एमपी में सरकारी नौकरी का आखिरी मौका, नर्सिंग भर्ती में आवेदन के लिए कल है लास्ट डेट

Kaushiki | Apr 04, 2026, 10:44 IST
mp-nursing-officer-recruitment
MPESB ने नर्सिंग ऑफिसर के दो हजार 646 पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन 20 अप्रैल तक होंगे। एग्जाम 15 मई को होगा। जानें फॉर्म भरने की तारीख, एग्जाम पैटर्न और योग्यता के बारे में...

MPESB Nursing Recruitment 2026: मध्यप्रदेश में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने नोटिफिकेशन जारी किया है। अगर आप मेडिकल फील्ड में सरकारी नौकरी तलाश रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बहुत जरूरी है।



विभाग ने नर्सिंग ऑफिसर और सिस्टर ट्यूटर के लिए भर्ती निकाली है। आवेदन की प्रक्रिया 06 अप्रैल से शुरू हो चुकी है। इस आर्टिकल में हम आपको फॉर्म भरने की तारीख, एग्जाम पैटर्न और योग्यता के बारे में बताएंगे।



nursing


रजिस्ट्रेशन की डेट

बता दें कि कुल दो हजार 646 पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। ये भर्ती लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग (Department of Public Health and Medical Education) के अंडर किया जाएगा। इस परीक्षा का नाम Joint Recruitment Examination-2026 रखा गया है।



  • ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रोसेस 06 अप्रैल 2026 से शुरू हो गई थी।
  • फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 20 अप्रैल 2026 है।
  • भर्ती परीक्षा का आयोजन 15 मई 2026 को किया जाएगा।
  • परीक्षा दो अलग-अलग शिफ्ट में आयोजित की जाएगी।
  • पहली शिफ्ट सुबह 10 बजे से 12 बजे तक होगी।
  • दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से 5 बजे तक चलेगी।


पोस्ट्स और अट्रैक्टिव सैलरी

  • सरकारी अस्पतालों में नर्सिंग ऑफिसर के 12 सौ 56 पद भरे जाएंगे।
  • सरकारी मेडिकल कॉलेजों में 954 पदों पर भर्ती होगी।
  • सिस्टर ट्यूटर के लिए भी 218 पद रिजर्व रखे गए हैं।
  • नर्सिंग ऑफिसर को लेवल-7 का 28 हजार 700 रुपए सैलरी मिलेगा।
  • सिस्टर ट्यूटर को लेवल-9 का 36 हजार 200 रुपए सैलरी मिलेगा।
  • ये सभी पद रेगुलर और थर्ड क्लास के अंतर्गत आएंगे।

रजिस्ट्रेशन फीस

  • नर्सिंग ऑफिसर वैकेंसीरजिस्ट्रेशन प्रोसीजर पूरी तरह से ऑनलाइन रखी गई है।
  • जनरल केटेगरी के उम्मीदवारों को 500 रुपए फीस देनी होगी।
  • आरक्षित वर्ग (SC/ST/OBC/EWS) के लिए 250 रुपए फीस है।
  • इसके अलावा, पोर्टल चार्ज अलग से देना जरूरी होगा।
  • कियोस्क के जरिए 60 रुपए का अतिरिक्त शुल्क लगेगा।
  • खुद लॉगइन करने पर 20 रुपए पोर्टल शुल्क लगेगा।
  • बैकलॉग पदों के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा
  • आप इस लिंक पर जाकर फार्म भरें esb.mp.gov.in ।

एग्जाम पैटर्न

  • लिखित परीक्षा कुल 100 अंकों की आयोजित होगी। प्रश्न पत्र में सभी सवाल बहुविकल्पीय (MCQs) प्रकार के होंगे। इसमें 25 अंक सामान्य ज्ञान और बेसिक विषयों के होंगे।
  • नर्सिंग विषय से जुड़े कुल 75 नंबर के सवाल आएंगे। जनरल केटेगरी को कम से कम 50% नंबर लाना जरूरी है। आरक्षित वर्ग के लिए न्यूनतम 40% नंबर तय किए गए हैं।
  • आधार कार्ड और रोजगार कार्यालय में लाइव रजिस्ट्रेशन जरूरी है। फोटो आईडी के बिना परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा। मेरिट लिस्ट के आधार पर ही अंतिम चयन किया जाएगा।

ये खबरें भी पढ़ें...



CBSE Board ने किया सिलेबस में बदलाव, AI के साथ अब ये 3 लैंग्वेज होंगे मैंडेटरी



CSIR AMPRI Vacancy: एमपी में सरकारी नौकरी का बढ़िया मौका, जानें सैलेरी



MPSC Vacancy 2026: मेडिकल ऑफिसर सहित 571 पदों पर सरकारी नौकरी, जानें आवेदन प्रक्रिया



एमपी में 3 महीने में 28 हजार से ज्यादा सरकारी कर्मचारी रिटायर, कामकाज पर पड़ेगा असर



Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी अस्पताल
  • नर्सिंग ऑफिसर
  • मध्यप्रदेश में सरकारी नौकरी
  • नर्सिंग ऑफिसर वैकेंसी