72 घंटे की ड्यूटी के बाद एमपी में पुलिसकर्मियों की होली, कीचड़ और मिट्टी से मचाया धमाल, अफलर भी झूमे

Aman Vaishnav | Mar 05, 2026, 14:41 IST
mp police holi celebration bhopal gwalior ujjain indore
मध्यप्रदेश में 72 घंटे की सख्त ड्यूटी के बाद पुलिसकर्मियों ने होली मनाई। भोपाल, ग्वालियर और उज्जैन में पुलिस अफसरों ने जमकर डांस और मस्ती की। हालांकि इंदौर में इस बार होली का कोई भी आयोजन नहीं हुआ।

भोपाल में गुरुवार, 5 मार्च को नेहरू नगर स्थित पुलिस परेड ग्राउंड में होली मिलन समारोह हुआ। इस कार्यक्रम में डीजीपी कैलाश मकवाना, पुलिस कमिश्नर संजय कुमार, एसीपी समेत कई बड़े अधिकारी और पुलिसकर्मी मौजूद थे।



समारोह में डीजे की धुन पर पुलिस अफसर और कर्मचारी फिल्मी गानों पर जमकर नाचे।



कीचड़ और मिट्टी से खेली होली

इस होली मिलन कार्यक्रम में रंग-गुलाल के साथ-साथ कीचड़ और मिट्टी की होली भी खेली गई। यहां आए पुलिसकर्मी और उनके परिवार वाले कीचड़ और मिट्टी में रंगे नजर आ रहे थे।



ग्वालियर और उज्जैन में भी पुलिसकर्मियों के होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ था।



4134c4b4-122


इंदौर में होली पर सन्नाटा

इंदौर में आमतौर पर होली के दूसरे दिन पुलिसवाले आपस में होली खेलते हैं। इस बार कंट्रोल रूम में सन्नाटा छाया रहा। अफसरों ने भी डीआरपी लाइन में होली मिलन का कोई आयोजन नहीं किया। बताया जा रहा है कि भागीरथपुरा कांड के बाद पुलिस अधिकारियों और शहर के नेताओं ने एक-दूसरे से दूरी बनाई रखी है। इसलिए इस बार होली का कोई कार्यक्रम नहीं किया गया है।



72 घंटे की ड्यूटी के बाद मनाई होली

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, पुलिस ने लगातार 72 घंटे ड्यूटी की थी। होलिका दहन से लेकर होली खेलने तक पुलिस ने शहर में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखी। परंपरा के मुताबिक, पुलिसकर्मी होली के अगले दिन मिलकर उत्सव मनाते हैं।



6bf91294-c25


b36c83f7-fea


ग्वालियर में भी होली की धूम

ग्वालियर में 72 घंटे की ड्यूटी पूरी करने के बाद होली मनाई। गुरुवार, 5 मार्च को पुलिस लाइन में पुलिस अफसरों और जवानों ने होली का उत्सव मनाया। इस दौरान अधिकारी और कर्मचारी रंग-गुलाल में सराबोर नजर आए। साथ ही डीजे पर होली गीतों पर जमकर नाचते दिखे।



पुलिस लाइन में होली के लिए एक खास पंडाल तैयार किया गया था। इसमें आईजी, डीआईजी, एसएसपी, एडिशनल एसपी, सीएसपी, डीएसपी और थाना प्रभारियों के लिए अलग से व्यवस्था की गई थी। इसके बाद जवानों के लिए भी कार्यक्रम आयोजित किया गया था।



6997fe73-11e


उज्जैन में फिल्मी गानों पर थिरके पुलिसकर्मी

उज्जैन पुलिस ने भी तीन दिन की लगातार ड्यूटी के बाद पुलिस लाइन में होली मिलन समारोह मनाया था। इस खास मौके पर कलेक्टर रोशन कुमार सिंह समेत कई वरिष्ठ अधिकारी और पुलिस जवान मौजूद थे।



उज्जैन में हर साल होली के अगले दिन पुलिस लाइन में ये आयोजन किया जाता है। यहां अधिकारी और जवान एक साथ होली का आनंद लेते हैं।



जबलपुर में पुलिस जवान के कंधे पर नाचे एसपी

जबलपुर में भी वाटर कैनन की फुहार पर जवानों ने रेन डांस किया था। होली की धूम में पुलिस जवान एसपी को कंधे में उठाकर नाचते हुए दिख रहे हैं।



IMG-20260305-WA0015


ये खबरें भी पढ़िए...



होली पर एमपी आने वाले यात्रियों को लगा झटका, बस का किराया बढ़ा 4 गुना



एमपी न्यूज: विजयनाथ धाम मंदिर में गुलाल सिलेंडर में ब्लास्ट, पुजारी समेत 10 श्रद्धालु झुलसे, मचा हड़कंप



तस्कर दोस्तों ने शादी के जश्न में उड़ाए नोट, दुल्हा बने पुलिस जवान को धोना पड़ा नौकरी से हाथ



धार भोजशाला में शांति से मनी बसंत पंचमी तो ड्यूटी के बाद पुलिस ने मनाया जश्न, जमकर झूमे जवान



Tags:
  • एमपी न्यूज
  • पुलिस
  • पुलिसकर्मी
  • होली मिलन
  • होली मिलन समारोह
  • कैलाश मकवाना