एमपी में बनकर तैयार हुआ पहला पुलिस अस्पताल, मिलेंगी कई सुविधाएं
मध्य प्रदेश पुलिस के लिए अच्छी खबर है। राजधानी भोपाल में प्रदेश का पहला राज्य स्तरीय पुलिस अस्पताल बनकर तैयार हो गया है। इससे एमपी पुलिस और उनके परिजनों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ आसानी से मिल सकेगा। 50 बेड का यह अस्पताल करीब 12 करोड़ की लागत से बना है। सीएम मोहन जल्द ही इसका उद्घाटन कर सकते हैं।
अस्पताल में होंगे कई विभाग
भोपाल के भदभदा चौराहे पर बने Police Hospital में शिशु रोग, स्त्री रोग, दंत रोग, नेत्र जैसे कई विभाग होंगे। फिलहाल इस अस्पताल को ओपीडी से शुरू किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक अस्पताल बनने से पहले यहां पुलिस बटालियन में पुलिस डिस्पेंसरी हुआ करती थी।
करोड़ों की लागत से तैयार अस्पताल
मिलेगी कई सुविधा
पहली मंजिल पर इस अस्पताल में 50 बेड वाले दो पुरुष और एक महिला वार्ड है। इसके साथ ही बच्चों के इलाज के लिए भी एक वार्ड बनाया गया है, जिसमें 5 बेड की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा एक महिला वार्ड, ओटी, हाई डिपेंडेंसी यूनिट और रिकवरी रूम की व्यवस्था की गई है। इस अस्पताल का हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है, जो 8068700128 है।
अस्पताल की अधीक्षक नियुक्त
पहले चरण में पुलिस अस्पताल में ओपीडी, फार्मा, पैथोलॉजी और एक्स-रे जैसी सुविधाएं दी जाएंगी। वहीं, दूसरे चरण में सोनोग्राफी और लेबर क्लीनिक जैसी कई अन्य सुविधाएं शुरू की जाएंगी। आपको बता दें, स्वास्थ्य विभाग की मदद से डॉक्टर और स्टाफ लाया गया है। अस्पताल की अधीक्षक डॉ. रूही चंद्रा को नियुक्त किया गया है।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक