एमपी सरकार की शौर्य संकल्प योजना से सेना-पुलिस की मिलेगी फ्री ट्रेनिंग, जानें किसे मिलेगा लाभ

Aman Vaishnav | May 04, 2026, 08:34 IST
mp shaurya sankalp training yojana obc youth
मध्यप्रदेश की शौर्य संकल्प योजना के तहत ओबीसी युवाओं को सेना और पुलिस भर्ती के लिए फ्री ट्रेनिंग, स्टाइपेंड और रहने-खाने की सुविधा मिलेगी। जानिए इस योजना के लिए पात्रता और सिलेक्शन प्रोसेस क्या है...

मध्य प्रदेशके ओबीसी वर्ग के युवाओं के लिए एक बहुत अच्छी खबर आई है। राज्य सरकार ने युवाओं को सेना, पुलिस , होमगार्ड और प्राइवेट सिक्योरिटी एजेंसियों में नौकरी के काबिल बनाने के लिए एक नई योजना तैयार की है। इस योजना का नाम शौर्य संकल्प प्रशिक्षण योजना है।



रहने खाने का मिलेगा खर्च

इस योजना का ड्राफ्ट पूरी तरह तैयार हो चुका है और जल्द ही इसे जमीन पर उतारा जाएगा। इसका सबसे बड़ा फायदा उन युवाओं को मिलेगा जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं। साथ ही जो कोचिंग या फिजिकल ट्रेनिंग की महंगी फीस नहीं भर सकते हैं। सरकार न सिर्फ उन्हें ट्रेनिंग देगी, बल्कि उनके रहने, खाने और जेब खर्च का भी पूरा ख्याल रखेगी।



35% सीट महिला अभ्यर्थियों के लिए आरक्षित

इस योजना के पहले चरण में राज्य के प्रमुख शहरों और संभागीय मुख्यालयों में 40 केंद्र खोले जाएंगे। यहां चार हजार युवाओं को ट्रेनिंग दी जाएगी। हर केंद्र में 100 युवाओं को ट्रेनिंग मिलेगी।



इन सीटों में से 35% महिला अभ्यर्थियों के लिए आरक्षित होंगी। इस योजना का संचालन जिला कलेक्टर की देखरेख में होगा। भोपाल स्थित राज्य स्तरीय रोजगार एवं प्रशिक्षण केंद्र इस योजना का नोडल एजेंसी रहेगा।



ट्रेनिंग के दौरान मिलेगा स्टाइपेंड

प्रशिक्षण के दौरान पुरुष अभ्यर्थियों को हर महीने एक हजार रुपए और महिला अभ्यर्थियों को 1100 रुपए स्टाइपेंड के रूप में दिए जाएंगे। इसके अलावा रहने के लिए प्रति युवक दो हजार रुपए दिए जाएंगे।



साथ ही खाने के लिए तीन हजार 300 रुपए प्रति माह की व्यवस्था की जाएगी। इसके साथ ही भर्ती परीक्षाओं की तैयारी के लिए निशुल्क किताबें और अन्य सामग्री भी दी जाएगी।



योजना के लिए 12वीं पास जरूरी

इस योजना के लिए आवेदन करने वाले को 12वीं पास होना जरूरी है। सिर्फ मध्यप्रदेश की ओबीसी सूची में शामिल अभ्यर्थी ही आवेदन कर सकते हैं। वहीं यदि आवेदन ज्यादा आते हैं, तो चयन 12वीं के अंकों के आधार पर किया जाएगा।



अंक समान होते हैं तो जो व्यक्ति बड़ा होगा उसे प्राथमिकता मिलेगी। पुरुषों के लिए न्यूनतम ऊंचाई 168 सेंटीमीटर और महिलाओं के लिए 155 सेंटीमीटर तय की गई है।



कितने दिन की ट्रेनिंग होगी?

यह प्रशिक्षण 45 दिन का होगा। इसमें दिनभर का शेड्यूल तय होगा। सुबह 6 बजे से लेकर रात 8:30 बजे तक ट्रेनिंग चलेगी। इसमें रोजाना तीन घंटे शारीरिक प्रशिक्षण होगा, जिसमें रनिंग, ऊंची-लंबी कूद, गोला फेंकना और भाला फेंकना शामिल होगा।



f2b776be-c86


रोजाना चार घंटे की क्लास

इसके अलावा चार घंटे की क्लासेस होंगी। शौर्य संकल्प योजनामें सामान्य ज्ञान, गणित, रीजनिंग, कंप्यूटर और अंग्रेजी की पढ़ाई होगी। इस ट्रेनिंग में पुलिस, खेल विभाग और सैनिक कल्याण बोर्ड के एक्सपर्ट्स का भी सहयोग लिया जाएगा।



131f7b89-c53




ये खबर क्यों जरूरी है?

यह खबर इसलिए जरूरी है क्योंकि यह मध्यप्रदेश के उन ओबीसी युवाओं के लिए सीधे रोजगार और सम्मान का रास्ता खोलती है, जो पैसों की कमी के कारण सेना या पुलिस की तैयारी नहीं कर पाते थे।



35% महिला आरक्षण के जरिए यह योजना बेटियों को भी आत्मनिर्भर और निडर बनाने का मौका दे रही है। ट्रेनिंग के साथ मिलने वाला स्टाइपेंड और रहने-खाने की मुफ्त सुविधा गरीब परिवारों का बोझ कम करेगी।



एक्सपर्ट्स की देखरेख में मिलने वाली प्रोफेशनल ट्रेनिंग से युवाओं के भर्ती होने की संभावना बहुत बढ़ जाएगी। कुल मिलाकर, यह योजना राज्य के युवाओं को अनुशासित बनाकर उन्हें देश सेवा और सुरक्षा के क्षेत्र में करियर बनाने के लिए एक मजबूत आधार प्रदान करती है।



FAQ

  1. क्या एमपी सरकार की शौर्य संकल्प प्रशिक्षण योजना के लिए कोई फीस देनी होगी?
    नहीं, यह ट्रेनिंग पूरी तरह से मुफ्त है। इसके अलावा सरकार आपको रहने, खाने और पढ़ाई की सामग्री के लिए पैसे भी देगी।
  2. क्या दूसरे राज्य के युवा एमपी सरकार की शौर्य संकल्प प्रशिक्षण योजना में आवेदन कर सकते हैं?
    नहीं, यह योजना सिर्फ मध्यप्रदेश के उन युवाओं के लिए है जो राज्य की ओबीसी (OBC) लिस्ट में शामिल जातियों के अंतर्गत आते हैं।
  3. एमपी सरकार की शौर्य संकल्प प्रशिक्षण योजना की ट्रेनिंग कितने दिनों की होगी ?
    यह ट्रेनिंग कुल 45 दिनों की होगी। इसमें आपको शारीरिक अभ्यास (दौड़, कूद आदि) के साथ-साथ भर्ती परीक्षा के लिए गणित, सामान्य ज्ञान और रीजनिंग जैसे विषयों की पढ़ाई भी कराई जाएगी।

ये खबरें भी पढ़िए...



एमपी न्यूज: डॉक्टरों की कमी होगी दूर, MBBS और PG की 1700 से ज्यादा सीटें बढ़ाने की तैयारी



मध्यप्रदेश न्यूज: SSB GD Constable 2026: स्पोर्ट्स कोटे में 404 पदों पर भर्ती, ऐसे करें आवेदन



ITI और डिप्लोमा पास युवाओं के लिए NHPC Vacancy 2026, हर महीने 15 हजार स्टाइपेंड



PM Internship Scheme में अब हर महीने इतना मिलेगा स्टाइपेंड, आज ही भरें फॉर्म



Tags:
  • एमपी न्यूज
  • मध्यप्रदेश न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • ओबीसी वर्ग
  • पुलिस
  • राज्य सरकार
  • होमगार्ड
  • शौर्य संकल्प योजना