MP में बदलेगा अंग्रेजों के जमाने का 111 साल पुराना आबकारी कानून, शराब माफिया पर शिकंजा कसने की तैयारी, 10 गुना तक बढ़ सकता है जुर्माना

Kaushiki | Published:
​जहरीली शराब से मौतों के बाद मोहन सरकार का बड़ा कदम, बदलेगा 111 साल पुराना आबकारी कानून​
The Madhya Pradesh government is preparing to replace its 111-year-old excise law with stricter penalties and provisions to curb the illegal liquor trade.
मध्य प्रदेश में अवैध शराब का कारोबार करने वालों की मुश्किलें जल्द बढ़ सकती हैं। अब तक कानून की कमजोरियों का फायदा उठाकर कार्रवाई से बचने वाले शराब कारोबारियों पर सरकार शिकंजा कसने की तैयारी कर रही है। सागर और देवास में जहरीली शराब से हुई मौतों के बाद प्रदेश सरकार ने बड़ा कदम उठाने का फैसला किया है।

सरकार अब अंग्रेजों के जमाने में बने 111 साल पुराने आबकारी कानून को बदलने जा रही है। नए कानून में नकली और अवैध शराब से किसी की मौत होने पर जुर्माने की राशि कई गुना बढ़ाने की तैयारी है। इसके अलावा अवैध शराब बनाने से लेकर उसकी बिक्री तक में शामिल लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। सीएम मोहन यादव की अगुवाई में नए आबकारी कानून का ब्लूप्रिंट तैयार किया जा रहा है।



चार से दस गुना तक बढ़ सकता है जुर्माना

मध्य प्रदेश में प्रेजेंट में साल 1915 का आबकारी अधिनियम (Excise Act) लागू है। इस कानून के तहत अवैध और नकली शराब से किसी व्यक्ति की मौत होने पर संबंधित दोषियों के लिए मृत्युदंड से लेकर अधिकतम पांच लाख रुपए तक के जुर्माने का प्रावधान है।



अब सरकार नए आबकारी कानून (New Excise Law) में जुर्माने की राशि चार से दस गुना तक बढ़ाने की तैयारी कर रही है। इसके पीछे सरकार का उद्देश्य अवैध शराब के कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करना है। पिछले कुछ सालों में सामने आए जहरीली शराब के मामलों में यह बात सामने आई है कि अवैध कारोबारी कानून की कमियों का फायदा उठाकर बचते रहे हैं।



अवैध शराब के पूरे नेटवर्क पर होगी कार्रवाई

नए कानून में सिर्फ अवैध शराब बेचने वालों पर ही नहीं, बल्कि इस पूरे कारोबार से जुड़े लोगों को कानूनी कार्रवाई के दायरे में लाने की तैयारी है। इसमें अवैध शराब बनाने वाले, शराब बनाने के लिए सामग्री उपलब्ध कराने वाले, उसका परिवहन करने वाले और तैयार शराब बेचने वाले लोग शामिल होंगे।



वर्तमान कानून में ऐसे ज्यादातर मामलों में मामूली जुर्माने और अधिकतम छह महीने से एक साल तक की सजा का प्रावधान है। सरकार अब इन प्रावधानों को और सख्त बनाने पर काम कर रही है। जुर्माना नहीं चुकाने की स्थिति में संपत्ति कुर्क करने जैसे कड़े प्रावधानों को भी नए कानून में जगह देने की तैयारी है।



क्या प्रदेश में बढ़ेंगी शराब की दुकानें

आबकारी कानून में बदलाव की खबर के बीच लोगों के मन में यह सवाल भी उठ रहा है कि क्या प्रदेश में शराब की दुकानों की संख्या बढ़ाई जाएगी। हालांकि, शराब की दुकानों की संख्या बढ़ाना या घटाना सरकार की आबकारी नीति का हिस्सा है। ऐसे में नए कानून में इससे जुड़ा अलग से कोई प्रावधान नहीं होगा।



आदिवासी समुदाय को पेसा कानून के तहत दी गई रियायतें भी जारी रहेंगी। इन छूटों को नए आबकारी कानून में जगह दी जाएगी। वहीं, दूसरे राज्यों की तरह महिलाओं को शराब के वैध कारोबार में रोजगार के अवसर देने का प्रावधान फिलहाल प्रस्तावित नहीं है।



सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने की नहीं मिलेगी छूट

नए कानून में सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने की अनुमति नहीं दी जाएगी। वर्तमान कानून में सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने के मामले में छह महीने तक की जेल का प्रावधान है। हालांकि, इस सजा को जुर्माने में बदलने पर विचार किया जा सकता है। इसके अलावा दूसरे राज्यों की तरह मध्य प्रदेश के बार में म्यूजिक की अनुमति देने का प्रावधान भी नहीं होगा। बार में फूहड़ता पाए जाने पर जुर्माने का प्रावधान रहेगा।



घर में ज्यादा शराब रखने पर भी होगी कार्रवाई

नए आबकारी कानून में घरों में निर्धारित मात्रा से अधिक शराब रखने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई का प्रावधान होगा। तय सीमा से ज्यादा शराब मिलने पर जुर्माना लगाया जाएगा। वहीं, यदि शराब का इस्तेमाल व्यावसायिक गतिविधियों के लिए किया जा रहा है, तो जेल की सजा का भी प्रावधान होगा।



तकनीक की मदद से होगी अवैध शराब की निगरानी

अवैध शराब के कारोबार (Illegal Liquor Trade) पर रोक लगाने के लिए सरकार सूचना प्रौद्योगिकी यानी आईटी की मदद भी लेगी। तकनीक के जरिए अवैध शराब से जुड़ी गतिविधियों की निगरानी करने की तैयारी है। इसके साथ ही जुर्माने के अलग-अलग स्लैब में 90% तक की बढ़ोतरी की जा रही है। इससे प्रदेश सरकार के राजस्व में भी इजाफा होने की उम्मीद है।



कैबिनेट से राष्ट्रपति तक जाएगा प्रस्ताव

आपको बता दें कि मध्य प्रदेश का मौजूदा आबकारी कानून देश की आजादी से पहले का है। इसके कई प्रावधान केंद्र सरकार के अधिकार क्षेत्र से भी जुड़े हुए हैं। ऐसे में संशोधित कानून को लागू करने के लिए एक निर्धारित प्रक्रिया पूरी करनी होगी।



सबसे पहले नए कानून के मसौदे को प्रदेश की कैबिनेट से मंजूरी दिलाई जाएगी। इसके बाद इसे राष्ट्रपति के पास भेजा जाएगा। वहां से मंजूरी मिलने के बाद राज्यपाल की अनुमति ली जाएगी। इसके बाद प्रस्ताव को विधानसभा में पेश किया जाएगा।



विधानसभा से पारित होने के बाद नया कानून लागू होगा। फिलहाल सरकार नए कानून को लाने की तैयारी कर रही है। इसके लागू होने के बाद अवैध शराब के कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ पहले से अधिक सख्त कार्रवाई का रास्ता खुल सकेगा।



कैसा होगा नया आबकारी कानून

8 सवालों के जवाब में समझें कि नया आबकारी कानून कैसा होगा....



क्या नए आबकारी कानून से शराब की दुकानों की संख्या बढ़ेगी?

  • नहीं। आबकारी कानून शराब के वैध कारोबार को कानूनी मान्यता देता है। शराब की दुकानों की संख्या बढ़ाना या घटाना सरकार की आबकारी नीति का हिस्सा है। इसलिए नए कानून में इसे लेकर कोई अलग प्रावधान नहीं होगा।

क्या सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने की छूट मिलेगी?

  • नहीं। सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने की अनुमति नहीं मिलेगी। वर्तमान कानून में ऐसा करने पर छह महीने तक की जेल का प्रावधान है। हालांकि, नए कानून में जेल की सजा को जुर्माने में बदला जा सकता है।

क्या दूसरे राज्यों की तरह महिलाओं को शराब के कारोबार में रोजगार के अवसर मिलेंगे?

  • नहीं। इसे महिलाओं के सम्मान से जुड़ा विषय माना गया है। हालांकि, देश के कई अन्य राज्यों में महिलाएं शराब के वैध कारोबार से जुड़कर रोजगार हासिल कर रही हैं।

आदिवासियों को शराब से जुड़े नियमों में मिल रही छूट का क्या होगा?

  • आदिवासी समुदाय को पहले से मिल रही छूट जारी रहेगी। पेसा कानून के तहत आदिवासियों को जो रियायतें दी गई हैं, उन्हें नए आबकारी कानून में भी जगह दी जाएगी।

क्या दूसरे राज्यों की तरह मध्य प्रदेश के बार में म्यूजिक की अनुमति मिलेगी?

  • नहीं। नए आबकारी कानून में बार में म्यूजिक को कानूनी मान्यता देने का प्रावधान नहीं होगा। इसके अलावा बार में फूहड़ता पाए जाने पर जुर्माना लगाने का प्रावधान रहेगा।

घर में तय मात्रा से ज्यादा शराब रखने पर क्या कार्रवाई होगी?

  • घर में निर्धारित सीमा से अधिक शराब मिलने पर जुर्माना लगाया जाएगा। वहीं, यदि शराब का इस्तेमाल व्यावसायिक उद्देश्य से किया जा रहा है, तो संबंधित व्यक्ति को जेल भी जाना पड़ सकता है।

क्या नया आबकारी कानून मध्य प्रदेश का राजस्व बढ़ाने में मदद करेगा?

  • हां। नए कानून में जुर्माने के अलग-अलग स्लैब में 90 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की जा रही है। इससे सरकार की आमदनी बढ़ने की उम्मीद है।

नए कानून में अवैध शराब के कारोबार की निगरानी कैसे होगी?

  • अवैध शराब के कारोबार पर रोक लगाने के लिए सरकार सूचना प्रौद्योगिकी (Information Technology) की मदद लेगी। आधुनिक तकनीक के जरिए अवैध शराब से जुड़ी गतिविधियों पर नजर रखने की व्यवस्था की जाएगी।

FAQs:



  1. मध्य प्रदेश में कौन सा पुराना कानून बदलने की तैयारी है?
    प्रदेश सरकार साल 1915 में बने 111 साल पुराने आबकारी अधिनियम को बदलने की तैयारी कर रही है।
  2. नकली शराब से मौत होने पर कितना जुर्माना लगेगा?
    वर्तमान में अधिकतम पांच लाख रुपए तक के जुर्माने का प्रावधान है। नए कानून में जुर्माने की राशि चार से दस गुना तक बढ़ाने की तैयारी है।
  3. घर में निर्धारित मात्रा से अधिक शराब रखने पर क्या होगा?
    निर्धारित सीमा से ज्यादा शराब रखने पर जुर्माना लगाया जाएगा। व्यावसायिक इस्तेमाल होने पर जेल की सजा का भी प्रावधान होगा।
Tags:
  • मोहन सरकार
  • Madhya Pradesh Excise Law
  • मध्य प्रदेश आबकारी कानून
  • Illegal Liquor Trade
  • New Excise Law
  • आबकारी कानून
  • नया आबकारी अधिनियम
  • CM Mohan Yadav
  • शराब माफिया
  • आबकारी विभाग