MP स्कूल शिक्षा विभाग में 5 दिन का प्रशासनिक फेरबदल: शिल्पा गुप्ता अवकाश पर, संजय गोयल संभालेंगे जिम्मेदारी

Ramanand Tiwari | Mar 31, 2026, 16:15 IST
Photograph: (THESOOTR)
BHOPAL. मध्यप्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग में 5 दिन के लिए प्रशासनिक बदलाव किया गया है। शिल्पा गुप्ता अवकाश पर हैं इसलिए आईएएस संजय गोयल को अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई।

News in Short

  • शिल्पा गुप्ता 6 से 10 अप्रैल तक अवकाश पर रहेंगी।
  • संजय गोयल को आयुक्त, लोक शिक्षण का अतिरिक्त प्रभार सौंपा।
  • हरजिंदर सिंह के चुनाव प्रेक्षक बनने के बाद प्रभार में बदलाव।
  • मंजूषा विक्रांत राय को राज्य शिक्षा केंद्र का अतिरिक्त प्रभार।
  • अवकाश खत्म होते ही अतिरिक्त प्रभार वापस मूल अधिकारियों को सौंपे जाएंगे।

News In Detail

मध्‍य प्रदेश के स्कूल शिक्षा विभाग में 6 से 10 अप्रैल 2026 तक 5 दिन के लिए प्रशासनिक स्तर पर अहम बदलाव किए गए हैं। आयुक्त लोक शिक्षण शिल्पा गुप्ता के अवकाश पर जाने के कारण उनके साथ जुड़े दोनों प्रमुख पदों का अतिरिक्त प्रभार अलग-अलग अधिकारियों को सौंपा गया है, जिससे विभागीय कामकाज प्रभावित न हो।



क्या है पूरा मामला?

स्कूल शिक्षा विभाग ने एक आदेश जारी कर स्पष्ट किया है कि वरिष्ठ आईएएस अधिकारी शिल्पा गुप्ता 5 दिन के अर्जित अवकाश पर रहेंगी। इस दौरान विभाग में जिम्मेदारियों का पुनर्वितरण किया गया है ताकि कामकाज सुचारु रूप से चलता रहे।



मुख्य बदलाव एक नजर में...

आईएएस शिल्पा गुप्ता (2008)

  • पद: आयुक्त, लोक शिक्षण एवं पदेन सचिव, स्कूल शिक्षा विभाग
  • अवकाश: 6 से 10 अप्रैल 2026 (5 दिन)

आईएएस संजय गोयल (2003)

  • पद: सचिव, स्कूल शिक्षा विभाग
  • नई जिम्मेदारी: आयुक्त, लोक शिक्षण का अतिरिक्त प्रभार

राज्य शिक्षा केंद्र में भी बदला प्रभार

हरजिंदर सिंह को विधानसभा चुनाव 2026 में प्रेक्षक बनाए जाने के कारण वे मुख्यालय से बाहर हैं। पहले उनका प्रभार शिल्पा गुप्ता को दिया गया था, लेकिन अब उनके अवकाश पर जाने से यह जिम्मेदारी भी आगे ट्रांसफर करनी पड़ी।



नई जिम्मेदारी किसे मिली?

आईएएस मंजूषा विक्रांत राय (2016)

  • पद: उप सचिव, स्कूल शिक्षा विभाग
  • नई जिम्मेदारी: संचालक, राज्य शिक्षा केंद्र का अतिरिक्त प्रभार

अवकाश से पहले लौटने पर क्या होगा?

अगर शिल्पा गुप्ता अवकाश खत्म होने से पहले ही कार्यभार संभाल लेती हैं, तो अतिरिक्त प्रभार तुरंत मूल अधिकारियों को वापस सौंप दिया जाएगा।



सरकार का स्पष्ट संदेश

राज्य सरकार ने यह सुनिश्चित किया है कि प्रशासनिक बदलावों के बावजूद शिक्षा विभाग का काम बिना किसी रुकावट के चलता रहे। सभी प्रभार अस्थायी रूप से और “अतिरिक्त जिम्मेदारी” के रूप में दिए गए हैं।



यह आदेश मध्यप्रदेश के राज्यपाल के नाम से जारी किया गया है और मुख्य सचिव अनुराग जैन द्वारा अनुमोदित है।



ये खबरें भी पढ़ें...



1 अप्रैल से महंगा होगा दूध, इंदौर-धार में बढ़े दाम, जानें भोपाल में एक लीटर की कीमत कितनी होगी



सीएम मोहन यादव का बड़ा एक्शन, सीआईडी की विजिलेंस विंग लेगी भ्रष्ट पुलिस वालों पर एक्शन



भोपाल कमिश्नर ऑफिस को बम की धमकी देने वाला गिरफ्तार, एमपी में 12 संस्थान थे निशाने पर



पेट्रोल-डीजल खरीदने के नियम बदले, अब पहचान पत्र दिखाने पर ही मिलेगा, SOP में बड़ा बदलाव



Tags:
  • स्कूल शिक्षा विभाग
  • आयुक्त लोक शिक्षण
  • आईएएस संजय गोयल
  • आईएएस शिल्पा गुप्ता
  • आईएएस मंजूषा विक्रांत राय