मप्र में आज से राजस्व महाभियान 45 दिनों तक चलेगा, किसानों की समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण
मध्य प्रदेश में आज ( 18 जुलाई ) से राजस्व महाभियान शुरू हो रहा है। ये महाभियान 45 दिनों यानी 31 अगस्त तक चलगा। इस दौरान किसानों की समस्याओं का मौके पर ही निराकरण किया जाएगा। सीएम मोहन यादव ने अधिकारियों की महाअभियान की तैयारियों को लेकर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक ली थी। इसमें सीएम यादव ने महाअभियान की रोजाना मॉनीटरिंग के निर्देश दिए थे।
राजस्व महा अभियान में संभागायुक्त, कलेक्टर, अपर कलेक्टर, एसडीएम और तहसीलदार फील्ड का दौरा करेंगे और राजस्व महा अभियान में की जा रही कार्रवाई की मॉनिटरिंग करेंगे।
खसरे और नक्शों पर फोकस
मध्य प्रदेश में आज से राजस्व महाअभियान 2.0 की फिर शुरुआत होगी। राजस्व महा अभियान में आरसीएमएस पर केस करने और पूर्व आदेशों का खसरों और नक्शे में फोक्स किया जाएगा। राजस्व महा अभियान में फ्री समग्र ई-केवायसी और समग्र से खसरे की लिंकिंग की सुविधा दी जा रही है। इसके साथ ही स्वामित्व योजना में आबादी भूमि के सर्वेक्षण की कार्रवाई पूर्ण करने की समय-सीमा निर्धारित की गई है।
प्रदेश में लंबित सवा लाख से अधिक नामांतरण, बंटवारा और सीमांकन के मामलों का निराकरण 45 दिन चलने वाले राजस्व महाअभियान में किया जाएगा। महाअभियान में कमिश्नर, कलेक्टर, एसडीएम, तहसीलदार और नायब तहसीलदार दौरे करेंगे तो पटवारी मुख्यालय में रहेंगे।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक