MP Police Inspectors Promotion: 102 निरीक्षक को DSP का प्रभार

Jitendra Shrivastava | Mar 10, 2024, 20:00 IST
102 निरीक्षकों को मिला DSP का प्रभार।
मध्‍य प्रदेश के 102 पुलिस निरीक्षकों को कार्यवाहक डीएसपी के तौर पर प्रभार दिया गया है। आचार संहिता के पहले ही इन्हें पदोन्नत कर नए कार्यक्षेत्र में पदस्थापना का आदेश जारी कर दिया गया है।

BHOPAL. मध्यप्रदेश के 102 पुलिस निरीक्षकों को पदोन्नत ( MP Police Inspectors Promotion ) कर कार्यवाहक डीएसपी के तौर पर प्रमोशन कर दिया गया है। आचार संहिता के पहले ही इन्हें पदोन्नत कर नए कार्यक्षेत्र में पदस्थापना का आदेश जारी कर दिया गया है।



MP Police Inspectors Promotion देखिए सूची...


THESOOTR


THESOOTR


THESOOTR


THESOOTR


THESOOTR


THESOOTR


इधर... दो पुलिस अधीक्षक के तबादले


मध्य प्रदेश राज्य शासन ने रविवार,10 मार्च को ग्वालियर के पुलिस अधीक्षक को बदल दिया है। एसपी राजेश सिंह की जगह खरगौन एसपी धर्मवीर सिंह को ग्वालियर का पुलिस अधीक्षक बनाया है। उधर, राजेश सिंह को पुलिस मुख्यालय भोपाल में सहायक पुलिस महानिरीक्षक पदस्थ किया है। आईएएस और एसओएस अफसरों के तबादले के बाद अब आईपीएस के ट्रांसफर होना शुरू हुए हैं। संभावना है लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लगने से पहले मोहन सरकार अपनी जमावट करेगी। इसी सिलसिल में आज रात ग्वालियर का एसपी बदला गया है। धर्मवीर सिंह को ग्वालियर का एसपी बनाने के बाद अब खरगौन में नया पुलिस अधीक्षक पदस्थ किया जाएगा।





Tags:
  • MP Police Inspectors Promotion