​​MP NEWS : सिर्फ बारिश में ही मिलती है यह सब्जी, चिकन-मटन से भी ज्यादा महंगी , दाम सुनकर चौंक जाएंगे आप

Vikram Jain | Aug 10, 2024, 16:15 IST
​​MP Sidhi Information about Putu vegetable of tribal area of
मध्‍य प्रदेश के आदिवासी अंचल में एक ऐसी सब्जी पाई जाती है जो मशरूम, चिकन-मटन से भी महंगी बिकती है। तो चलिए बताते हैं कि आखिर प्रोटीन से भरपूर यह सब्जी कौन सी है। इसका दाम क्या होता है।

BHOPAL. आज हम आपको एक सेहत के लिए फायदेमंद प्रोटीन से भरपूर एक ऐसी सब्जी के बारे में बताने जा रहे हैं जो कि सिर्फ बारिश के मौसम में ही मिलती। इस सब्जी के रेट की बात करें तो यह मशरूम, चिकन मटन से भी महंगी होती है। यह सब्जी मध्यप्रदेश के सीधी जिले में घने जंगलों में बड़ी मुश्किल से मिलती है इस कारण इसे महंगे रेट में बेचा जाता है।



आदिवासी अंचल में मिलती है पुटू

सीधी जिले में मिलने वाली इस सब्जी का नाम पुटू है जो घने जंगलों में सिर्फ बारिश के दिनों में ही मिलती है। पूटू सब्जी सीधी के आदिवासी अंचल कुसमी और मझौली के जंगल में बारिश के सीजन में पाई जाती है। दरअसल, पुटू को मशरूम की ही प्रजाति कहा जाता है लेकिन यह मशरूम से भी ज्यादा पौष्टिक हैं। पुटू में मशरूम से भी ज्यादा पौष्टिक तत्व होते हैं। बड़ी मुश्किल से मिलने वाली इस सब्जी के रेट भी काफी ज्यादा होते हैं। पुटू की सब्जी बाजारों में 1200 से 1500 रूपए किलो तक बिकती है। इस सब्जी के फायदे की जानकारी रहने वाले लोग इसे महंगे दाम पर भी खरीद लेते हैं और इसे पकाकर खाते हैं।



जानें कैसा होता है स्वाद

जानकारों के मुताबिक पुटू की सब्जी में प्रोटीन से भरपूर होती है। इसे सेवन से इम्यूनिटी भी बढ़ती है। इसमें विटामिन डी, पोटेशियम प्रोटीन फाइबर, सेलेनियम, और एंटी बैक्टीरियल गुण होते हैं। पुटू की सब्जी को मीट की तरह पकाया जाता है। इसे खाने वाले लोग बताते है कि इसका स्वाद मीट के समान होता है।



पुटू को नहीं पा रहा सही मार्केट

मशरूम से भी ज्यादा फायदे मंद पुटू नाम की यह पौष्टिक सब्जी जंगल में जमीन के नीचे पाई जाती है, मशरूम प्रजाति यह पुटू रेतीली जमीन में उमस व गर्जना के कारण पैदा होती, जिसे खोद कर बाहर निकाला जाता है। यह सब्जी दूसरी सब्जियों जितनी लोगों के बीच नहीं पाई है। इसे बाजार भी नहीं मिल पा रहा है। अगर इस फायदेमंद सब्जी का प्रसार प्रसार किया जाए तो यह आदिवासियों की आय की बढ़ाने में लाभदायक होगी।



thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • सीधी न्यूज
  • सीधी की पुटू सब्जी
  • पुटू सब्जी की जानकारी
  • मशरूम की पुटू सब्जी