MP पुलिस की होगी हाईटेक ट्रेनिंग, AI से सिखाई जाएगी पुलिसिंग, जंगल, बस्ती, आतंकबाद पर फोकस

Rohit Sahu | Jun 24, 2025, 15:18 IST
AI Training
मध्‍य प्रदेश पुलिस अब AI की मदद से जवानों की ट्रेनिंग को आधुनिक बना रही है। इसमें वर्चुअल रियलिटी आधारित हथियार सिमुलेटर, स्मार्ट फायरिंग रेंज और AI ड्रिल सिस्टम शामिल होंगे।

मध्य प्रदेश पुलिस को अब और आधुनिक बनाया जा रहा है। पुलिस प्रशिक्षण में अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद ली जा रही है। इससे जवानों को नए माहौल में बेहतर तरीके से तैयार किया जाएगा। छोटे हथियारों के सिमुलेटर, AI आधारित ड्रिल सिस्टम और वर्चुअल फायरिंग रेंज जैसी तकनीकों को अब पुलिस ट्रेनिंग का हिस्सा बनाया जा रहा है।



एमपी कैबिनेट में भेजा जाएगा प्रस्ताव

राज्य पुलिस अब ऐसे सिस्टम का पायलट परीक्षण कर रही है, जो देश की सेना पहले से इस्तेमाल कर रही है। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (ADG ट्रेनिंग) राजा बाबू सिंह ने कहा कि प्रस्ताव को जल्द ही एमपी कैबिनेट में मंजूरी के लिए भेजा जाएगा। उन्होंने कहा, “आज जब लोग डिजिटल दुनिया में रहते और काम करते हैं, तो हमें भी तकनीक से लैस नई पुलिसिंग की जरूरत है।”



AI सिस्टम से होगी इस तरह की ट्रेनिंग

VR से खत्म होगी पुरानी ट्रेनिंग की सीमाएं

वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि वर्चुअल रियलिटी तकनीक पारंपरिक ट्रेनिंग की सीमाएं खत्म कर देगी। अब जवानों को बार-बार एक जैसे हालात में अभ्यास करने का मौका मिलेगा। इससे वे दबाव की स्थिति में भी बेहतर प्रतिक्रिया देना सीखेंगे। यह सिस्टम जवानों की व्यक्तिगत ट्रेनिंग जरूरतों के हिसाब से भी ट्रेनिंग तैयार करेगा। यानि हर कैडेट को उसकी परफॉर्मेंस और सुधार की जरूरत के अनुसार कोचिंग मिलेगी। इससे इंस्ट्रक्टर को बार-बार सुधार करने की बजाय मेंटरशिप पर ध्यान देने का समय मिलेगा।



फायरिंग रेंज भी होगी स्मार्ट

AI आधारित फायरिंग रेंज सिस्टम अब फिजिकल ट्रेनिंग से आगे की चीज है। यह सिस्टम निशानेबाजी, हथियारों की हैंडलिंग और सेफ्टी जैसे जरूरी पहलुओं को बेहतर बनाएगा। अभी की पारंपरिक रेंज में इंस्ट्रक्टर पर ज्यादा निर्भरता होती है और इंसानी गलती की संभावना भी रहती है, जिसे AI कम करेगा।



नए भर्ती के लिए गेम चेंजर साबित होगा AI

AI सिस्टम नए भर्ती के लिए बहुत कारगर रहेगा। इससे एक जैसी ट्रेनिंग, फिटनेस मानक और चोटों के खतरे का बेहतर प्रबंधन हो सकेगा। साथ ही कैडेट्स की ट्रेनिंग प्रगति को ट्रैक करना भी आसान होगा। अब मैन्युअल या असंगत तरीका नहीं, बल्कि डेटा आधारित स्पष्ट ट्रैकिंग होगी।



डिजिटल होगी पूरी ट्रेनिंग

अधिकारियों ने बताया कि आने वाले समय में मध्य प्रदेश पुलिस की ट्रेनिंग पूरी तरह से डिजिटल, सुरक्षित और ज्यादा असरदार बन जाएगी। AI और टेक्नोलॉजी आधारित ट्रेनिंग से पुलिस जवान हर चुनौती के लिए पहले से बेहतर तरीके से तैयार हो सकेंगे।



अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें



📢🔃 🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧



thesootr links



police training | एमपी पुलिस ट्रेनिंग | एआई | MP Police | MP News



Tags:
  • MP News
  • MP Police
  • मध्य प्रदेश
  • AI
  • एआई
  • एमपी पुलिस ट्रेनिंग
  • पुलिस ट्रेनिंग