स्मार्ट वॉच पहनते हैं तो हो जाएं सावधान! 10 साल के बच्चे के हाथ में फटी, पास में बैठा भाई भी झुलसा

Aman Vaishnav | Apr 28, 2026, 09:57 IST
mp narmadapuram smart watch explosion
नर्मदापुरम में शादी समारोह के दौरान एक हैरान कर देने वाली घटना घटी। एक 10 वर्षीय बच्चे की स्मार्ट वॉच में अचानक धमाका हो गया। इस हादसे में दो भाई घायल हुए हैं।

मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। यहां एक शादी समारोह की खुशियां उस वक्त चिंता में बदल गईं, जब एक 10 साल के मासूम बच्चे की कलाई पर बंधी स्मार्ट वॉच अचानक फट गई।



इस धमाके में बच्चा बुरी तरह झुलस गया है और उसके पास बैठा उसका छोटा भाई भी इस हादसे की चपेट में आ गया। यह घटना तकनीक के बढ़ते इस्तेमाल के बीच सुरक्षा पर बड़े सवाल खड़े करती है।



46d7d37b-518


कैसे और कहां हुई यह घटना?

यह पूरी घटना नर्मदापुरम के इटारसी रोड पर स्थित एक मैरिज गार्डन की है। जानकारी के अनुसार ग्राम चांदोन के रहने वाले दो भाई वेदांत चौधरी और सूर्यांश चौधरी अपनी बुआ की बेटी की शादी में शामिल होने के लिए आए थे। रविवार रात करीब जब शादी का कार्यक्रम चल रहा था तब दोनों भाई एक साथ बैठे हुए थे।



1e8a695f-c73


बाजू में बैठा भाई भी झुलस गया

वेदांत ने अपने हाथ में स्मार्ट वॉच पहन रखी थी। अचानक घड़ी में एक जोरदार विस्फोट हुआ और उससे धुआं निकलने लगा।



धमाका इतना तेज था कि वेदांत के हाथ की खाल बुरी तरह छिल गई और वह झुलस गया। पास बैठे सूर्यांश को भी हल्की चोटें आईं।



-original-imagg8dtgf9neabt-661154


चार दिन पहले की थी चार्ज

जानकारी के अनुसार यह स्मार्ट वॉच Noise कंपनी की थी। इसे लगभग एक साल पहले ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म के जरिए मंगवाया गया था। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि घड़ी को घटना के समय चार्ज पर नहीं लगाया गया था।



इसे आखिरी बार चार दिन पहले चार्ज किया गया था। अचानक बिना किसी बाहरी कारण या ओवरहीटिंग के घड़ी का फटना तकनीकी खराबी की ओर इशारा करता है।



b659e91e-129


स्मार्ट गैजेट्स का उपयोग करते समय ये बरतें सावधानियां

आजकल बच्चों और बड़ों में स्मार्ट वॉच का क्रेज बहुत बढ़ गया है, लेकिन ऐसी घटनाएं सतर्क रहने की चेतावनी देती हैं।



  • हमेशा घड़ी के साथ आए ओरिजिनल चार्जर का ही इस्तेमाल करें। मोबाइल एडाप्टर से चार्ज न करें।
  • बैटरी फुल होने के बाद प्लग को हटा दें। रातभर चार्जिंग पर लगाकर न छोड़ें।
  • अगर घड़ी कहीं से टूट गई है या उसकी स्क्रीन क्रैक है, तो उसे न पहनें। इसमें नमी जाने से शॉर्ट सर्किट हो सकता है।
  • यदि पहनते समय घड़ी असामान्य रूप से गरम महसूस हो, तो उसे तुरंत कलाई से उतार दें।
  • सस्ती घड़ियों में जो बैटरियां इस्तेमाल होती हैं, वो दबाव या ज्यादा गर्मी झेल नहीं पातीं और फट जाती हैं।
  • अगर वॉच में पानी या पसीना चला जाए तो शॉर्ट सर्किट हो सकता है। इससे बैटरी गर्म हो सकती है और ब्लास्ट कर सकती है।
  • अगर घड़ी की बॉडी या स्क्रीन थोड़ी सी उभरी हुई दिखे, तो समझ जाइए कि बैटरी खराब हो चुकी है।
  • घड़ी से प्लास्टिक जलने की या किसी केमिकल की महक आने पर घड़ी का इस्तेमाल बंद कर दें।
  • अगर स्क्रीन अचानक काली हो जाए या झिलमिलाने लगे, तो ये अंदरूनी गड़बड़ी का संकेत हो सकता है।
  • बच्चों को रात में सोते वक्त घड़ी पहनकर न सोने दें, ताकि किसी अनहोनी की स्थिति में बचाव हो सके।
  • भले ही घड़ी वाटरप्रूफ हो, फिर भी उसे नहाते समय या स्विमिंग करते वक्त उतारना ही सुरक्षित है।

ये खबरें भी पढ़िए...



मंगलुरु प्रेशर कुकर ब्लास्ट: आतंकी की इस चूक से खुली गई थी ISIS की साजिश



एमपी न्यूज: पीथमपुर में भोपाल गैस त्रासदी का कचरा जलाने वाली कंपनी में धमाका, लोगों में दशहत



ऑनलाइन पढ़ाई करते समय मोबाइल में ब्लास्ट, बच्चे का चेहरा झुलसा



ग्रेटर नोएडा में टॉयलेट सीट ब्लास्ट से झुलसा युवक, अस्पताल में भर्ती





Tags:
  • एमपी न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • नर्मदापुरम
  • स्मार्ट वॉच
  • शादी समारोह
  • ऑनलाइन शॉपिंग
  • घड़ी