MP SI भर्ती और PSC प्री की तारीखें टकराईं: उम्मीदवारों के भविष्य से खिलवाड़ कर रहा ESB?

Sanjay Gupta | Mar 25, 2026, 19:37 IST
Photograph: (the sootr)
INDORE. कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) जो न करे सो कम है। प्रदेश में सात साल बाद आई एसआई, सूबेदार भर्ती परीक्षा की लिखित परीक्षा अब उस दिन रख दी है जिस दिन पीएससी प्री 2026 भी है।

कर्मचारी चयन मंडल में लापरवाही खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। मंडल ने दो दिन पहले ही एसआई, सूबेदार भर्ती (जिसमें 500 पद है) की प्री का रिजल्ट जारी किया था। इसके साथ ही सूचना जारी कर दी कि इसकी लिखित परीक्षा 9 अप्रैल को होगी। रिजल्ट आने के बाद मात्र 15 दिन में ही लिखित परीक्षा की तारीख तय कर दी। इसे लेकर उम्मीदवारों ने नाराजगी जाहिर की तो बुधवार को नई सूचना जारी की और लिखित परीक्षा 26 अप्रैल कर दी। इसमें करीब पांच हजार उम्मीदवार प्रभावित हो रहे हैं। उल्लेखनीय है कि एसआई की भर्ती मप्र में 8 साल बाद आई है, इसके पहले यह 2017 में हुई थी। फिर साल 2025 में विज्ञापन आया।



पहले यह सूचना जारी कर परीक्षा 9 अप्रैल को रखी थी



012ceb21-649


यह जारी की संशोधित सूचना



d06e945e-117


यह जारी की है सूचना

ईएसबी द्वारा सूचना जारी की गई है कि सूबेदार, उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा 2025 के लिए मुख्य परीक्षा दितीय चरण की लिखित परीक्षा होना है। पहले चरण में पास उम्मीदवार इसमें शामिल हो सकेंगे। परीक्षा शुल्क का भुगतान 25 मार्च से 8 अप्रैल तक कर सकेंगे और लिखित परीक्षा 26 अप्रैल को होगी।



8c29cf93-5a1


26 अप्रैल का इसलिए विरोध

ईएसबी ने अब जो नई तारीख तय की है उसी दिन 26 अप्रैल को मप्र लोक सेवा आयोग की राज्य सेवा परीक्षा 2026 की प्री भी है। यह तारीख तो चार माह पहले से ही घोषित है। इसमें 155 पद है। इसके लिए उम्मीदवार लगातार तैयारी कर रहे हैं। साथ ही कई उम्मीदवार वह है जो एसआई भर्ती परीक्षा के दूसरे चरण लिखित में भी बैठेंगे। अब नई तारीख ने उम्मीदवारों को उलझा दिया है।



कम से कम 90 दिन की मांग

पीएससी भी प्री का रिजल्ट जारी होने के बाद कम के कम 90 दिन का समय देता है। लेकिन ईएसबी ने पहले केवल 15 दिन का समय दिया और अब संशोधित सूचना से भी मुश्किल से 35 दिन का समय मिल रहा है। लेकिन सिलेबस देखा जाए तो यह पीएससी मेंस जैसा ही और काफी लंबा है। ऐसे में उम्मीदवारों की हालत खराब है और लिखित परीक्षा की तैयारी के लिए कम से कम तीन माह का समय मांग रहे हैं।



वैस भी देखा जाए तो लिखित परीक्षा लेने के बाद रिजल्ट देने में ईएसबी को कम से दो माह का समय लगेगा औऱ तब तक मानसून सत्र शुरू हो जाएगा। यानी तब फिजिकल हो ही नहीं सकेगा। फिजिकल अब सितंबर से पहले संभव ही नहीं होगा। ऐसे में ईएसबी आराम से लिखित परीक्षा की तैयारी के लिए उम्मीदवारों को तीन से चार माह का समय दे सकता है।



यह है सिलेबस



1c50afaf-9c3


50f4363b-293


8068d2be-ad3


विधायक ने भी किया विरोध

इसके पहले मनावर के कांग्रेस विधायक डॉ. हीरालाल अलावा ने भी उम्मदीवारो की मांग उठाते हुए लिखित परीक्षा की तैयारी में पर्याप्त समय देने की कही है। उन्होंने द सूत्र की खबर को ट्वीट कर इस मामले में कार्रवाई की मांग की है।



विधायक अलावा की पोस्ट



f34e9bcb-8de


इस तरह चार चरणों में होना है परीक्षा

इस भर्ती के लिए पहले प्री परीक्षा 16 जनवरी से 21 जनवरी के बीच हुई थी। फिर 12 मार्च को रिजल्ट आया। अब लिखित परीक्षा होना है। इसमें दो प्रश्नपत्र एक ही दिन में होना है जो 300-300 अंक के होंगे। फिर फिजिकल 100 अंक का होगा और आखिर में 50 अंक का इंटरव्यू होगा। कुल चार चरणों के बाद इसमें उम्मीदवार चयनित होगा।



यह खबरें भी पढ़ें...



MP ESB का मास्टरस्ट्रोक: अब बार-बार परीक्षा का झंझट खत्म, सिर्फ 3 कैटेगरी में सिमटेंगी भर्तियां!



एमपी एसआई भर्ती में उम्र सीमा की छूट के लिए भटक रहे युवा, हाईकोर्ट के आदेश पर पोर्टल खोलने का दिखावा



मध्यप्रदेश ग्रामीण बैंक के 14 अधिकारियों की जमानत इंदौर CBI कोर्ट से खारिज, सॉल्वर को बैठाकर किया था फर्जीवाड़ा



इंदौर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला : नगर निगम की मनमानी पर लगी लगाम, सड़क चौड़ीकरण का नोटिस निरस्त



Tags:
  • मप्र लोक सेवा आयोग
  • पीएससी
  • कर्मचारी चयन मंडल
  • राज्य सेवा परीक्षा
  • विधायक डॉ. हीरालाल अलावा
  • एमपी एसआई भर्ती