MP Monsoon Updates: मध्य प्रदेश में 15 जून तक पहुंचेगा दक्षिण-पश्चिम मॉनसून

Dolly patil | Jun 01, 2024, 17:12 IST
W sdS
मौसम विभाग के मुताबिक, मध्य प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून समय से दो दिन पहले ही पहुंचने वाला है। यानी की 15 जून तक मॉनसून मध्यप्रदेश में दस्तक देगा। जानकारी के मुताबिक MP में आज का तापमान 40°C चल रहा है।

केरल में मॉनसून का आगमन हो चुका है और अब मॉनसून जल्द ही अन्य राज्यों तक पहुंच सकता है। हालांकि मौसम विभाग ( IMD ) के मुताबिक, मध्य प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून समय से दो दिन पहले ही यानी 15 जून तक पहुंचने की संभावना है। जानकारी के मुताबिक दक्षिण-पश्चिम मॉनसून ने 29 मई को केरल और पूर्वोत्तर क्षेत्र में एंट्री की थी।



मध्य प्रदेश में होने वाली है मॉनसून की एंट्री


भारत मौसम विज्ञान विभाग ( India Meteorological Department) भोपाल केंद्र के मौसम विज्ञानी प्रमेंद्र कुमार ने बताया कि मध्य प्रदेश में 15 जून के आसपास या अपने सामान्य समय से एक या दो दिन पहले मानसून आने की संभावना है। इसी के साथ उन्होंने बताया कि इस सीजन में राज्य में सामान्य से अधिक बारिश होने की उम्मीद है। वहीं राज्य की औसत बारिश 949 मिमी है। जानकारी के मुताबिक पिछले साल मध्य प्रदेश में मॉनसून 25 जून को आया था। आईएमडी के भोपाल केंद्र के एक अन्य मौसम वैज्ञानिक प्रकाश धवले ने बताया कि दक्षिण-पश्चिम मॉनसून ने केरल में समय से पहले दस्तक दे दी है। इसी के साथ उन्होंने बताया कि अगर मॉनसून की गति सामान्य रही तो यह 17 जून से एक या दो दिन पहले दक्षिण मध्य प्रदेश में पहुंच सकता है।



विभिन्न राज्यों में कब दस्तक देगा मॉनसून ?


केरल में मॉनसून के आगमन के साथ ही आमतौर पर यह 15 जुलाई तक पूरे देश को कवर कर लेता है। लेकिन आइए मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक जानते हैं कि किस राज्य में कब आएगा मॉनसून।



  • अंडमान निकोबार- 22 मई
  • कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और असम का कुछ हिस्सों में -5 जून
  • महाराष्ट्र, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश का ऊपरी हिस्सा, पश्चिम बंगाल -10 जून
  • गुजरात व मध्य प्रदेश की सीमा, छत्तीसगढ़, ओडिशा झारखंड और बिहार -15 जून
  • गुजरात के आंतरिक इलाकों, एमपी के मध्य हिस्सों और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्से -20 जून

thesootr links



सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें



द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • India Meteorological Department
  • IMD
  • आईएमडी
  • भारत मौसम विज्ञान विभाग
  • केरल में मॉनसून
  • मध्य प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून