जनरल डिब्बों की भीड़ को मिलेगी राहत, अब एक्सप्रेस ट्रेनों में 12 नॉन एसी कोच लगेंगे
रेलवे ने यात्रियों को बड़ी खुशखबरी दी है। अब एक्सप्रेस ट्रेनों में 12 नॉन-एसी कोच होंगे। इनमें स्लीपर और जनरल श्रेणी भी शामिल हैं। इससे खासतौर पर त्योहारों के समय जनरल डिब्बों में होने वाली भीड़ कम होगी।
वहीं AC कोच की संख्या अधिकतम 8 रखी जाएगी। इससे नॉन-एसी श्रेणी में यात्रा करने वालों को ज्यादा सुविधा मिल पाएगी। दावा है कि, इस बदलाव से यात्रा एकदम आरामदायक होगी।
जनरल डिब्बे में भीड़ से परेशानी
रेलवे अधिकारियों के मुताबिक अब तक कई एक्सप्रेस ट्रेनों में 24 कोच होते थे। इनमें से कुछ ट्रेनों में 10 तक एसी कोच होते थे। 12 तक स्लीपर कोच और सिर्फ 1 या 2 जनरल कोच होते थे। इससे जनरल डिब्बे में यात्रा करने वाले यात्रियों को भारी भीड़ का सामना करना पड़ता था। खासकर त्योहारों के दौरान ये हालात और भी ज्यादा खराब हो जाते थे।
त्योहारों में सबसे ज्यादा परेशानी
रेलवे के अनुसार होली, छठ, दीपावली और दूसरे बड़े त्योहारों में सबसे ज्यादा परेशानी होती है। इस दौरान बड़ी संख्या में यात्री जनरल और स्लीपर क्लास में यात्रा करते हैं। खासतौर पर मध्य प्रदेश से उत्तर प्रदेश, बिहार और महाराष्ट्र जाने वाली ट्रेनों में नॉन-एसी कोच की मांग ज्यादा रहती है। इसी को देखते हुए ट्रेनों के डिब्बों में बदलाव करने का फैसला लिया गया है। ताकि इससे संतुलन बना रहे।
यात्रियों का इंतजार होगा कम
इस नई व्यवस्था के तहत अधिकतम 22 बोगी वाली एलएचबी तकनीक की ट्रेन चलाई जाएगी। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि नई कोच संरचना को धीरे-धीरे लागू किया जाएगा। उन रूटों पर पहले बदलाव किया जाएगा, जहां नॉन-एसी श्रेणी में यात्रियों की मांग ज्यादा है।
ये खबरें भी पढ़िए...
रेलवे न्यूज: होली से पहले रेलवे का बड़ा फैसला, इन शहरों के बीच वंदे भारत का संचालन हुआ बंद
होली से पहले छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली कई ट्रेनें रद्द, एमपी समेत सात राज्यों के रेल यात्री परेशान!
पश्चिम मध्य रेलवे की नई पहल : अब आठ घंटे पहले जारी होगा रिजर्वेशन चार्ट
स्टूडेंट हैं तो फ्री में करें ट्रेन यात्रा, जानें रेलवे के वो नियम जो बचाएंगे आपके हजारों रुपए