नागौद राजघराने का विवाद बना खूनी संघर्ष, राजा साहब की एक पत्नी ने दूसरी को मारी गोली
समझें क्या है पूरा मामला...
- यह पूरी घटना मध्य प्रदेश के सतना जिले की परसमनिया गढ़ी में 12 जून की दोपहर को हुई।
- विवाद नागौद राजघराने से जुड़े रूपेंद्र सिंह उर्फ बाबा राजा के परिवार का है।
- रूपेंद्र सिंह की पत्नी योगिता सिंह और कथित दूसरी पत्नी सुनीता सिंह के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था।
- 12 जून को बातचीत के जरिए मामला सुलझाने के दौरान बहस और ज्यादा बढ़ गई।
- इस झगड़े के दौरान अचानक फायरिंग हो गई, जिसमें योगिता सिंह के पेट में गोली लग गई।
दरअसल मध्य प्रदेश के सतना जिले में नागौद राजघराने से जुड़ी परसमनिया गढ़ी में 12 जून को गोलीकांड हुआ था। रूपेंद्र सिंह उर्फ बाबा राजा की पत्नी योगिता सिंह पेट में गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गईं।
जानकारी के अनुसार परिवार में लंबे समय से विवाद चल रहा था। घटना वाले दिन उस विवाद बातचीत के दौरान हिंसा में बदल गया। पीड़ित योगिता सिंह को रीवा के एक निजी अस्पताल रेफर किया गया जहां उनका ऑपरेशन हुआ।
राजघराने की गढ़ी में क्या हुआ
दरअसल सतना जिले की परसमनिया गढ़ी में 12 जून की दोपहर एक पारिवारिक बैठक बुलाई गई थी। यह बैठक राजघराने के भीतर चले आ रहे पुराने विवाद को सुलझाने के लिए थी। दोपहर करीब तीन बजे बातचीत शुरू हुई।
नागौद से पूर्व मंत्री और भाजपा विधायक नागेंद्र सिंह के भतीजे रूपेंद्र सिंह उर्फ बाबा राजा की पत्नी योगिता सिंह अपने परिजनों के साथ गढ़ी पहुंची थीं। योगिता सिंह और कथित दूसरी पत्नी सुनीता सिंह के बीच लंबे समय से खींचतान चल रही थी। उसी विवाद को लेकर यह बैठक हुई थी।
बहस बढ़ी, हालात बिगड़े
जानकारी के अनुसार शुरुआत में बात-चीत हुई लेकिन माहौल जल्दी ही गर्म हो गया था। आरोप-प्रत्यारोप हुए और फिर हालात बेकाबू हो गए। बताया जा रहा है कि इसी दौरान गोली चली। पुलिस के अनुसार गोली योगिता सिंह के पेट में लगी। वह गंभीर रूप से घायल हो गईं।
घायल को अस्पताल पहुंचाया, फिर रीवा रेफर
घटना के तुरंत बाद परिजनों ने पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। योगिता सिंह को पहले पास के अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर उन्हें रीवा के एक निजी अस्पताल में रेफर किया गया।
रीवा में डॉक्टरों ने उनका ऑपरेशन किया। पेट में फंसी गोली निकाली गई। फिलहाल उनका इलाज जारी है।
परिजनों का आरोप, पुलिस जांच में
परिवार के सदस्यों का कहना है कि यह कोई अचानक हुई घटना नहीं थी। लंबे समय से चला आ रहा विवाद ही इस हादसे की वजह है।
पुलिस ने घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। जानकारी के अनुसार पुलिस ने इस मामले में सुनीता सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
नागौद राजघराना और परसमनिया गढ़ी
नागौद राजघराना मध्य प्रदेश के सतना जिले की एक ऐतिहासिक रियासत है। परसमनिया गढ़ी इसी से जुड़ी एक पुरानी हवेली है।
ये खबरें भी पढ़िए...
क्राइम न्यूज: भाजपा नेत्री संगीता रजक की गोली लगने से मौत, विवाद शांत कराने आईं थी घर से बाहर
मध्यप्रदेश न्यूज: पूर्व मंत्री हरेंद्रजीत सिंह ‘बब्बू’ को गोली मारने की धमकी, समर्थक भड़क उठे
एमपी न्यूज: मंत्री के बेटे को जान से मारने की धमकी, फोन पर कहा- जयपुर में मार देंगे गोली
कुरकुरे के पैकेट में छुपाकर चलाते थे कफ सिरप का धंधा, पांच तस्कर गिरफ्तार