इन्फ्लुएंसर के वीडियो से नाराज सांसद शंकर लालवानी, करवाई FIR, कोई बताएगा मंत्री शाह पर क्यों नहीं हुई

Sanjay Gupta | Feb 02, 2026, 15:03 IST
mp sansad shankar lalwani influencer jatin controversy-2026-02-02-14-55-35
इंदौर के सांसद शंकर लालवानी और इन्फ्लुएंसर जतिन के बीच विवाद ने तूल पकड़ लिया है। सांसद ने जतिन पर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पूरा मामला जानने के लिए खबर आखिरी तक पढ़ें।

इंदौर के सांसद शंकर लालवानी यूपी के एक इन्फ्लुएंसर जतिन से नाराज हो गए हैं। उन्होंने अपने प्रतिनिधि विशाल गिदवानी के जरिए पुलिस में इन्फ्लूएंसर के खिलाफ शिकायत की है। इन्फ्लुएंसर पर प्रतिबंधात्मक धारा में केस दर्ज किया है। अब सवाल यह है कि सेना पर अभद्र टिप्पणी करने के मामले में मंत्री विजय शाह पर इंदौर की पुलिस एक्टिव क्यों नहीं हुई।





influencer jatin


वीडियो में सांसद पर भागीरथपुरा कांड को लेकर टिप्पणी

सांसद प्रतिनिधि के जरिए यह वीडियो भी पुलिस को दिया गया है। इसमें जतिन कह रहे हैं कि जब वह इंदौर आए थे तो सांसद शंकर लालवानी से मिले थे। लालवानी बोले कि यहां इंदौर में रूको और स्वच्छ हवा, पानी देखो। इस पर मैंने (इन्फ्लुएंसर जतिन) कहा कि यहां तो दूषित पानी से 20 मर गए, आप क्या चाहते हैं कि हम भी मर जाएं। इस पर सांसद ने कहा कि कहां उनकी मौत का अफसोस कर रहे हो हम आपको मिनरल पानी पिलाएंगे। इन्फ्लुएंसर ने जब रूकने से मना किया तो सांसद प्रतिनिधि बोला सांसद से जुबान लड़ाएगा।...



इंदौर में जिन सांसद को अपने संसदीय क्षेत्र में मौतों पर संवेदना व्यक्त करने की तमीज नहीं हो, ऐसे लोगों को यहीं के लोग जिता देते हैं। यह अपनी गलती भी नहीं मानते हैं। ऐसे जनप्रतिनिधि जाएं… में। जिन्हें मरने पर भी अफसोस नहीं।



सांसद प्रतिनिधि यह बोले

सांसद प्रतिनिधी गिदवानी ने कहा कि यह पूरी झूठी बातें और अभद्र टिप्पणी की गई है। सांसद उनसे कभी मिले ही नहीं। हाल ही में यह वीडियो हमारे संज्ञान में आया है। यह इंदौर, जनप्रतिनिधियों के लिए अभद्र वीडियो है और छवि खराब करने की कोशिश है। इस संबंध में पुलिस से शिकायत की है।



3bec3b6c-e48

पुलिस ने यह बताया

एडिशनल डीसीपी डॉ. राजेश दंडोतिया ने कहा कि सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी फैलाने पर पहले ही बीएनएसएस (भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता) के तहत प्रतिबंधात्मक आदेश 163 जारी है। इसका उल्लंघन करने पर इन्फ्लुएंसर जतिन पर बीएनएसएस की धारा 223 व अपमानजनक टिप्पणी के लिए बीएनएस की धारा 352 के तहत केस दर्ज किया गया है।



bd5bcf98-84d

मंत्री विजय शाह पर इतनी सक्रियता क्यों नहीं

अब एक और बात पर आते हैं। मंत्री विजय शाह ने इंदौर जिले के महू में ऑपरेशन सिंदूर में शामिल देश की बेटी को लेकर अपमानजनक टिप्पणी की थी। इसमें आज तक (2 फरवरी) पुलिस ने कोई केस दर्ज नहीं किया है। इसे लेकर मामला सुप्रीम कोर्ट तक गया और वहां से भी पुलिस और शासन से जवाब मांगा गया है। यानी जनप्रतिनिधियों के अपमान पर पुलिस की तेजी ऐसी होती है कि शिकायत मिलते ही 24 घंटे से कम समय में केस दर्ज हो जाता है, उनके खिलाफ शिकायत पर पुलिस की सुस्ती खत्म नहीं होती है और ना ही आगे बढ़कर एक्शन लेती है।



ये खबरें भी पढ़िए..



सांसद शंकर लालवानी के गनमैन ने बजरंग दल सदस्य पर तानी रिवॉल्वर, कार्यकर्ताओं ने किया थाने का घेराव



लापता दंपती: इंदौर सांसद शंकर लालवानी पहुंचे मेघालय, खाई के नजदीक मिला कपल का सामान



इंस्टाग्राम पर फर्जी कॉपीराइट स्ट्राइक के नाम पर सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर से 50 लाख की ठगी



भाजपा नेता पुलकित टंडन ने युवती को दौड़ा दौड़ाकर पीटा, वीडियो वायरल



Tags:
  • सुप्रीम कोर्ट
  • सांसद शंकर लालवानी
  • मंत्री विजय शाह
  • एडिशनल डीसीपी डॉ. राजेश दंडोतिया
  • विशाल गिदवानी
  • इन्फ्लुएंसर
  • ऑपरेशन सिंदूर