सीएम मोहन ने पुलिस भर्ती को लेकर किया बड़ा ऐलान, प्रमोशन और निजी मकान देने पर कही ये बड़ी बात

Rohit Sahu | Mar 15, 2025, 15:32 IST
mp police
उज्जैन जिला पुलिस लाइन में शनिवार को होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान सीएम ने कई घोषणाएं की। सीएम ने भर्ती, प्रमोशन और पुलिस वालों को निजी मकान दिलाने को लेकर भी घोषणा की।

उज्जैन जिला पुलिस लाइन में शनिवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भी शिरकत की। कार्यक्रम की शुरुआत टीआई और एसआई स्तर के अधिकारियों द्वारा फिल्मी गानों और भजनों पर डांस के साथ हुई। इस उत्सव में महिला पुलिस अधिकारी भी पूरी तरह शामिल रहीं और अन्य अधिकारियों व पुलिसकर्मियों के साथ होली की मस्ती में झूम उठीं। बता दें शनिवार को प्रदेश के सभी जिलों में पुलिसकर्मियों के द्वारा होली मिलन समारोह आयोजित हुए। इस दौरान सीएम ने भर्ती और प्रमोशन को लेकर बड़ी बात कही।



पुलिसकर्मियों को निजी मकान देने पर ये बोले सीएम

भोपाल रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री मोहन यादव ने पुलिस लाइन स्थित हेलीपैड पर पुलिसकर्मियों के साथ होली मनाई। उन्होंने पुष्प वर्षा कर सभी पुलिसकर्मियों को होली की बधाइयां दीं। इस अवसर पर सीएम ने कहा कि पुलिस जवानों के लिए आवास निर्माण की प्रक्रिया को आसान बनाया जाएगा, ताकि वे अपने घर के सपने को साकार कर सकें। उन्होंने कहा कि सरकारी आवास तो मिलते ही हैं जल्द ही पुलिस जवानों के लिए निजी मकान की दिलाने की भी व्यवस्था करने की दिशा में काम करेंगे। साथ ही, उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि छोटे कर्मचारियों के हितों का ध्यान रखते हुए उनके लिए भी विशेष योजनाएं बनाई जाएं।



पुलिस भर्ती और प्रमोशन को लेकर अहम घोषणा

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मीडिया से बातचीत में कहा कि होली के बाद पुलिस और प्रशासन के साथ यह आयोजन एक सुखद अनुभव रहा। उन्होंने ऐलान किया कि पुलिस विभाग में नई भर्तियां (MP Police Bharti) की जाएंगी और अधिकारियों के प्रमोशन से जुड़े लंबित मामलों का जल्द निपटारा किया जाएगा। साथ ही, पुलिसकर्मियों के लिए नए आवास निर्माण की प्रक्रिया भी तेजी से आगे बढ़ाई जा रही है।



यह भी पढ़ें: एमपी में बिछेगा एयरपोर्ट का जाल, 6 एक्सप्रेसवे भी बनेंगे, CM मोहन यादव ने बताया प्लान



नक्सली क्षेत्रों में सुविधाओं का विस्तार

मुख्यमंत्री ने कहा कि नक्सल प्रभावित इलाकों में सुरक्षा और बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ किया जा रहा है। पुलिस बल को नए वाहन उपलब्ध कराए जा रहे हैं, साथ ही नए थानों की स्थापना को भी मंजूरी दी गई है। उन्होंने आश्वासन दिया कि समाज विरोधी तत्वों से निपटने के लिए पुलिस को सभी आवश्यक संसाधन मुहैया कराए जाएंगे।



एमपी सरकार बदलने जा रही ये नियम

मध्य प्रदेश सरकार के नियम के अनुसार, 20 हजार रुपये से अधिक की वस्तु खरीदने पर सरकार से अनुमति लेना आवश्यक है। लेकिन अब सरकार इस नियम में बदलाव करने जा रही है, क्योंकि वर्तमान समय में 20 हजार रुपये की बहुत अधिक महत्ता नहीं है कि इसके लिए सरकार से अनुमति लेने की जरूरत पड़े।



पुलिसकर्मी एक दिन बाद क्यों मनाते हैं होली

होली के दिन कानून-व्यवस्था बनाए रखने में तैनात पुलिसकर्मी और अधिकारी आमतौर पर त्योहार के अगले दिन रंगों का आनंद लेते हैं। हर साल की तरह, इस बार भी पुलिस बल ने होली के अगले दिन रंग-गुलाल उड़ाकर एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं। त्योहारों के दौरान ड्यूटी की जिम्मेदारियों के कारण तनाव में रहने वाले पुलिसकर्मियों को दूसरे दिन उत्साहपूर्वक होली मनाने का अवसर मिलता है।



यह भी पढ़ें: BJP के पूर्व मंत्री अंचल सोनकर ने पुलिस को दी 'देख लेने' की धमकी



thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • MP News
  • MP Police
  • मोहन यादव
  • मध्य प्रदेश
  • police
  • Madhya Pradesh Police Recruitment
  • मध्य प्रदेश पुलिस
  • mp Police Recruitment
  • उज्जैन पुलिस
  • CM डॉ. मोहन यादव
  • mp police bharti