MP में 500 से ज्यादा पटवारियों का ट्रांसफर, अपनी तहसील में जमे पटवारी इधर से उधर

Rohit Sahu | Jun 15, 2025, 08:14 IST
MP patwari news
मध्यप्रदेश में स्थानांतरण नीति के अंतर्गत अब पटवारियों की गृह तहसील में पोस्टिंग नहीं होगी। इसी क्रम में भू अभिलेख आयुक्त ने शनिवार को 509 पटवारियों के तबादले किए।

मध्य प्रदेश की तबादला नीति के अनुसार किसी पटवारी को उसकी गृह तहसील में नहीं रखा जा सकता। इसी नियम के तहत जिलों में वर्षों से जमे पटवारियों को हटाने की कवायद तेज हुई है। राज्य सरकार ने 17 जून 2025 तक तबादलों की अंतिम तिथि तय की है। इस डेडलाइन के चलते अधिकांश विभागों में तबादलों की प्रक्रिया तेज हो गई है। पटवारियों के बाद अब राजस्व निरीक्षकों की सूची आने की संभावना है।



509 पटवारियों का तबादला

तबादला आदेश यहां से डाउनलोड करें

कौन हैं पात्र और अपात्र पटवारी

जो पटवारी 16 फरवरी 2024 के पहले नियुक्त हुए हैं, वे ही अन्य जिलों में संविलयन के लिए पात्र माने गए हैं। जिनके खिलाफ आपराधिक मामले लंबित हैं, वे इस प्रक्रिया से बाहर रखे गए हैं।



गृह तहसीलों से हटाए जा रहे सभी अधिकारी

नीति के तहत कलेक्टरों को यह अधिकार दिया गया है कि वे गृह तहसीलों में पदस्थ पटवारियों को हटाएं। इसका उद्देश्य स्थानांतरण प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता लाना है।



अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें



📢🔃 🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧



thesootr links



patwari transfer | mp transfer news | mp new transfer policy



Tags:
  • Patwari
  • पटवारी
  • mp transfer news
  • mp new transfer policy
  • patwari transfer