400 KM गाड़ी दौड़ाकर देर रात महिला कर्मचारी के घर पहुंचे SDO, फिर ऐसे फंसे कि....

Siddhi Tamrakar | Feb 05, 2025, 08:24 IST
mp-sdo-love-affair-tikamgarh-latest-news
मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ में एसडीओ (SDO) साहब महिला कर्मचारी के घर में रातभर बंद रहे। बता दें महिला के पति ने ही घर का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया था। सुबह पुलिस और मीडिया के सामने जब ताला खुला, तो एसडीओ की आखें फटी की फटी रह हई। पढें पूरी खबर इस लेख में...

मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ में एसडीओ (SDO) साहब की बड़ी फजीहत हुई। वह एक महिला कर्मचारी के घर रातभर बंद रहे। आधी रात उनके घर में घुसने के बाद महिला के पति ने बाहर से ताला लगा दिया। सुबह ताला खुलने पर सामने पुलिस और मीडिया मौजूद थी।



खबर यह भी- एसडीओपी अनु बेनीवाल ने पकड़ी हथियार फैक्ट्री, 10-10 हजार का एक कट्टा



आधी रात पहुंचे थे एसडीओ

खबर यह भी- अब पूर्व पार्षद की दादागीरी, महिला एसडीओ को गाली देकर धमकाया



पति ने लगाया ताला

महिला के पति को पत्नी और एसडीओ के रिश्ते पर शक था। मोबाइल चैटिंग पढ़ने के बाद उसे यकीन हो गया कि दोनों के बीच अफेयर चल रहा है। शुक्रवार रात उसने एसडीओ को रंगेहाथ पकड़ने के लिए प्लान बनाया। जैसे ही एसडीओ घर में घुसे, पति ने बाहर से दरवाजे पर ताला लगा दिया।



खबर यह भी- सीएम हेल्पलाइन पर शख्स को धमकाने का वाला एसडीओ निलंबित, जानें क्या है पूरा मामला



सुबह पुलिस और मीडिया के सामने खुला ताला

रातभर घर में बंद रहने के बाद सुबह एसडीओ और महिला ने दरवाजा खोलने की आवाज लगाई। शोर सुनकर कॉलोनी के लोग इकट्ठा हो गए। इस बीच मीडिया और पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने ताला खोलकर दोनों को थाने ले गई। वहां एक घंटे की पूछताछ के बाद उन्हें छोड़ दिया गया।



खबर यह भी- ACB ने एसडीओ , सरपंच और पंचायत सचिव को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा, इस काम के लिए मांगे थे रुपए



पति ने लगाए गंभीर आरोप

महिला के पति ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई। उसने बताया कि उसकी पत्नी को पहले पति की मौत के बाद अनुकंपा नियुक्ति (Compassionate Appointment) मिली थी। 2014 में उसकी दूसरी शादी हुई थी। एसडीओ पहले टीकमगढ़ में पदस्थ थे और वहीं उनकी जान-पहचान हुई। पति का आरोप है कि तभी से दोनों का अफेयर चल रहा था। मोबाइल चैटिंग से उसे सच्चाई पता चली। इसके बाद पति ने SDO को हिदायत दी थी, लेकिन वह नहीं माने और 400 किलोमीटर का सफर तय करके महिला कर्मी से मिलने पहुंचे।



https://www.youtube.com/watch?v=MpKor-ala68



महिला कर्मचारी ने दी सफाई

महिला कर्मचारी ने आरोपों को खारिज किया। उसने कहा कि उसकी विभागीय जांच (Departmental Inquiry) चल रही है। 4 फरवरी को पेशी है, इसलिए जवाब बनवाने के लिए अधिकारी को बुलाया था। काम ज्यादा होने के कारण एसडीओ रात में आए थे। महिला का कहना है कि उसके पति ने उसे बदनाम करने के लिए यह साजिश रची है।



thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • MP News
  • मध्य प्रदेश
  • टीकमगढ़
  • अफेयर
  • अनुकंपा नियुक्ति
  • मध्य प्रदेश समाचार
  • Sdo
  • महिला कर्मचारी
  • एमपी वन विभाग