शर्मनाक! बस में दिखा रहा था प्राईवेट पार्ट, फिर लड़की ने जो किया वो...

Aman Vaishnav | Jul 13, 2026, 15:38 IST
सागर में लड़कियों के साथ अश्लील हरकत
मध्यप्रदेश के सागर जिले में बस के अंदर युवक ने युवतियों के साथ बेहद अश्लील हरकत की। युवक ने सरेआम लड़कियों के सामने अपने पेंट कि जिप खोलकर... पूरी खबर पढ़िए

समझें क्या है पूरा मामला...

  • सागर जिले के देवरी कलां में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है।
  • बस के अंदर दो युवतियों के साथ कथित अश्लील हरकत का वीडियो वायरल हो रहा है।
  • पुलिस ने आरोपी युवक नीतीश गोंड को हिरासत में लिया है।
  • अभी तक पीड़ित पक्ष ने लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई है।
  • इस वजह से पुलिस ने फिलहाल सिर्फ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है।
7716aa9d-48c


बस स्टैंड पर हुई घटना

दरअसल यह पूरा मामला सागर के देवरी कलां बस स्टैंड का है। यहां खड़ी एक बस में दो युवतियां बैठी थीं। इसी दौरान एक युवक उनके पास आया और अश्लील हरकत करने लगा। वायरल वीडियो में युवक युवतियों के सामने अपनी पेंट का जिप खोल कर अश्लील हरतक करता हुआ नजर आ रहा है।



वहीं युवक इससे आगे कोई गंदी हरकत कर पाता गुस्साईं युवतियों ने तुरंत इसका जवाब दिया। उन्होंने युवक को कई थप्पड़ जड़ दिए। इस पूरी घटना का वीडियो किसी ने बना लिया। देखते ही देखते यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।



6a53c64a9dc82-man-unzipped-pant-125220946-16x9-587174


आरोपी हिरासत में, शिकायत बाकी

वायरल वीडियो के आधार पर तुरंत पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने आरोपी युवक नीतीश गोंड को हिरासत में ले लिया है फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है।



हालांकि पुलिस के मुताबिक अब तक किसी युवती ने औपचारिक शिकायत नहीं दी है। न ही किसी अन्य फरियादी ने मामला दर्ज कराया है।



इसी वजह से अभी सिर्फ प्रारंभिक स्तर की प्रतिबंधात्मक कार्रवाई हुई है। लिखित शिकायत मिलने के बाद ही आगे की कानूनी कार्रवाई तय होगी।



ad5e4146-31f


एसडीओपी ने दिया जांच का भरोसा

नवागत एसडीओपी अरुण उइके ने मामले की गंभीरता स्वीकार की है। उन्होंने बताया कि वायरल वीडियो की बारीकी से जांच की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि वीडियो कब और कहां रिकॉर्ड हुआ।



बस में मौजूद युवतियां कौन थीं, इसकी भी पड़ताल की जा रही है। घटना की वास्तविक परिस्थितियों का पता लगाया जा रहा है। वीडियो के सभी तथ्यों का तकनीकी परीक्षण भी कराया जा रहा है।



एसडीओपी ने साफ किया कि पुलिस किसी पहलू को नजरअंदाज नहीं करेगी। अगर जांच में कोई संज्ञेय अपराध सामने आता है, तो सख्त वैधानिक कार्रवाई होगी।



931c9ce8-094


पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल

वहीं दूसरी ओर घटना के बाद स्थानीय लोगों में गुस्सा देखा जा रहा है। लोगों का कहना है कि वीडियो सामने आ चुका है, फिर भी सिर्फ शिकायत का इंतजार करना ठीक नहीं है। उनका मानना है कि महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा सबसे बड़ी प्राथमिकता होनी चाहिए।



लोगों की मांग है कि ऐसे मामलों में कानून के दायरे में रहते हुए तेज कार्रवाई हो। सिर्फ शिकायत पर निर्भर रहने से सार्वजनिक सुरक्षा को लेकर भरोसा कमजोर होता है।



आगे क्या होगा

पुलिस फिलहाल वीडियो की सत्यता जांच रही है। इसमें दिख रहे लोगों की पहचान भी की जा रही है। जांच पूरी होने पर स्पष्ट होगा कि आरोपी पर कौन-कौन सी धाराएं लगेंगी।



ये खबरें भी पढ़िए...

भाजपा नेता ने महिला डॉक्टर को किया बैड टच! जान से मारने की दी धमकी



मध्यप्रदेश न्यूज: ग्वालियर में छात्रा पर आया शिक्षक का दिल, कहा- मेरी गर्लफ्रेंड बन जाओ



क्राइम न्यूज: कॉलेज में एडमिशन लेने गई नाबालिग का रेहान ने पकड़ा हाथ, उर्दू में लिखा...



होटल में नाबालिग से साथ पकड़ाया अकरम, पत्नी बोली- हिंदू लड़कियों को फंसाता है





Tags:
  • मध्यप्रदेश न्यूज
  • वायरल वीडियो
  • क्राइम न्यूज
  • अश्लील हरकत
  • सागर