बिजली विभाग की नई संविदा नीति : ऊर्जा विभाग में अब कॉन्ट्रेक्ट कर्मचारियों को मिलेंगे नियमित जैसे लाभ

Pratibha ranaa | Jun 28, 2024, 08:33 IST
Samvida Workers
मध्‍य प्रदेश में संविदा कर्मचारियों को पहले हर तीन साल में अनुबंध करना होता था, लेकिन नई नीति लागू होने के बाद एक बार अनुबंध के बाद अब समान संविदा शर्तों पर अब नए सिरे से अनुबंध की जरूरत नहीं होगी।

मध्य प्रदेश की बिजली कंपनियों में काम कर रहे संविदा कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर है। ऊर्जा विभाग में संविदा नीति 2023 लागू हो गई है। संविदाकर्मियों का नियमितीकरण होगा। ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने ऊर्जा विभाग की सभी कंपनियों में इसे लागू करने की स्वीकृति दे दी है।



ऊर्जा मंत्री ने बताया कि नई नीति में अब हमारे संविदा अधिकारियों कर्मचारियों का वेतन नियमित पद के समकक्ष मूल वेतन के 100 प्रतिशत होगा, जो पहले 90 प्रतिशत था। प्रदेश में अब संविदा कर्मचारियों को नियमित कर्मचारियों के समान सुविधाएं मिलेंगी। संविदा कर्मचारियों के मामले में हर साल मूल्यांकन की व्यवस्था लागू की गई है।



भर्ती में 50 फीसदी आरक्षण

संविदा कर्मचारी को अब मिलेगी ग्रेच्युटी

संविदा कर्मचारियों को पहले हर तीन साल में अनुबंध करना होता था, लेकिन नई नीति लागू होने के बाद एक बार अनुबंध के बाद अब समान संविदा शर्तों पर अब नए सिरे से अनुबंध की जरूरत नहीं होगी।



वहीं रिटायर्मेंट पर संविदा कर्मचारी को ग्रेच्युटी नहीं मिलती थी, लेकिन अब मिलेगी। संविदा कर्मचारी को राष्ट्रीय पेंशन योजना का लाभ मिलेगा।



pratibha rana


thesootr links



सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें



द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें





ऊर्जा विभागऊर्जा विभाग, ऊर्जा विभाग में नई संविदा नीति लागू, संविदा नीति,MP New Rule For Samvida Workers, ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर



Tags:
  • Pradyuman Singh Tomar
  • ऊर्जा विभाग ने जारी किए आदेश
  • Energy Minister Pradyuman Singh Tomar
  • ऊर्जा विभाग
  • नई संविदा नीति लागू
  • ऊर्जा विभाग में नई संविदा नीति लागू
  • MP New Rule For Samvida Workers