MP पुलिस के 7 अफसरों को मिला IPS कैडर, मिला 2016 बैच

Sanjay Dhiman | Sept 23, 2026, 21:58 IST
mp-police-7-officers-ips-cadre-2016-batch
मध्य प्रदेश पुलिस सेवा के 7 अधिकारी अब IPS बन गए हैं। गृह मंत्रालय ने 16 सितंबर 2026 को आदेश जारी किया। सभी को 2016 बैच मिला है। जानें पूरी सूची और वरिष्ठता का क्रम।

भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस सेवा के 7 अधिकारियों को भारतीय पुलिस सेवा (IPS) में शामिल किया गया है। गृह मंत्रालय ने इन अधिकारियों की वरिष्ठता और वर्ष आवंटन को लेकर आदेश जारी कर दिया है। सभी अधिकारियों को IPS मध्य प्रदेश कैडर में 2016 बैच आवंटित किया गया है।



केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से 16 सितंबर 2026 को जारी आदेश के अनुसार, राज्य पुलिस सेवा के इन अधिकारियों के नाम 2025 की सिलेक्शन लिस्ट में शामिल किए गए थे। इसके बाद राज्य सरकार के प्रस्ताव के आधार पर उनकी वरिष्ठता तय की गई।



इन 7 अधिकारियों को मिली IPS में एंट्री

  • निमिषा पांडे
  • मलय जैन
  • अमित सक्सेना
  • मनीषा पाठक सोनी
  • सुमन गुर्जर
  • सत्यसाची सराफ
  • समर वर्मा

इन सभी अधिकारियों की नियुक्ति 2025 की सिलेक्शन लिस्ट के आधार पर IPS में हुई है।





27 साल की सेवा के आधार पर मिला वेटेज

आदेश के मुताबिक सभी अधिकारियों ने डिप्टी एसपी या उससे ऊपर के पद के समकक्ष 27 साल की सेवा पूरी की है। इसके आधार पर उन्हें वरिष्ठता निर्धारण नियमों के तहत अधिकतम 9 साल का वेटेज दिया गया।



सभी अधिकारियों का वर्ष आवंटन 2016 तय किया गया है।



2016 बैच के IPS अधिकारियों के बीच होगी वरिष्ठता

गृह मंत्रालय ने IPS वरिष्ठता नियम 1988 के नियम 4 के तहत इन अधिकारियों की स्थिति भी स्पष्ट की है। आदेश के अनुसार, ये अधिकारी 2016 बैच के प्रमोटेड IPS अधिकारी राजेंद्र कुमार वर्मा के बाद और 2017 बैच के डायरेक्ट रिक्रूट IPS अधिकारी अंकित जिजवाल से पहले सिविल लिस्ट में रखे जाएंगे।



यह खबरें भी पढ़ें...



अब मिलेगा सस्ता रिचार्ज प्लान, कम इनकम वालों के लिए TRAI का बड़ा फैसला



अंगद की तरह जमे एमपी के अफसरों पर GAD का बड़ा एक्शन, सतना से मंडला तक के अफसर शामिल



अभय जोधपुरकर ने बढ़ाया एमपी का मान, 72वां नेशनल फिल्म अवॉर्ड से हुए सम्मानित



ESB की सहायक कृषि विस्तार अधिकारी परीक्षा में विवाद, पूर्व विधायक सकलेचा का रतलाम सेंटर पर आरोप



Tags:
  • केंद्रीय गृह मंत्रालय
  • राज्य सरकार
  • ips
  • भारतीय पुलिस सेवा
  • राज्य पुलिस सेवा
  • मध्य प्रदेश कैडर