सोशल मीडिया का अरबपति असल में निकला मजदूर, लालच देकर छात्रा को फंसाया

Aman Vaishnav | Jun 15, 2026, 15:48 IST
रईस दिखने वाले युवक संग भागी कॉलेज छात्रा
इंस्टाग्राम पर रईसी का झूठा नाटक रचकर एक मजदूर ने कॉलेज छात्रा को प्रेम जाल में फंसाया और भगा ले गया। असल में आरोपा खुद को बड़ी कोठियों का मालिक बताता था।

समझें क्या है पूरा मामला...

  • शहडोल में इंस्टाग्राम पर फर्जी रईसी दिखाकर एक युवक ने छात्रा फंसाया।
  • खुद को बड़ी कोठियों का मालिक बताने वाला आरोपी एक मजदूर निकला।
  • आरोपी करण धानुक इंस्टाग्राम पर करण राजपूत नाम से फर्जी आईडी चला रहा था।
  • आरोपी छात्रा को बहला-फुसलाकर शहडोल से भगाकर गांव ले गया था।
  • शहडोल की जैतपुर पुलिस ने मोबाइल लोकेशन की मदद से छात्रा को सकुशल बचा लिया।
901ae68b-005


सोशल मीडिया की चकाचौंध के पीछे किस कदर डिजिटल धोखा छिपा हो सकता है। इसका एक हैरान कर देने वाला मामला मध्य प्रदेश के शहडोल जिले से सामने आया है।



यहां इंस्टाग्राम पर महंगी और आलीशान लाइफस्टाइल दिखाकर एक युवक ने कॉलेज की फर्स्ट ईयर की छात्रा को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया।



खुद को बड़ी-बड़ी कोठियों का मालिक बताने वाले इस युवक की हकीकत जब सामने आई, तो हर कोई दंग रह गया। वह असल में लोगों के घरों में पुट्टी और पुताई का काम करने वाला एक मजदूर निकला।



जैतपुर पुलिस ने इस मामले में छात्रा को मुरैना जिले से सकुशल बरामद कर लिया है। साथ ही उसे उसके परिवार के हवाले कर दिया है।



आलीशान बंगलों में करता था काम

पकड़े गए आरोपी की पहचान ग्वालियर जिले के रहने वाले करण धानुक के रूप में हुई है। करण ने इंस्टाग्राम पर अपनी असली पहचान को पूरी तरह छिपा रखा था। उसने लोगों को धोखा देने के लिए करण राजपूत नाम से एक फर्जी आईडी बना रखी थी।



करण धानुक पेशे से पुट्टी और पुताई का काम करता है। जब भी वह बड़े-बड़े आलीशान बंगलों और कोठियों में काम करने जाता था, तो वहां की खूबसूरत तस्वीरें और वीडियो अपने मोबाइल से खींच लेता था।



इसके बाद वह इन तस्वीरों और वीडियो को अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर देता था। सोशल मीडिया पर वह खुद को बेहद संपन्न और रईस दिखाता था। इससे लोग उसकी झूठी अमीरी के झांसे में आ जाएं।



ट्रेन बदलकर शहडोल पहुंचा आरोपी

इंस्टाग्राम की इसी झूठी और चमक-दमक वाली लाइफस्टाइल को एक छात्रा ने सच मान लिया। इसके बाद 18 साल की कॉलेज छात्रा उसके जाल में फंस गई।



दोनों के बीच सोशल मीडिया पर बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ। धीरे-धीरे आरोपी ने लड़की को इस कदर बहलाया कि वह उसके साथ चलने के लिए तैयार हो गई।



तय योजना के मुताबिक आरोपी करण ट्रेन और बस के जरिए ग्वालियर से शहडोल के जैतपुर पहुंचा। वहां से वह छात्रा को बहला-फुसलाकर अपने साथ लेकर फरार हो गया।



मोबाइल लोकेशन से गांव तक पहुंची पुलिस

जब बेटी घर नहीं लौटी तो परेशान परिजनों ने जैतपुर थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए जैतपुर थाना प्रभारी जेपी शर्मा के नेतृत्व में पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की।



पुलिस की साइबर सेल ने तकनीकी जांच और मोबाइल लोकेशन के आधार पर आरोपी का पीछा करना शुरू किया।



कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस की टीम मुरैना जिले के एक सुदूर गांव में जा पहुंची। पुलिस ने वहां से छात्रा को पूरी तरह सकुशल बरामद कर लिया।



हालांकि पुलिस के आने की भनक लगते ही शातिर आरोपी करण धानुक मौके से भागने में सफल रहा। जानकारी के अनुसार पुलिस टीम ने सारी कागजी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद छात्रा को उसके परिजनों के हवाले कर दिया है।



ये खबरें भी पढ़िए...

अजब प्रेम की गजब कहानी, कोर्ट में चुना प्रेमी, बाहर आते ही पति संग पत्नी फरार



क्राइम न्यूज: दामाद ने सास से की शादी, लंबे समय से चल रहा था चक्कर, वीडियो बनाकर कहा...



एमपी न्यूज: व्यापमं घोटाले में स्टॉक गवाह, पुताई करने वाला ही बना 847 आरोपियों का साक्षी



मध्यप्रदेश न्यूज: कुरकुरे के पैकेट में छुपाकर चलाते थे कफ सिरप का धंधा, पांच तस्कर गिरफ्तार



Tags:
  • एमपी न्यूज
  • मध्यप्रदेश न्यूज
  • इंस्टाग्राम
  • शहडोल
  • क्राइम न्यूज
  • सोशल मीडिया