एमपी में पेट्रोल-डीजल पर टैक्स: एक लीटर पर इतनी है सरकार की कमाई, आंकड़ा देख उड़ जाएंगे होश

Sanjay Gupta | May 27, 2026, 13:11 IST
mp petrol diesel tax rate mp government revenue
बीते दो सप्ताह में पेट्रोल और डीजल के दाम में प्रति लीटर करीब आठ रुपए की बढ़ोतरी हो चुकी है। वहीं इस महंगाई डायन से जनता त्रस्त है, लेकिन कर्जे में डूबी एमपी सरकार को इससे बंपर कमाई होगी।

मध्यप्रदेश सरकार (मोहन सरकार) की पेट्रोल-डीजल से कमाई चौंकाने वाली है। देश में पेट्रोल पर सर्वाधिक वैट लेने वाले राज्यों में से एक एमपी भी है।



पड़ोसी राज्यों में मध्यप्रदेश की तुलना में पेट्रोल और डीजल सस्ता है। प्रदेश सरकार की पेट्रोल और डीजल की बिक्री से सालाना कमाई लगभग 16 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा है। यानी कि हर दिन तकरीबन 44 करोड़ रुपए।



पेट्रोल और डीजल पर इतना टैक्स

  • राज्य सरकार पेट्रोल पर 29 फीसदी वैट लेने के साथ ही 2.50 रुपए प्रति लीटर एडिशनल टैक्स लेती है। इसके अलावा एक फीसदी सेस भी लेती है।
  • वहीं डीजल पर सरकार 19 फीसदी वैट के साथ 1.50 रुपए प्रति लीटर एडिशनल टैक्स लेती है। साथ ही1 फीसदी सेस भी लेती है।

पेट्रोल पर प्रति लीटर 28.57 रुपए की कमाई

इंदौर में अभी पेट्रोल 114.56 रुपए प्रति लीटर है।



  • सरकार इस पर 29 फीसदी वैट से 24.94 रुपए प्रति लीटर लेती है।
  • इसके साथ 2.50 रुपए प्रति लीटर एडिशनल टैक्स है।
  • साथ ही 1 फीसदी सेस से 1.13 रुपए प्रति लीटर ले रही है।
  • इस तरह एमपी में एक लीटर पेट्रोल बिकने पर सरकार के खाते में 28.57 रुपए का टैक्स आता है।

डीजल पर इस तरह 18 रुपए/लीटर की कमाई

  • इंदौर में डीजल 99.69 रुपए प्रति लीटर है।
  • एक लीटर की बिक्री पर 19 फीसदी वैट से सरकार को 15.52 रुपए मिलते हैं।
  • साथ ही 1.50 रुपए प्रति लीटर एडिशनल टैक्स मिलता है।
  • एक फीसदी सेस से 0.99 रुपए प्रति लीटर टैक्स अलग मिलता है।
  • इस तरह एक लीटर डीजल की बिक्री पर मध्यप्रदेश सरकार को 18.01 रुपए की कमाई होती है।

दो सप्ताह में ही इस तरह बढ़ गई कमाई

दो सप्ताह पहले तेल की कीमत बढ़ने से पहले इंदौर में पेट्रोल 106.54 रुपए और डीजल 91.93 रुपए प्रति लीटर था। तब पेट्रोल पर सरकार टैक्स से 26.70 रुपए प्रति लीटर और डीजल पर 17.22 रुपए प्रति लीटर कमा रही थी। इस तरह सरकार की कमाई में लगातार इजाफा हो रहा है।



FAQ

  1. मध्यप्रदेश सरकार पेट्रोल पर कितना टैक्स लेती है?
    मध्यप्रदेश सरकार पेट्रोल पर 29 फीसदी वैट (Value Added Tax) वसूल करती है। इसके साथ ही 2.50 रुपए प्रति लीटर का एडिशनल टैक्स और 1 फीसदी का सेस भी अलग से लिया जाता है।
  2. सेस टैक्स क्या होता है?
    सेस टैक्स (Cess Tax) किसी सरकार द्वारा किसी खास उद्देश्य के लिए लगाया जाने वाला एक अतिरिक्त कर है, जो पहले से लगे टैक्स (जैसे इनकम टैक्स या GST) के ऊपर लगाया जाता है । इसका मकसद किसी खास कार्य जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, बुनियादी ढांचा बनाने के लिए फंड जुटाना हो सकता है।
  3. पेट्रोल-डीजल की बिक्री से मध्यप्रदेश सरकार को रोजाना कितनी कमाई होती है?
    मध्यप्रदेश सरकार को पेट्रोल और डीजल की बिक्री से सालाना 16 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा का राजस्व मिलता है। इस हिसाब से सरकार हर दिन तकरीबन 44 करोड़ रुपए की कमाई करती है।

ये खबरें भी पढ़िए...

पेट्रोल-डीजल की कीमत ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, एक महीने में चौथी बार बढ़े दाम, जानें नई कीमत



दस दिन में तीसरी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, आने वाले समय में और बढ़ेगी महंगाई!



लगातार बढ़ रही महंगाई, पेट्रोल-डीजल से लेकर दूध की थैली तक रोजमर्रा के सामान के बढ़े दाम



पेट्रोल-डीजल महंगा होते ही बढ़ी EV की डिमांड, 5 महीने में बिके हजारों इलेक्ट्रिक वाहन



Tags:
  • इंदौर
  • मोहन सरकार
  • मध्यप्रदेश सरकार
  • पेट्रोल-डीजल
  • राज्य सरकार