एमपी पुलिस के अधिकारियों-कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द, त्योहारों पर हाई अलर्ट
मध्यप्रदेश में आने वाले त्योहारों को देखते हुए पुलिस विभाग ने कमर कस ली है। कानून-व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने के लिए मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय (PHQ) ने एक बड़ा फरमान जारी किया है। अब प्रदेश का कोई भी पुलिसकर्मी बिना ठोस वजह के छुट्टी पर नहीं जा पाएगा।
छुट्टियों पर फुल स्टॉप
प्रदेश की विशेष शाखा (Special Branch) ने साफ कर दिया है कि आगामी बड़े धार्मिक त्योहारों के दौरान राज्य में सांप्रदायिक सौहार्द और शांति बनाए रखना पहली प्राथमिकता है।
इसी को देखते हुए तत्काल प्रभाव से सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के अवकाश पर अगले आदेश तक प्रतिबंध लगा दिया गया है।
चप्पे-चप्पे पर रहेगी पैनी नजर
यह आदेश भोपाल और इंदौर के पुलिस कमिश्नर समेत प्रदेश के सभी जोनल ADG, IG और जिलों के SP को भेज दिया गया है। रेल पुलिस (GRP) और विशेष सशस्त्र बल (SAF) के जवानों को भी मुस्तैद रहने को कहा गया है ताकि त्योहारों के दौरान आम जनता सुरक्षित महसूस कर सके।
क्या है इमरजेंसी का रास्ता?
खबर उन पुलिसकर्मियों के लिए राहत भरी भी है जिन्हें वाकई कोई बहुत जरूरी काम है। आदेश में जिक्र है कि:
- अपरिहार्य परिस्थितियों (इमरजेंसी) में संबंधित SP या जोनल IG सीमित समय के लिए छुट्टी दे सकेंगे।
- बड़े स्तर पर छुट्टी की जरूरत होने पर खुद पुलिस महानिदेशक (DGP) की मंजूरी अनिवार्य होगी।
ये खबर भी पढ़िए...
भोपाल में चार दिन मांस-मटन की बिक्री पर रोक, नियम उल्लंघन पर रद्द होगा लाइसेंस!
जल संवर्धन अभियान का शुभारंभ करेंगे सीएम मोहन यादव, विक्रमोत्सव कार्यक्रम में भी होंगे शामिल
विजयपुर सीट पर सुप्रीम सुनवाई आज, बरकरार रहेगी मल्होत्रा की विधायकी या रामनिवास बनेंगे MLA?