स्कूल की जल्दी छुट्टी कर सर-मैडम बाथरूम में हो जाते हैं बंद, डीएम से बोली छात्रा

Manya Jain | Aug 20, 2026, 17:26 IST
mp school teachers suspend vulgar activity
जुन्नारदेव के एक सरकारी स्कूल की छात्राओं ने दो शिक्षकों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। शिकायत के बाद प्रशासन ने दोनों शिक्षकों को हटा दिया है और FIR दर्ज करने के निर्देश दिए हैं।


समझें क्या है पूरा मामला

  • जुन्नारदेवविकासखंड के एक सरकारी स्कूल की छात्राओंनेदो शिक्षकों पर गंभीर आरोप लगाएहैं।
  • छात्राओं का कहना है कि उन्हें तयसमयसे पहले ही स्कूल से छुट्टी कर दी जातीथी ।
  • यह मामला पहले ग्राम सभा और फिर कलेक्टरकी जनसुनवाई तक पहुंचा।
  • मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासनने तुरंत जांच के आदेश दिए।
  • दोनोंशिक्षकों को स्कूल से हटा दिया गया है।

छिंदवाड़ा जुन्नारदेव विधानसभा केबिचबेहरी गांव के सरकारी स्कूल कीछात्राओं का एक वीडियो सामने आया है।जिसमें वे स्कूलमें तैनात टीचर इंचार्ज और एक गेस्टफीमेल टीचर के व्यवहार को लेकर शिकायतकरतीनजर आ रही हैं। छात्राओं का कहना है किदोनों शिक्षक स्कूल आते तोहैं, लेकिन नियमित रूप से पढ़ाई नहींकराते। यह वीडियो 15 अगस्त 2026 कोस्टूडेंट्स ने खुद बनाया और इसे साझाकिया।



अभिभावकों ने की टीचर हटाने की मांग

पहले यह मामलाग्राम सभा में पहुंचा और उसके बादकलेक्टर की जनसुनवाई में। स्कूलमें पढ़ने वाली छात्राओं के माता-पिता काकहना है कि बच्चे अभी छोटे हैं और अगरशिक्षक ठीक सेजिम्मेदारी नहीं निभाएंगे, तो इसका सीधाअसर उनकी पढ़ाई पर पड़ेगा। अभिभावकों नेदोनों शिक्षकों कोस्कूल से हटाकर वहां किसी दूसरे शिक्षककी नियुक्ति की मांग की है, ताकि बच्चोंकी पढ़ाईसुचारु रूप से चल सके।



समय से पहले छुट्टी करने का आरोप

छात्राओं ने शिकायतकरते हुए बताया कि स्कूल में पढ़ाईपूरी तरह ठप है और दोनों शिक्षक पढ़ानेके बजाय ज्यादातर समय मोबाइल में व्यस्तरहते हैं।स्कूल की छुट्टी का तय समय शाम 4:30 बजेहै, लेकिन बच्चों को अक्सरदोपहर 3 बजे ही घर भेज दिया जाता था।छात्राओं ने शिक्षकों के आपत्तिजनकव्यवहार को लेकरभी गंभीर आरोप लगाए हैं, जिसके बादप्रशासन ने मामले को गंभीरता से लिया।



ग्रामीणों कायह भी आरोप है कि इन शिक्षकों की शिकायतवे पहले भी विकासखंड शिक्षा अधिकारी औरजनजातिकार्य विभाग के अधिकारियों से कर चुकेथे, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।अधिकारियों के रवैये से परेशान होकरग्रामीणों ने 16 अगस्त को हुई ग्रामसभाकी बैठक में दोनों शिक्षकों को तुरंत पदसे हटाने की मांग रखी थी।



जनसुनवाई में मामला पहुंचते ही हुई कार्रवाई

करीब100 किलोमीटर दूर से आए बच्चों औरअभिभावकों की बात सुनकरजनसुनवाई में हड़कंप मच गया। आदिवासीविकास विभाग के सहायक आयुक्त ने मामले कीगंभीरता को देखते हुए तुरंत जांच के आदेशदिएऔर कहा कि दोषी पाए जाने पर कड़ीकार्रवाई की जाएगी।



सहायक आयुक्तसत्येंद्र सिंह मरकाम ने बताया कि दोनोंशिक्षकों को स्कूल से हटा दिया गया है औरउनके खिलाफ FIR दर्ज करने के निर्देश भीदिए गए हैं।



आरोपी शिक्षक का पक्ष

इस मामले मेंआरोपी शिक्षक का कहना है कि उन्हें बेवजहबदनाम किया जा रहा है। उनके मुताबिकबच्चे किसी बहकावे में आकर ऐसा कह रहेहैं, क्योंकि गेस्ट टीचरपद के लिए किसी और उम्मीदवार ने भी आवेदनदिया है और उनका नाम वेटिंग लिस्ट मेंहै। शिक्षकका दावा है कि उन्हें हटाकर उस उम्मीदवारको मौका देने के लिए यह मामला बनाया जारहा है।



एक्सपर्ट कोट्स

सहायक आयुक्तसत्येंद्र सिंह मरकाम ने बताया कि दोनोंशिक्षकों को स्कूल से हटा दिया गया है औरउनके खिलाफ FIR दर्ज करने के निर्देश दिएगए हैं। उन्होंने कहा कि मामले की जांचकी जाएगी औरदोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई होगी।



ये भी पढ़ें...



जीतू पटवारी का BJP पर तंज: बोले- यहां इंजन-डिब्बे में ही चल रही लड़ाई



गुना विधायक पन्नालाल शाक्य का बड़ा बयान, हम जान नहीं देंगे, जान लेंगे



सरकारी नौकरी मिलते ही बदल गई पत्नी, पति को पीटकर निकाला घर से बाहर



एमपी हाईकोर्ट में बंपर भर्ती: असिस्टेंट ग्रेड 3 के 1174 पदों पर मौका, आवेदन शुरू



Tags:
  • छिंदवाड़ा
  • जनसुनवाई
  • आपत्तिजनक
  • सरकारी स्कूल
  • जुन्नारदेव विधानसभा