नीमच में CRPF के 86वें स्थापना दिवस समारोह में शामिल हुए अमित शाह , देखें तस्वीरें
Manya Jain | Published:
1 / 6
परेड का निरीक्षण कियाImage credit : Manya Jain
परेड का निरीक्षण करते हुए अमित शाह (Amit Shah praised CRPF) खुली जीप में सवार होकर मंच पर पहुंचे और देश की सुरक्षा में लगे जवानों का उत्साहवर्धन किया।
2 / 6
सीआरपीएफ जवानों को मिले पदकImage credit : Manya Jain
गृह मंत्री अमित शाह ने वीरता पदक पाने वाले बहादुर सीआरपीएफ जवानों को पदक प्रदान कर उनके साहस, समर्पण और देश सेवा के जज़्बे को सलाम किया।
3 / 6
अमित शाह ने कहाImage credit : Manya Jain
शाह ने कहा, “जब मुझे पता चलता है कि सीआरपीएफ तैनात है, तो मैं निश्चिंत रहता हूं, क्योंकि सीआरपीएफ है तो विजय सुनिश्चित है।”
4 / 6
वीर बलिदानियों को श्रद्धांजलिImage credit : Manya Jain
गृह मंत्री ने शहीद स्थल पर जाकर CRPF के वीर बलिदानियों को श्रद्धांजलि दी और शहीदों के परिवारों तथा परेड कमांडरों से मुलाकात कर उन्हें सम्मानित किया।
5 / 6
86वें स्थापना दिवसImage credit : Manya Jain
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह नीमच (MP News) के सीआरपीएफ परिसर में आयोजित 86वें स्थापना दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और भव्य परेड की सलामी ली।
6 / 6
CM मोहन यादव हुए शामिलImage credit : Manya Jain
मुख्यमंत्री Dr. Mohan Yadav भी समारोह में विशेष रूप से उपस्थित रहे, जहां सीआरपीएफ की आठ टुकड़ियों ने अनुशासित और गर्वपूर्ण परेड प्रस्तुत की।