एमपी में सूबेदार और ASI भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी: 655 पदों के लिए होंगे EXAM, ऐसे करें डाउनलोड

Sandeep Kumar | Published:
मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने सूबेदार (स्टेनोग्राफर) और ASI (मिनिस्ट्रियल) भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं।
MPESB Releases Admit Cards For Subedar (Stenographer) And ASI (Ministerial) Recruitment Exam
मध्यप्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने सूबेदार (स्टेनोग्राफर) और सहायक उपनिरीक्षक (ASI-मिनिस्ट्रियल) भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। इस भर्ती के जरिए कुल 655 खाली पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। आवेदन करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in से अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।

एडमिट कार्ड में परीक्षा की तारीख, शिफ्ट और सेंटर की जानकारी दी गई है। उम्मीदवारों को इसे डाउनलोड करने के लिए अपना एप्लिकेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी।



ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

  • उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स से अपना Admit Card डाउनलोड कर सकते हैं।
  • सबसे पहले MPESB की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर हिंदी या अंग्रेजी भाषा चुनें।
  • इसके बाद Admit Card सेक्शन पर क्लिक करें।
  • अब Police H.Q., Home (Police) Subedar (Stenographer) & Assistant Sub-Inspector Recruitment Test-2026 के लिंक को खोलें।
  • यहां अपना 13 अंकों का एप्लिकेशन नंबर और जन्मतिथि (DD/MM/YYYY) दर्ज करें।
  • स्क्रीन पर दिया गया कैप्चा भरकर Search बटन दबाएं।
  • एडमिट कार्ड खुलने के बाद सभी जानकारी जांच लें। फिर PDF डाउनलोड कर उसका प्रिंटआउट निकाल लें।

दो शिफ्ट में होगी पुलिस भर्ती परीक्षा

MP पुलिस की परीक्षा दो शिफ्ट में 21 और 22 नवंबर को होगी। पहली शिफ्ट सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक होगी।



परीक्षा का पूरा टाइम टेबल इस प्रकार है-



विवरणपहली शिफ्टदूसरी शिफ्ट
रिपोर्टिंग टाइमसुबह 8 से 9 बजेदोपहर 1 से 2 बजे
निर्देश पढ़ने का समयसुबह 9:50 से 10 बजेदोपहर 2:50 से 3 बजे
परीक्षा का समयसुबह 10 से 12 बजेदोपहर 3 से 5 बजे

उम्मीदवारों की परीक्षा किस दिन और किस केंद्र पर होगी, इसकी जानकारी उनके एडमिट कार्ड में दी गई है।



परीक्षा केंद्र पर ये दस्तावेज ले जाना जरूरी

उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड की प्रिंटेड कॉपी के साथ एक वैध मूल फोटो पहचान पत्र लेकर जाना होगा। इसके लिए आधार कार्ड, वोटर आईडी, पैन कार्ड या ड्राइविंग लाइसेंस का इस्तेमाल किया जा सकता है। परीक्षा केंद्र पर निर्धारित Reporting Time के भीतर पहुंचना जरूरी है। इसके अलावा परीक्षा शुरू होने से पहले आधार आधारित Biometric Verification भी पूरा करना होगा।



एडमिट कार्ड में जरूर चेक करें ये जानकारी

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवार अपना नाम, व्यक्तिगत जानकारी, परीक्षा की तारीख, शिफ्ट, परीक्षा केंद्र का पता और रिपोर्टिंग टाइम ध्यान से जांच लें। इससे परीक्षा के दिन किसी तरह की परेशानी से बचा जा सकेगा।



एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं हो रहा तो यहां करें संपर्क

अगर किसी उम्मीदवार को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में परेशानी हो रही है, तो वह MPESB की हेल्पलाइन 1800-233-7899 पर संपर्क कर सकता है। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे परीक्षा से पहले अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें और उसमें दिए गए सभी निर्देश ध्यान से पढ़ें।

Tags:
  • एमपी पुलिस भर्ती परीक्षा
  • MP police exam date
  • एमपी पुलिस भर्ती का एडमिट कार्ड जारी
  • MP police admit card
  • MP police ASI recruitment
  • MPESB admit card 2026
  • पुलिस भर्ती परीक्षा तारीख
  • एडमिट कार्ड