एमपी के 72 जांबाज पुलिसकर्मियों को केएफ रुस्तम जी पुरस्कार, डीजीपी की घोषणा

Sanjay Dhiman | Jun 03, 2026, 23:55 IST
mp-police-gallantry-awards-kf-rustamji-puraskar
MP Police के 72 जांबाज जवानों को उत्कृष्ट सेवा और असाधारण वीरता के लिए प्रतिष्ठित KF Rustamji Puraskar से सम्मानित किया जाएगा। पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना ने वर्ष 2022-23 एवं वर्ष 2023-24 के लिए नामों की घोषणा की है।

मध्यप्रदेश पुलिस महानिदेशक (DGP) कैलाश मकवाना ने वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए कुल 72 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को केएफ रुस्तम जी पुरस्कार (KF Rustam Ji Award) देने की घोषणा की। यह पुरस्कार पुलिस के उन अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित करता है जिन्होंने असाधारण वीरता, साहस, नेतृत्व और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय दिया।



यह पुरस्कार तीन श्रेणियों में प्रदान किया जाता है:

परम विशिष्ट (Param Vishisht) – अत्यंत साहस और उत्कृष्ट कार्य के लिए।



अति विशिष्ट (Ati Vishisht) – चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में उत्कृष्ट कार्य।



विशिष्ट (Vishisht) – महत्वपूर्ण योगदान और सेवा के लिए।



केएफ रुस्तम जी पुरस्कार का उद्देश्य पुलिस बल में उत्कृष्टता और साहस की भावना को बढ़ावा देना है।



वर्ष 2022-23 की पुरस्कार लिस्ट

1. अति विशिष्ट श्रेणी (इनाम: एक बारह बोर गन और प्रमाण पत्र)


इस साल इस कैटेगरी में सिर्फ 2 जांबाज चुने गए हैं:



निधि सक्सेना – सहायक पुलिस आयुक्त (महिला सुरक्षा), भोपाल (हालिया पदस्थापना: इंदौर)



गौरव सिंह बुंदेला – उप निरीक्षक (कार्यवाहक निरीक्षक), जिला नर्मदापुरम



विशिष्ट श्रेणी (इनाम: ₹50,000 नगद और प्रमाण पत्र)


इस कैटेगरी में कुल 24 पुलिसकर्मियों को सम्मान मिला है:



  1. आशीष खरे – जोनल एसपी, विशेष शाखा, जबलपुर (हालिया पदस्थापना: एसपी, डिंडौरी)
  2. रत्नेश तोमर – नगर पुलिस अधीक्षक, ग्वालियर (हालिया पदस्थापना: सहायक सेनानी 14वीं वाहिनी विसबल, ग्वालियर)
  3. समर वर्मा – अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (अपराध), जबलपुर (हालिया पदस्थापना: एसपी, ई.ओ.डब्ल्यू, उज्जैन)
  4. ऋचा राय चौबे – अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (महिला सुरक्षा अजाक), भोपाल (हालिया पदस्थापना: सहायक पुलिस महानिरीक्षक, रा.अ.अ.ब्यूरो, भोपाल)
  5. अक्षय चौधरी – सहायक पुलिस आयुक्त, एम.पी. नगर, भोपाल
  6. दामोदर गुप्ता – निरीक्षक (थाना प्रभारी हुजरात कोतवाली), ग्वालियर (हालिया पदस्थापना: कार्यवाहक डीएसपी, सीहोर)
  7. जितेन्द्र कुमार पाठक – निरीक्षक (थाना प्रभारी यशोधर्मन नगर), मंदसौर (हालिया पदस्थापना: जिला नर्मदापुरम)
  8. अखिलेश चौकसे – निरीक्षक (फिंगर प्रिंट), जबलपुर
  9. इन्द्रा नामदेव – निरीक्षक, रा.अ.अ.ब्यूरो, पुलिस मुख्यालय भोपाल
  10. अजय तुरकई – निरीक्षक, विशेष शाखा, पुलिस मुख्यालय भोपाल
  11. आकांक्षा शर्मा – कार्यवाहक निरीक्षक (थाना प्रभारी अजाक), भोपाल (हालिया पदस्थापना: जिला राजगढ़)
  12. राजेन्द्र सिंह चौहान – उप निरीक्षक (थाना प्रभारी धरनावदा), गुना
  13. श्वेता सोमकुंवर – उप निरीक्षक, शासकीय रेलवे पुलिस थाना (GRP), भोपाल
  14. राजा तिवारी – उप निरीक्षक (रेडियो), बुरहानपुर (हालिया पदस्थापना: जिला रतलाम)
  15. शशिकांत अम्बाडकर – उप निरीक्षक, विशेष शाखा, पुलिस मुख्यालय भोपाल
  16. कृष्ण कुमार तिवारी – कार्यवाहक उप निरीक्षक, विशेष शाखा, पुलिस मुख्यालय भोपाल
  17. ऋतुराज वारिवा – सूबेदार, रक्षित केंद्र, भोपाल
  18. राजेश राय – कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षक (ASI), नक्सल सेल, एसपी कार्यालय बालाघाट
  19. नरवीर सिंह राना – कार्यवाहक प्रधान आरक्षक (Head Constable), अपराध शाखा, ग्वालियर
  20. सौरभ टंडन – कार्यवाहक प्रधान आरक्षक, रक्षित केंद्र, दमोह
  21. अर्शदीप सिंह – प्रधान आरक्षक (कम्प्यूटर), रा.अ.अ.ब्यूरो, पुलिस मुख्यालय भोपाल
  22. आदित्य साहू – कार्यवाहक प्रधान आरक्षक, सायबर क्राइम, भोपाल
  23. आशीष कुमार श्रीवास – प्रधान आरक्षक, थाना अयोध्या नगर, भोपाल
  24. आशुतोष शर्मा – आरक्षक (Constable), नक्सल कमांड एंड कंट्रोल रूम, बालाघाट

वर्ष 2023-24 की पुरस्कार लिस्ट

1. परम विशिष्ट श्रेणी (इनाम: एक चमचमाती रिवाल्वर और प्रमाण पत्र)



यह सबसे बड़ा सम्मान है, जो इस साल 5 जांबाजों को दिया गया:



  1. राकेश खाखा – तत्कालीन एडिशनल एसपी, रतलाम (हालिया पदस्थापना: उप सेनानी, 29वीं वाहिनी विसबल, दतिया)
  2. नागेन्द्र सिंह सिकरवार – तत्कालीन डीएसपी (अपराध-2), ग्वालियर (हालिया पदस्थापना: नगर पुलिस अधीक्षक, महराजपुरा, ग्वालियर)
  3. कंचन ठाकुर – कार्यवाहक निरीक्षक, जिला नर्मदापुरम
  4. राजेश कुमार – आरक्षक (विसबल), एटीएस (ATS) इकाई, भोपाल
  5. कमलेश सिंह – आरक्षक (विसबल), एटीएस (ATS) इकाई, भोपाल

2. अति विशिष्ट श्रेणी (इनाम: एक बारह बोर गन और प्रमाण पत्र)



इस कैटेगरी में 6 पुलिसकर्मियों को चुना गया है:



  1. दुर्गेश आर्मो – तत्कालीन डीएसपी, रतलाम (हालिया पदस्थापना: महिला अपराध, जिला बैतूल)
  2. योगेन्द्र साहू – उप निरीक्षक, जिला विदिशा
  3. भेरू सिंह देवड़ा – सहायक उप निरीक्षक (ASI), प्रभारी सायबर शाखा, जिला धार
  4. आत्माराम मकवाना – आरक्षक, 8वीं वाहिनी विसबल, छिंदवाड़ा
  5. वसीम खान – आरक्षक (विसबल), एटीएस (ATS) इकाई, भोपाल
  6. विपुल भावसार – आरक्षक, सायबर सेल, जिला रतलाम

3. विशिष्ट श्रेणी (इनाम: ₹50,000 नगद और प्रमाण पत्र)

इस साल इस कैटेगरी में सबसे लंबी लिस्ट है, जिसमें कुल 24 नाम शामिल हैं:



  1. देवेन्द्र कुमार यादव – एडिशनल एसपी (नक्सल विरोधी अभियान), बालाघाट (हालिया पदस्थापना: एसपी, ई.ओ.डब्ल्यू, सागर)
  2. कमलेश कुमार खरपूसे – अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एडिशनल एसपी), जिला रायसेन
  3. लोकेश कुमार सिन्हा – अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एडिशनल एसपी), जिला सागर
  4. जयदीप सूद – सहायक सेनानी, 25वीं वाहिनी विसबल, भोपाल
  5. दीशेष अग्रवाल – नगर पुलिस अधीक्षक (CSP), देवास (हालिया पदस्थापना: डीएसपी, इंदौर)
  6. प्रशांत द्विवेदी – कार्यवाहक डीएसपी, एटीएस (ATS) इकाई, भोपाल
  7. शशिकांत चौरसिया – निरीक्षक, थाना औद्योगिक क्षेत्र, देवास
  8. कमलेश सिंगार – निरीक्षक (थाना प्रभारी टाण्डा), धार (हालिया पदस्थापना: प्रशासन शाखा, पुलिस मुख्यालय भोपाल)
  9. राजेश यादव – निरीक्षक (थाना प्रभारी कुक्षी), जिला धार
  10. रविकांत डेहरिया – निरीक्षक (थाना प्रभारी गंज), बैतूल (हालिया पदस्थापना: जिला पांढुर्णा)
  11. विजेन्द्र मर्सकोले – निरीक्षक, थाना कोहेफिजा, भोपाल
  12. अंजना दुबे – कार्यवाहक निरीक्षक, एटीएस इकाई, भोपाल (हालिया पदस्थापना: नगरीय पुलिस भोपाल)
  13. राजपाल सिंह बघेल – कार्यवाहक निरीक्षक, नरसिंहपुर (हालिया पदस्थापना: जिला जबलपुर)
  14. वेदराम हनोते – कार्यवाहक निरीक्षक (थाना घुघरी), जिला मण्डला
  15. इला टंडन – कार्यवाहक निरीक्षक (थाना प्रभारी पड़ाव), ग्वालियर
  16. जगदीश यादव – सूबेदार, थाना यातायात, जिला आगर-मालवा
  17. लक्ष्मीनारायण गिरी – उप निरीक्षक, रतलाम (हालिया पदस्थापना: जिला विदिशा)
  18. प्रीति वर्मा – उप निरीक्षक (थाना टिकरिया), जिला मण्डला
  19. नरेन्द्र उईके – उप निरीक्षक (थाना कोतवाली), जिला बैतूल
  20. यादवेन्द्र मरावी – उप निरीक्षक (थाना गाडरवाडा), नरसिंहपुर (हालिया पदस्थापना: प्रतिनियुक्ति STF, भोपाल)
  21. अजय कुमार शर्मा – कार्यवाहक उप निरीक्षक, नारकोटिक्स विंग, इन्दौर
  22. सुरेश राठौर – कार्यवाहक उप निरीक्षक, रीडर टू एसपी कार्यालय, जिला बड़वानी
  23. प्रीत कुमार – सहायक उप निरीक्षक (ASI कम्प्यूटर), राज्य अपराध अभिलेख ब्यूरो, पुलिस मुख्यालय भोपाल
  24. रुद्रीचंद जखमोला – प्रधान आरक्षक (विसबल) (हालिया पदस्थापना: सहायक उप निरीक्षक, हॉकफोर्स, बालाघाट)
  25. रोशन यादव – प्रधान आरक्षक, थाना परदेशीपुरा, इन्दौर
  26. अमित श्रीवास – कार्यवाहक प्रधान आरक्षक, एटीएस (ATS) इकाई, भोपाल
  27. नितेश सिंह तोमर – कार्यवाहक प्रधान आरक्षक (विसबल 424), एसआईबी (SIB) यूनिट, बालाघाट
  28. भास्कर पटेल – कार्यवाहक प्रधान आरक्षक, थाना गाडरवाडा, जिला नरसिंहपुर
  29. वेद प्रकाश उइके – आरक्षक (विसबल), एसआईबी (SIB), बालाघाट
  30. घनश्याम उइके – आरक्षक (विसबल), हॉकफोर्स, बालाघाट
  31. धर्मेन्द्र सिंह – आरक्षक (विसबल), एटीएस (ATS) इकाई, भोपाल
  32. ऐश्वर्य वेंकट – आरक्षक, थाना गाडरवाडा, जिला नरसिंहपुर
  33. दिनेश कुमार पटेल – आरक्षक, थाना गाडरवाडा, जिला नरसिंहपुर
  34. सतीश कुमार वर्मा – आरक्षक (चालक), एसआईबी (SIB) यूनिट, बालाघाट
  35. हेमंत कुमार यादव – शीघ्रलेखक/सूबेदार (M), विशेष शाखा, पुलिस मुख्यालय भोपाल

पुरस्कार वितरण का महत्व

DGP कैलाश मकवाना ने कहा कि यह पुरस्कार केवल व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं है। यह मध्यप्रदेश पुलिस की व्यावसायिक दक्षता, समर्पण और जनसेवा की भावना का प्रतीक है।



उन्होंने यह भी कहा कि ये अधिकारी और कर्मचारी भविष्य में भी अपनी सेवा और उत्कृष्ट कार्यों से पुलिस संगठन की प्रतिष्ठा बढ़ाएंगे।



पुरस्कार के चयन मानदंड

असाधारण वीरता: दस्यु उन्मूलन, नक्सल विरोधी अभियान में योगदान।


साहस और नेतृत्व क्षमता: कानून-व्यवस्था की गंभीर परिस्थितियों में कार्य।


कर्तव्यनिष्ठा: समाज और नागरिकों की सुरक्षा में उत्कृष्ट योगदान।



यह खबरें भी पढ़ें...



कॉकरोच जनता पार्टी के नाम पर इस तरह हो रही साइबर ठगी, एमपी पुलिस का अलर्ट जारी



एमपी पुलिस एसआई भर्ती: हॉरिजॉन्टल कटऑफ की मांग खारिज, HC ने प्री को माना सिर्फ स्क्रीनिंग



एमपी पुलिस को मिलेगा दोगुना इनाम, 50 हजार तक दे सकेंगे DGP, सीएम मोहन यादव ने दी मंजूरी



आंदोलन से पहले ही एमपी पुलिस ने किसान नेताओं को किया हाउस अरेस्ट, 15 सूत्रीय मांगों पर मचा घमासान



Tags:
  • मध्यप्रदेश पुलिस
  • पुरस्कार
  • पुलिस महानिदेशक
  • कैलाश मकवाना
  • केएफ रुस्तम जी पुरस्कार