एमपी के मंदिर में अजब-गजब चोरी, पहले हनुमान जी को किया प्रणाम, फिर उड़ाया शनिदेव का मुकुट

Kaushiki | Apr 14, 2026, 11:09 IST
hanuman-temple
मध्यप्रदेश के सीधी में एक चोर ने हनुमान जी से माफी मांगकर शनिदेव का मुकुट चोरी कर लिया। यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है और पुलिस जांच कर रही है।

आजकल अपराध की दुनिया में भी बड़ी अजीबोगरीब घटनाएं देखने को मिल रही हैं। मध्यप्रदेश के सीधी जिले से एक ऐसी ही दिलचस्प खबर सामने आई है। यहां एक चोर ने चोरी करने से पहले अपनी ईमानदारी भगवान को दिखाई। उसने चोरी करने से पहले भगवान से अनुमति मांगी।



चोर ने पहले हनुमान जी के चरणों में सिर झुकाकर प्रणाम किया। चोर ने अपने कान पकड़कर भगवान से अपनी इस गलती के लिए माफी मांगी। इसके बाद उसने मंदिर में रखे शनिदेव के चांदी के मुकुट पर हाथ साफ किया। ये घटना पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।



Video: पहले हनुमान जी की प्रतिमा को किया प्रणाम फिर मुकुट चोरी कर हुआ फरार - Video First he bowed t


हनुमान जी से मांगी माफी

ये मामला मध्यप्रदेश के सीधी जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। यहां जीडीएस गर्ल्स कॉलेज के ठीक सामने एक प्राचीन हनुमान मंदिर है।



यहां एक अज्ञात चोर मंदिर की रेलिंग फांदकर बड़ी चालाकी से अंदर घुसा। सीसीटीवी फुटेज में चोर की हर एक हरकत रिकॉर्ड किया गया है। चोर ने मंदिर में घुसने से पहले अपनी चप्पलें बाहर उतारी और मंदिर की रेलिंग से अंदर आया।



सबसे पहले उसने हनुमान जी की प्रतिमा के सामने हाथ जोड़कर प्रार्थना की। उसने अपने दोनों कान पकड़कर भगवान से बार-बार माफी मांगने का नाटक किया।



हनुमान जी का मुकुट चुरा ले गया चोर, पूर्व मंत्री ने किया था भेंट; चोरी से पहले 15 मिनट तक की पूजा-


शनिदेव के मुकुट की चोरी

भगवान से माफी मांगने के बाद चोर का असली इरादा सामने आया। वह इसी मंदिर में विराजमान शनिदेव की प्रतिमा के पास गया। उसने वहां रखा चांदी का मुकुट और अन्य आभूषण निकाल लिए।



चोरी की वारदात को अंजाम देकर वह अंधेरे का फायदा उठाकर वहां से भाग निकला। सुबह जब पुजारी और भक्त मंदिर पहुंचे तो वहां का नजारा देखकर दंग रह गए। शनिदेव का मुकुट गायब था और मंदिर का सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा था।



पुजारी ने तुरंत इस घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मंदिर के सीसीटीवी कैमरों की गहनता से जांच की है। सिटी कोतवाली प्रभारी अभिषेक उपाध्याय ने बताया कि चोरी का मामला दर्ज कर लिया गया है।



फुटेज के आधार पर चोर की पहचान करने की कोशिश तेज कर दी गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि ये चोर कोई पेशेवर अपराधी लग रहा है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपी को सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा।



ये खबरें भी पढ़ें...



खेल मंत्री विश्वास सारंग के बंगले में चोरी, मेडल-सर्टिफिकेट लेकर भागे चोर



चोरी की स्कूटी का तीन महीने बाद कटा ट्रैफिक चालान, कैमरे में दिखा चोर, पकड़ाई गाड़ी



कार से करोड़ों की चोरी, पलक झपकते 25 किलो चांदी, 30 तोला सोना और 2 लाख नकद उड़ाए



चंदन के पेड़ चोरी में ऊपर से नीचे तक मिलीभगत, जेडीए करेगा 90 लाख के नुकसान की भरपाई



Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • हनुमान जी
  • चोरी
  • चांदी का मुकुट
  • शनिदेव
  • चांदी