकी शुरुआत इंदौर से की जाएगी।



Screenshot 2023-09-22 092253.jpg


एक लाख घरों में गंगाजल बांटेगी कांग्रेस



दरअसल कांग्रेस पार्टी वोटरों के बीच जाकर गंगा जल की बॉटल बांटने का प्लान बना रही है। इंदौर लोकसभा क्षेत्र में पार्टी के ओबीसी सेल के प्रमुख हिमांशु यादव के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के एक समूह ने गुरुवार (21 सितंबर) को प्रदेश कांग्रेस कमेटी मुख्यालय में घोषणा की थी कि वो इंदौर की सभी विधानसभा क्षेत्रों में गंगा जल की कम से कम 10,000 बोतलें बांटेंगे। कांग्रेस के कार्यकर्ता गंगाजल के साथ कमलनाथ के 11 वचन लेकर जनता के बीच जाएंगे। कांग्रेस ने एक लाख घरों में गंगाजल और 11 वचन पोस्टर भेंट करने का लक्ष्य तय किया है। बोतल पर कमलनाथ के स्टिकर चिपकाए गए है।



कमलनाथ की ये 11 गारंटियों



  • महिलाओं को 1500 रुपए प्रतिमाह
  • 500 रुपए में गैस सिलेंडर
  • 100 यूनिट बिजली बिल माफ और 200 यूनिट का हाफ
  • किसानों का कर्ज माफ होगा
  • कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना का लाभ
  • 5 हॉर्स पावर सिंचाई के लिए बिजली फ्री मिलेगी
  • किसानों के बिजली बिल माफ
  • 27 प्रतिशत ओबीसी आरक्षण का लाभ
  • 12 घंटे सुनिश्चित सिंचाई बिजली का रास्ता साफ
  • जातिगत जनगणना का लाभ
  • किसान आंदोलन के मुकदमे माफ
Tags:
  • MP News
  • एमपी न्यूज
  • MP Assembly elections
  • मप्र विधानसभा चुनाव
  • entry of 'Gangajal' in elections
  • master stroke of Congress
  • partydistribute Gangajal in 1 lakh houses
  • चुनाव में 'गंगाजल' की एंट्री
  • कांग्रेस का मास्टर स्ट्रोक
  • पार्टी 1 लाख घरों में बांटेगी गंगाजल