एमपी में छह माह से चयन के बाद नियुक्ति को तरस रहे संगीत-नृत्य और खेल शिक्षक

Sanjay Sharma | Apr 02, 2026, 23:19 IST
mp music dance sports teachers
BHOPAL: मध्यप्रदेश में खेल, संगीत और नृत्य शिक्षकों की नियुक्ति में देरी से स्कूलों में पढ़ाई प्रभावित हो रही है। चयनित शिक्षक नियुक्ति का इंतजार कर रहे हैं।

News in Short

  • मध्यप्रदेश में खेल, संगीत और नृत्य शिक्षकों की नियुक्ति में देरी।
  • चयनित शिक्षक 6 माह से नियुक्ति आदेश का इंतजार कर रहे।
  • नियुक्ति में देरी से नाराज शिक्षक अब विरोध पर उतर आए हैं।
  • शिक्षा सत्र शुरू फिर भी स्कूलों में खेल, नृत्य, संगीत विधाएं ठप हैं।
  • स्कूल शिक्षा विभाग- डीपीआई की चुप्पी से चयनित शिक्षक निराश हैं।

News in Detail

लोक शिक्षण संचालनालय चयन परीक्षा के बाद भी खेल, संगीत और नृत्य विधाओं के शिक्षकों की नियुक्ति नहीं कर पाया है। चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद भी माध्यमिक और प्राथमिक शिक्षक नियुक्ति के लिए डीपीआई के चक्कर काट रहे हैं। चयनित अभ्यर्थी छह माह बाद भी नियुक्ति को लेकर असमंजस को लेकर भोपाल में प्रदर्शन भी कर चुके हैं। नियुक्ति में देरी से नाराज शिक्षक लगातार पांचवीं बार प्रदर्शन कर रहे हैं। उनका आरोप है कि रिजल्ट आने और दस्तावेज सत्यापन पूरा होने के बावजूद उन्हें अब तक जॉइनिंग नहीं दी गई।



2025 में हुई थी परीक्षा

मध्य प्रदेश में स्कूल शिक्षा विभाग के लिए कर्मचारी चयन मंडल ने साल 2025 में चयन परीक्षा ली थी। इस परीक्षा का परिणाम आने में ही कई महीनों लगे। सितम्बर 2025 में रिजल्ट जारी किया था। छह माह बीत गए हैं लेकिन नियुक्ति आदेश ही जारी नहीं किए गए हैं। जबकि नया शैक्षणिक सत्र शुरू हो चुका है। खेल, संगीत और नृत्य के शिक्षक न होने से ये विधाएं ठप पड़ी हैं।



नियुक्ति टालने पर सवाल

चयनित शिक्षकों का कहना है दो-दो परीक्षाएं पास करने के बाद भी नियुक्ति नहीं हो रही। चयनित शिक्षक मानसिक रूप से परेशान हो चुके हैं। चयन के बाद नियुक्ति न देना विभाग और लोक शिक्षण संचालनालय की कार्यशैली पर सवाल उठा रहा है। नियुक्ति पत्र जारी करने पर सवाल करने पर टाला जा रहा है।



नियुक्ति कब तक नहीं खबर

मध्य प्रदेश में शिक्षा सत्र शुरू हो चुका है। 1 अप्रेल से 30 अप्रेल तक स्कूल खोले जा रहे हैं। गेस्ट फैकल्टी, स्पेशल एजुकेटर, कम्प्यूटर प्रशिक्षकों को हटाया जा रहा है। इस वजह से कई स्कूलों का संचालन प्रभावित हो रहा है। स्कूल केवल नाम के लिए खोले जा रहे हैं और कक्षाओं में पढ़ाई नहीं हो रही है।



स्कूल शिक्षा विभाग की चुप्पी

शिक्षकों ने बताया जब मेरिट में नाम आया था तो बहुत खुशी हुई थी, अब निराशा में फंस गए हैं। नौकरी न मिलने से स्थिति खराब हो गई है। नियमों के मुताबिक रिजल्ट के तीन महीने के भीतर जॉइनिंग होनी चाहिए। चयन परीक्षा के बाद सात माह बीत चुके हैं, नियुक्ति को लेकर स्कूल शिक्षा विभाग चुप्पी साधकर बैठा है।



डीपीआई में नहीं सुगबुगाहट

डीपीआई में भी चयनित शिक्षकों की नियुक्ति को लेकर कोई सुगबुगाहट नहीं है। ऐसे में नए शैक्षणिक सत्र में स्कूल खाली पड़े हैं और सारी औपचारिकता पूरी करने वाले शिक्षक भटक रहे हैं। जबकि नियुक्ति पत्र जारी करने से शिक्षकों को स्कूल और उनमें अध्ययनरत बच्चों को शिक्षक मिलेंगे। वहीं, जिन स्कूलों को बंद रखने की स्थिति है वहां पढ़ाई सुचारू की जा सकती है।



2829 को नियुक्ति का इंतजार

भर्ती स्कूल शिक्षा विभाग ने संगीत (गायन- वादन), नृत्य और खेल विधा के 2130 पद रखे हैं। वहीं, जनजातीय कार्य विभाग ने 699 पदों पर भर्ती निकाली थी। सीधी भर्ती में अतिथि और गैर अतिथि श्रेणियों में भर्ती की जानी है। जनजातीय कार्य विभाग ने अतिथि और गैर अतिथि श्रेणी में 236- 236 पद बैकलॉग भर्ती के लिए रखे हैं। यानी खेल, संगीत और नृत्य के शिक्षकों के कुल 2829 पदों पर भर्ती की जा रही है।



खेल, संगीत और नृत्य शिक्षकों के पदों की स्थिति

स्कूल शिक्षा विभाग...

कोड- 33 माध्यमिक शिक्षक खेल-163सीधी भर्ती (अतिथि शिक्षक श्रेणी )


कोड- 34 माध्यमिक शिक्षक खेल-175 सीधी भर्ती (गैर-अतिथि शिक्षक श्रेणी)


कोड- 35 माध्यमिक शिक्षक संगीत-191 सीधी भर्ती (अतिथि शिक्षक श्रेणी )


कोड- 36 माध्यमिक शिक्षक संगीत-201सीधी भर्ती (गैर-अतिथि शिक्षक श्रेणी)


कोड - 37 प्राथमिक शिक्षक खेल-230 सीधी भर्ती (अतिथि शिक्षक प्रवर्ग )


कोड- 38 प्राथमिक शिक्षक खेल-494 सीधी भर्ती (गैर-अतिथि शिक्षक प्रवर्ग)


कोड - 43 प्राथमिक शिक्षक संगीत-91 सीधी भर्ती (अतिथि शिक्षक प्रवर्ग )


कोड - 44 प्राथमिक शिक्षक संगीत-331सीधी भर्ती (गैर-अतिथि शिक्षक प्रवर्ग)


कोड - 47 प्राथमिक शिक्षक नृत्य-43 सीधी भर्ती (अतिथि शिक्षक प्रवर्ग )


कोड- 48 प्राथमिक शिक्षक नृत्य -211सीधी भर्ती (गैर-अतिथि शिक्षक प्रवर्ग)


कुल 2130



जनजातीय कार्य विभाग

कोड - 39 प्राथमिक शिक्षक खेल-90 सीधी भर्ती (अतिथि शिक्षक प्रवर्ग )


कोड - 40 प्राथमिक शिक्षक खेल-91 सीधी भर्ती (गैर-अतिथि शिक्षकप्रवर्ग)


कोड - 41 प्राथमिक शिक्षक खेल-236 बैकलॉग(गैर-अतिथि शिक्षक प्रवर्ग)


कोड - 42 प्राथमिक शिक्षक खेल-236 बैकलॉग (अतिथि शिक्षक प्रवर्ग )


कोड - 45 प्राथमिक शिक्षक संगीत-15 सीधी भर्ती (अतिथि शिक्षक प्रवर्ग )


कोड - 46 प्राथमिक शिक्षक संगीत-15सीधी भर्ती (गैर-अतिथि शिक्षक प्रवर्ग)


कोड - 49 प्राथमिक शिक्षक नृत्य-08 सीधी भर्ती (अतिथि शिक्षक प्रवर्ग )


कोड - 50 प्राथमिक शिक्षक नृत्य-08 सीधी भर्ती (गैर-अतिथि शिक्षकप्रवर्ग)


कुल 699



माध्यमिक खेल शिक्षक भर्ती 2024 हाईकोर्ट के आदेश के अधीन, DPI और ESB से मांगा जवाब



मध्यप्रदेश पुलिस विभाग में 64 अधिकारियों के तबादले, देखिए सूची



BJP ने जारी की प्रवक्ताओं की सूची, इंदौर से दुबे के साथ ठाकुर, गुप्ता, शुक्ला, बघेल और जेपी को जिम्मेदारी



कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, बिना ब्याज एडवांस और सस्ता लोन योजना शुरू



Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • कर्मचारी चयन मंडल
  • स्कूल शिक्षा विभाग
  • खेल शिक्षक
  • जनजातीय कार्य विभाग