अब मिनटों में होंगे महाकाल और ओंकारेश्वर दर्शन, हेलिकॉप्टर से घूमेंगे टूरिस्ट, जानें किराया

Kaushiki | Nov 20, 2025, 13:29 IST
mp-pm-shree-heli-tourism-ujjain-omkareshwar-fare
मध्य प्रदेश में PM श्री हेली पर्यटन सेवा 20 नवंबर से शुरू हो गई है। अब आप उज्जैन और ओंकारेश्वर के ज्योर्तिलिंग के दर्शन मिनटों में और किफायती किराए पर कर सकते हैं। इससे धार्मिक यात्राएं अब और भी आसान हो गई हैं।

मध्य प्रदेश के पर्यटन मानचित्र पर गुरुवार (20 नवंबर) का दिन ऐतिहासिक बन गया। सीएम मोहन यादव ने जबलपुर के भेड़ाघाट से पीएम श्री हेली टूरिज्म सर्विस की औपचारिक शुरुआत की।



इस सेवा से जबलपुर अब कान्हा, बांधवगढ़, मैहर, अमरकंटक और चित्रकूट जैसे प्रमुख पर्यटन स्थलों से मिनटों में जुड़ गया है। लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने कहा कि यह सेवा जबलपुर को टूरिस्ट हब बनाएगी।



सीएम मोहन यादव की इस पहल से मध्यप्रदेश अंतर-राज्यीय टूरिज्म हेलीकॉप्टर सेवा शुरू करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है। इससे पर्यटन को नए आयाम मिलेंगे।



इस सेवा से आध्यात्मिक, वन्यजीव और प्राकृतिक स्थलों के बीच तेज और सुरक्षित हवाई संपर्क बनेगा। यह सुविधा भक्तों को कम समय में ज्यादा दर्शन का अवसर देगी। आइए जानें...



ये खबर भी पढ़ें...



आज का इतिहास: UNWTO ने विश्व पर्यटन दिवस को कैसे दिलाई पहचान, जानें एमपी के बेस्ट 5 टूरिस्ट डेस्टिनेशन



पीएमश्री हेली पर्यटन सेवा आज से शुरू:मध्य प्रदेश में मिनटों में मिलेंगे पर्यटन और धार्मिक स्थलों के


सिर्फ 20 मिनट में उज्जैन की यात्रा

इस सेवा की सबसे बड़ी बात है कि उज्जैन और ओंकारेश्वर ज्योर्तिलिंग तक की यात्रा अब बहुत आसान हो गई है। यह यात्रा अब केवल 20 से 40 मिनट में पूरी हो जाएगी।



पहले इस यात्रा में घंटों लग जाते थे। अब श्रद्धालु एक ही दिन में महाकालेश्वर और ओंकारेश्वर दोनों ज्योर्तिलिंग के दर्शन आराम से कर सकते हैं।



ये खबर भी पढ़ें...



मध्य प्रदेश के पर्यटन स्थल: यहां के नाम में छिपी है, हर जगह की अपनी एक अनोखी कहानी



धार्मिक और पर्यटन सेक्टर के किराए

टूरिज्म बोर्ड ने मध्य प्रदेश में पीएम श्री वायु पर्यटन सेवा को तीन मुख्य सेक्टरों में शुरू की है। इन यात्राओं के किराए किफायती रखे गए हैं, जिससे आम भक्त भी इसका लाभ ले सकें।



सिर्फ 3 घंटे में होंगे 2 ज्योतिर्लिंग के दर्शन, ऐसे ले सकते हैं सुविधा | Patrika News | हिन्दी न्यू


  • आध्यात्मिक सेक्टर: ज्योर्तिलिंग दर्शन
    इंदौर से उज्जैन तक: यह 20 मिनट की उड़ान है, जिसका एस्टिमेटेड किराया 5 हजार रुपए प्रति यात्री है। (एमपी पर्यटन)
    उज्जैन से ओंकारेश्वर तक: यह 40 मिनट की उड़ान है, जिसका किराया 65 सौ रुपए है।
    ओंकारेश्वर से इंदौर वापसी: इसका किराया लगभग 55 सौ रुपए रखा गया है।
मध्य प्रदेश (एमपी) पर्यटन में आपका स्वागत है


  • इको टूरिज्म सेक्टर: प्रकृति का सफर
    भोपाल से पचमढ़ी तक सीधा: एक घंटे की सीधी उड़ान का किराया 5 हजार रुपए प्रति यात्री है।
    भोपाल से मढ़ई तक: 40 मिनट की उड़ान का अनुमानित किराया 4 हजार रुपए है।
    मढ़ई से पचमढ़ी तक: यह 20 मिनट की उड़ान है, जिसका किराया 3 हजार रुपए है।
    पचमढ़ी में जॉय-राइड्स का विकल्प भी उपलब्ध होगा, जो प्रकृति का अनुभव और बढ़ाएगा।
Major changes in rules related to jungle safari | जंगल सफारी से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव: मप्र क


  • वाइल्डलाइफ सेक्टर: जंगल की सैर
    जबलपुर से कान्हा: इस उड़ान का किराया 6 हजार 2 सौ 50 रुपए प्रति यात्री है।
    जबलपुर से बांधवगढ़: इस उड़ान का किराया 3 हजार 7 सौ 50 रुपए है।
    जबलपुर से अमरकंटक: एक घंटे की उड़ान का किराया 5 हजार रुपए होगा।
    जबलपुर से मैहर: इस उड़ान का किराया 5 हजार रुपए है।
देखने हैं जंगल, झरने,नदी,पहाड़ तो नए साल में मध्यप्रदेश में बनाएं घूमने का प्लान - Madhya Pradesh B


पर्यटन को मिलेगी नई ऊर्जा और निवेश

पर्यटन राज्य मंत्री धर्मेंद्र भाव सिंह लोधी ने पीएम श्री वायु पर्यटन सेवा योजना को पर्यटन विकास की दिशा में एक बड़ा कदम बताया है। यह सेवा स्पिरिचुअल, नेचुरल और वाइल्डलाइफ डेस्टिनेशंस को तेज और सुगम हवाई संपर्क देगी।



अपर मुख्य सचिव शिव शेखर शुक्ला ने कहा कि यह सेवा हाई-वैल्यू टूरिज्म और आध्यात्मिक पर्यटन को बढ़ावा देगी। किफायती किराए और कम समय में डेस्टिनेशन तक पहुंचने से यात्रियों का अनुभव सहज और आकर्षक बनेगा।



Now helicopter service in MP... Bhopal to Pachmarhi for ₹5000 | इंदौर से ओंकारेश्वर 25 मिनट में पहु


सुरक्षा और हेलीकॉप्टर की खासियतें

  • डबल इंजन सुरक्षा: सेवा में शामिल सभी हेलीकॉप्टर डबल इंजन वाले हैं, ताकि यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।
  • वजन जांच: हेलीकॉप्टर में ज्यादा वजन न हो, इसके लिए यात्रियों का वजन भी जांचा गया है।
  • इमरजेंसी लैंडिंग: छोटे-छोटे रूट्स बनाए गए हैं, जहां इमरजेंसी लैंडिंग के लिए बैकअप स्थान (हेलीपैड) चिन्हित किए गए हैं।
  • यात्री क्षमता: एक हेलीकॉप्टर में 6 यात्री ही बैठ पाएंगे, जिससे छोटे ग्रुप आसानी से यात्रा कर सकेंगे।
  • विसुअल एक्सपीरियंस: पर्यटक आसमान से सतपुड़ा की हरी-भरी वादियों और टाइगर रिजर्व के घने जंगलों का लाइव दृश्य देख पाएंगे।

तीन मेन सेक्टर और रूट्स

सप्ताह में 5 दिन उड़ानें होंगी, जो 3 मुख्य सेक्टरों को जोड़ेंगी:



  • धार्मिक सेक्टर: इंदौर, उज्जैन, ओंकारेश्वर (मालवा-निमाड़ बेल्ट के मुख्य स्थान)।
  • वेलनेस सेक्टर: भोपाल, पचमढ़ी, मढ़ई।
  • वाइल्ड लाइफ सेक्टर: जबलपुर, बांधवगढ़, कान्हा, मैहर, चित्रकूट, अमरकंटक।

पहले फेज में जुड़े प्रमुख डेस्टिनेशन

  • 4 बड़े शहर: भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर।
  • 2 ज्योर्तिलिंग: महाकाल (उज्जैन) और ओंकारेश्वर (खंडवा)।
  • 3 नेशनल पार्क: कान्हा, बांधवगढ़, और सतपुड़ा (मढ़ई)।
  • 3 धार्मिक शहर: अमरकंटक, चित्रकूट, मैहर।
3502ad32-32b


उड़ान के दिन और बुकिंग प्रक्रिया

  • सेवा के दिन: सप्ताह में 5 दिन उड़ानें होंगी: सोमवार, मंगलवार, शुक्रवार, शनिवार और रविवार।
    बुकिंग: टिकट की ऑनलाइन बुकिंग पर 'पहले आओं, पहले पाओं' के आधार पर होगी।
    हेलीपैड तैयारी: MP टूरिज्म बोर्ड ने पचमढ़ी, ओंकारेश्वर, कान्हा, बांधवगढ़ आदि जगहों पर हेलीपैड तैयार किए हैं।
  • हवाई पर्यटन सेवासे प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई ऊर्जा मिलेगी और रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। बुकिंग के लिए आप www.flyola.in, https://air.irctc.co.in/flyola और https://transbharat.in/ पर जा सकते हैं।

ये खबर भी पढ़ें...



मध्यप्रदेश का 70वां स्थापना दिवस : 1 नवंबर को सीएम मोहन यादव देंगे पर्यटन को नई उड़ान



विश्व पर्यटन दिवस पर जानिए भारत में बादलों को छूने वाले हिल स्टेशन, जहां बादलों के बीच कर सकते हैं सैर



Tags:
  • सीएम मोहन यादव
  • उज्जैन
  • Tourism
  • पीएम श्री वायु पर्यटन सेवा योजना
  • मध्य प्रदेश में पीएम श्री वायु पर्यटन सेवा
  • एमपी पर्यटन
  • हवाई पर्यटन सेवा