MP की इस तहसील को बनाया जा सकता है जिला, सरकार ने राजस्व विभाग से मांगी रिपोर्ट
MP News: मध्य प्रदेश में एक बार फिर जिला पुनर्गठन की चर्चा तेज हो गई है। डिंडोरी जिले की तहसील शहपुरा को जिला बनाने की मांग लंबे समय से उठ रही है। अब इस दिशा में प्रशासन ने ठोस कदम उठाया है और राजस्व विभाग से विस्तृत डिटेल मांगी गई है। डिटेल लेने के बाद सरकार तहसील को जिला बनाने पर विचार करेगी। बता दें तहसील के लोग लंब समय से जिला बनाने की मांग करते आ रहे हैं।
शहपुरा जिला बनाओ आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार
विधायक ओमप्रकाश धुर्वे ने भी किया समर्थन
इस आंदोलन को स्थानीय विधायक ओमप्रकाश धुर्वे का समर्थन भी मिल चुका है। समिति चाहती है कि शहपुरा, निवास, मेहदवानी, विक्रमपुर, चौरई और रहठ को मिलाकर नया जिला बनाया जाए।
प्रशासनिक दस्तावेजों में दर्ज हुआ शहपुरा
प्रशासन ने शहपुरा को लेकर राजस्व विभाग से डिटेल मांगी है, जिसमें डिंडोरी, शहपुरा और मेहदवानी विकासखंड को शामिल करने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। हालांकि निवास का नाम भी शामिल है, लेकिन स्थानीय लोगों का कहना है कि शहपुरा हर तरह से जिला बनने के योग्य है।
समिति का दावा किया मजबूत
शाहपुरा जिला बनाओ संघर्ष समिति ने बताया कि 1994 में स्व. विधायक गंगा बाई उरैती ने भी शासन और जिला पुनर्गठन आयोग को प्रस्ताव भेजा था। समिति का दावा है कि शहपुरा का भौगोलिक और राजनीतिक महत्व इसे जिला बनाए जाने की श्रेणी में लाता है।
यह भी पढ़ें...डिंडौरी में बड़ी बहू का बड़ा खेल, प्रेमी आसिफ संग मिलकर उड़ाए लाखों के गहने और कैश
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें
📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
Dindori News | mp district | डिंडौरी